भूख कैसे बढ़ाए, भूख बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए तथा भूख न लगने का कारण क्या हैं?

भूख कैसे बढ़ाए (Bhookh Kaise Badhaye): सही समय पर खाना न मिलने / खाने  से भूख अपने आप गायब हो जाती है। जिससे शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है, और शरीर कमजोर हो जाता है फिर कई बीमारियां शरीर में घर करने लगती है। चिकित्सकीय भाषा में, भूख में कमी को एनोरेक्सिया (Anorexia) कहा जाता है।

भूख कैसे बढ़ाए ?

भूख कैसे बढ़ाए ?
Bhookh Kaise Badhaye

वैसे तो भूख न लगने के कई कारण हो सकते हैं, जो अत्यधिक तनाव, चिंता और शारीरिक समस्याओं के कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति सोचने लगता है कि भूख बढ़ाने के उपाय क्या है, कैसे भी करके भूख कैसे बढ़ाए घरेलू उपाय मिल जाये और हमारी भूख सही से लगने लगे। तो आइये इस लेख के माध्यम से जानते है कि, भूख ना लगने का कारण क्या है और हमको भूख बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

यह भी पढ़े – गर्मियों में खसखस खाने के फायदे, जानें पोस्ता दाना खाने के फायदे

भूख न लगने के कारण और उपाय

अगर आपको भूख नहीं लगती है, तो आप के दिमाग़ में एक साथ बहुत सारे सवाल घूमने लगते है जैसे की भूख कैसे बढ़ाए, भूख बढ़ाने के उपाय क्या है ? bhukh badhane ke liye exercise या  bhukh badhane ke tips क्या हो सकते है ? 

तो आज हम आपको भूख बढ़ाने के कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय – How to Increase Appetite in Hindi बताने जा रहे हैं, जो आपके भूख ना लगने का कारण का समाधान करेगी।

यह भी पढ़े – महिलाओं और पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए डाइट टिप्स

भूख न लगने के प्रमुख कारण

आप भूख तभी बढ़ा सकते हैं जब आपको पता चले कि भूख न लगने का कारण क्या है। मतलब आप किसी समस्या का समाधान तभी कर पाएंगे जब आपको समस्या की वज़ह मिल जायेगी। इसलिए हम आपको भूख न लगने के कुछ कारण बता रहे हैं।

  •     सही समय पर खाना नहीं खाना।
  •     पाचन तंत्र (हाजमा) का ठीक से काम न करना।
  •     शारीरिक परेशानी जैसे बुखार, सिरदर्द या बीमारी।
  •     बहुत अधिक तनाव लेना या चिंता में डूबे रहना।
  •     पेट में कब्ज या गैस बनना।
  •     एक ही स्थान पर बहुत देर तक बैठे रहना।
  •     फास्ट फूड खाना।
  •     जिगर की कमजोरी।
  •     तंबाकू, सिगरेट का सेवन।

यह भी पढ़े – इमली खाने के फायदे व नुकसान

भूख बढ़ाने के उपाय (Bhookh Badhane Ke Gharelu Nuskhe)

भूख बढ़ाने के उपाय
Bhookh Badhane Ke Gharelu Nuskhe
  • धनिये की पत्तियों का रस भूख बढ़ाता है, अपच, गैस, कब्ज से भी राहत दिलाता है। इसके लिए ताजे हरे धनिये को पीसकर उसका रस निकाल लें और एक से दो चम्मच रोजाना सुबह-शाम सेवन करें। आप इसमें नींबू का रस और एक चुटकी नमक भी मिला सकते हैं।
  • छाछ (लस्सी) में स्वादानुसार काला नमक, भुना जीरा पाउडर मिलाकर पीएं। इसे पीने से आपको भूख लगने लगेगी।
  • एक कप पानी में दो-दो चम्मच आंवले का रस, नींबू का रस और शहद मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें। अच्छे परिणाम के लिए इसका लगातार एक महीने तक सेवन करें।
  • भूख न लगना के इलाज में लहसुन को एक कारगर उपाय माना जाता है। इसके लिए 3 से 4 लहसुन की कलियों को एक कप पानी में उबाल लें, फिर इस मिश्रण को छान लें और पानी में आधा नींबू निचोड़ कर पी लें। बेहतर परिणाम के लिए कुछ दिनों तक इसका सेवन करते रहें।
  • अदरक को काटकर उसमें सेंधा नमक मिलाकर भोजन से 1 घंटा पहले खाएं, इससे आपकी भूख तेजी से बढ़ेगी। इसके अलावा आप अदरक से बनी चाय पी सकते हैं।
  • एक गिलास पानी में पका हुआ इमली का गूदा, काली मिर्च, 2-4 लौंग और दालचीनी डालकर उबाल लें और छानकर उस पानी को पी लें। इससे आपकी भूख तुरंत खुलने लगेगी।

यह भी पढ़े – जानें कम नींद लेने के नुकसान, पर्याप्त नींद न लेने के दुष्परिणाम

भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय (Bhukh Badhane ke Tips)

  • तीन चम्मच अजवायन में नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिलाकर, इस मिश्रण को तब तक सूखने के लिए रख दें जब तक कि मिश्रण पूरी तरह से सूख न जाए। फिर इसमें एक छोटा चम्मच काला नमक मिलाकर दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लें। वैसे आप खाना खाने से पहले आधा चम्मच सादा अजवायन को भी अच्छे से चबा के खा सकते है। इससे आपकी भूख में इजाफ़ा होगा। 
  • भोजन करने से 1 घंटे पहले हरी सब्जियों (जैसे गाजर, पालक) का जूस या सूप पीने से भी भूख बढ़ती है।  
  • भूख बढ़ाने के लिए कुछ देर काला नमक चाटते रहें, इससे आपकी भूख खुल जाएगी।
  • पके लाल टमाटर को कच्चा खाने से भी भूख बढ़ती है। 
  • इसके अलावा आपको खाना समय पर खाना चाहिए।

पढ़ना जारी रखें 

  • काम के सिलसिलें में ज्यादा भागदौड़ न करें, पहले सेहत पर ध्यान दें।
  • ज़्यादा मानसिक तनाव न लें, जो बिगड़ना है उसे आप बना नहीं सकते और जो बनना है उसे आप बिगाड़ नहीं सकते, फिर ज्यादा चिंता किस लिए?
  • रोज सुबह संभव हो तो ज़रूर दौड़ें जिससे आपकी मांसपेशियों और फेफड़ों में शुद्ध वायु का संचार होगा, जो आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकलने में मदद करेगी और भूख बढ़ेगी। 
  • योग, ध्यान (मेडिटेशन) करने से आपके स्वास्थ्य, मन और भूख में सुधार होगा।
  • एक बार में ज्यादा खाना न खाएं अपने भोजन को कुछ समय के अंतराल में तीन चार बार में खाएं।
  • तंबाकू, सिगरेट या शराब आदि का सेवन बंद कर दें।

यह भी पढ़े – तेजी से हाइट बढ़ाने के लिए रोजाना दबाएं इन एक्यूप्रेशर प्वाइंट को, बढ़ेगा कद

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।