खाना खाने का सही टाइम क्या है, जानें भोजन कब और कैसे करें?

खाना खाने का सही टाइम (Khana Khane Ka Sahi Time): भोजन मानव शरीर की पहली आवश्यकता है। भोजन के बिना हम अधिक समय तक जीवित नहीं रह सकते हैं। भोजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। लेकिन अगर हम खाना खाने के सही समय और सही तरीके का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो यह अपच, एसीडीटी, मोटापा, मधुमेह और पेट से जुड़ी तमाम बीमारियों को न्यौता देने जैसा है।

Khana Khane Ka Sahi Time – खाना खाने का सही टाइम

खाना खाने का सही टाइम
खाना खाने का सही टाइम क्या है ?

ज्यादातर बीमारियों की जड़ पेट खराब होने से होती है। अगर आप सही समय पर और सही तरीके से खाना खाते हैं तो आप 90% बीमारियों से बच सकते हैं। जी हां, आज हम खाने के सही समय और तरीके के बारे में रोचक जानकारी देने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं – भोजन कब और कैसे करें ?

आम तौर पर हम दिन में 3 बार नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना खाते हैं। लेकिन काम में अत्यधिक व्यस्तता के कारण हम समय पर खाना नहीं खा पाते हैं जो एक समस्या बन जाती है। हमारे शरीर को समय पर ऊर्जा नहीं मिलती है। 

यह भी पढ़े – जानें भूख कैसे बढ़ाए, भूख न लगने का कारण और भूख बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

1. तो आइए जानते हैं (Khane Ka Sahi Time), किस समय क्या करना चाहिए ?

A. नाश्ता

सुबह के नाश्ते का सही समय नियमित काम से निवृत्त होने के 30 मिनट बाद यानी 7 बजे तक है। लेकिन आप 10 बजे तक नाश्ता कर सकते हैं। नाश्ते में प्रोटीन जरूर लेना चाहिए।

B. लंच

लंच का सही समय दिन के 1 बजे से है, लेकिन 4 बजे के बाद खाना नहीं खाना चाहिए।

C. डिनर

डिनर करने का सही समय शाम 7 बजे से है लेकिन रात 10 बजे के बाद खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि बाद में नींद में खलल पड़ता है जिससे आप समय पर सो नहीं पाएंगे। देर रात तक खाना खाने से अपच की समस्या हो सकती है।

यदि आप भोजन करते समय सही तरीके का उपयोग नहीं करते हैं, तो कई प्रकार की समस्याएं बढ़ सकती हैं क्योंकि हमारे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती है, जिसके कारण यह बीमारियों का घर बन जाता है।

यह भी पढ़े – जानें खीरा खाने के फायदे व नुकसान

2. तो चलिए बात करते हैं – भोजन कैसे करें ?

A. चबाकर खाना खाएं

खाना खाने का सबसे पहला तरीका है कि खाना चबाकर खाना चाहिए। चबाने से भोजन में मौजूद पोषक तत्व लार के साथ मिल जाते हैं और पाचन क्रिया भी आसानी से पूरी हो जाती है।

B. धीरे-धीरे खाएं

खाना धीरे-धीरे लेना चाहिए। जल्दबाजी में भोजन करने से श्वास नली में फंसने जैसी समस्या हो सकती है।

C. बैठ कर खाना खाएं

हमेशा बैठकर खाना खाएं, जिससे आप मानसिक रूप से भोजन की पाचन क्रिया के लिए तैयार हो जाते हैं। खड़े होकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

D. गुनगुना पानी पिएं

खाना खाते समय ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए, लेकिन आप गुनगुना पानी थोड़ा-थोड़ा करके पी सकते हैं, जिससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ेगी। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं, आप 1 घंटे बाद पानी पी सकते हैं।

यह भी पढ़े – शतावरी के फायदे, जानें शतावरी खाने के लाभ और नुकसान

3. अन्य उपाय

भोजन करते समय लड़ाई-झगड़ा न करें, छोटे-छोटे निवाले लें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी आदि न करें।

जिस तरह खाना सही समय और सही तरीके से लेना चाहिए उसी तरह खाने के बाद भी हमें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि हमने जो खाया है उसका पाचन अच्छा रहे और हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलें।

जैसे खाना खाने के तुरंत बाद धूम्रपान नहीं करना चाहिए, चाय से परहेज करना चाहिए, फल नहीं खाना चाहिए, व्यायाम नहीं करना चाहिए और स्नान नहीं करना चाहिए। इसी तरह रात को खाना खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए। कम से कम 500 कदम चलना चाहिए, जिससे पाचन क्रिया आसान हो जाती है।

यह भी पढ़े – हरीतकी (हरड़) के अनगिनत फायदे, रखती है पाचन शक्ति सुधारने की ताकत

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।