घर में लड़ाई झगड़ा रोकने का उपाय, गणेश मंत्र सफल दांपत्य का सूत्र

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने का उपाय (Ghar Mein Ladai Jhagda Rokne Ke Upay): वैवाहिक जीवन सफल हो, इसके लिए पति-पत्नी के बीच सही तालमेल होना जरूरी है। पर अक्सर ऐसा होता नहीं है और इसके बजाय दोनों के रिश्ते में क्लेश, अवसाद आदि दोषों का आगमन हो जाता है। पर कुछ गृह शांति के आसान उपाय द्वारा इस कष्ट से भी मुक्ति पाई जा सकती है –

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने का उपाय (Ghar Mein Ladai Jhagda Rokne Ke Upay)

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने का उपाय
Ghar Mein Ladai Jhagda Rokne Ke Upay

पति पत्नी दोनों का उत्तरदायित्व गृहस्थ जीवन के प्रति एक समान होता है। कई बार देखने में आता है कि मनुष्य के पास सारी सुख-सुविधा होते हुए भी, उसका वैवाहिक जीवन सुखी नहीं होता। घर में गृह क्लेश हो तो क्या करें? ऐसा होने के कई कारण है। 

पर मुख्य बात यह है कि पति-पत्नी के बीच मतभेद होने से न सिर्फ उनका, बल्कि उनके बच्चों का जीवन भी कष्टमय हो सकता है। इसलिए आवश्यक है कि जीवन में मतभेद अस्थाई रूप से हो या फिर बिल्कुल न हो। 

दांपत्य जीवन को हिंदू संस्कृति में या सनातन धर्म में गृहस्थ जीवन के रूप में उल्लेखित कर कई दायित्वों से जोड़ा गया है। फिर भी इस जीवन में क्लेश, अशांति, तनाव व मतभेद व अनेक दूसरे विवादों के कारण जीवन कष्टमय हो जाता है। 

गृह शांति के आसान उपाय

ज्योतिष ग्रंथों में यह उल्लेख मिलता है कि पति-पत्नी में मतभेद का कारण उनके ग्रहों की पाप दृष्टि होती है। पर ज्योतिष विज्ञान या दूसरे ग्रंथों में सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कई उपायों का वर्णन किया गया है। हालांकि यह उपाय कारगर तो होते हैं, पर इन्हें अपनी समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं मान लेना चाहिए।

प्रस्तुत है कुछ टिप्स जिनसे दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है –

  • यदि पति-पत्नी रोजाना वार्तालाप के समय लड़ते है या ऊंचा बोलते हैं, तो बुधवार के दिन श्री गणेश मंदिर में जाकर विनायक जी के दर्शन कर उन्हें मोदक का प्रसाद चढ़ाकर क्लेश को दूर करने की प्रार्थना करें। ऐसा सात बुधवार तक करने से लाभ होगा। 
  • गृह क्लेश समाप्त करने के लिए किसी भी शनिवार शुक्ल पक्ष से पति-पत्नी दोनों दुर्गा चालीसा या काली चालीसा का पाठ करें। यथा योग्य भोग लगाकर मां से गृहक्लेश दूर करने का निवेदन करें। ऐसा नौ शनिवार तक करने से लाभ होगा। 
  • शुक्रवार के दिन पति बाजार से सफेद रंग की कोई मिठाई लेके पत्नी को खिलाएं या गायों को आटे का पेड़ा अथवा लोई खिलाए, तो घर में सुख-शांति स्थापित होगी। साथ ही दोनों में प्रेम बढ़ेगा। 
  • गुरुवार के दिन साईं बाबा के मंदिर में पति-पत्नी दोनों जाकर शीश नवाएं और पीला प्रसाद बाबा को चढ़ाएं।   पांच बृहस्पतिवार तक ऐसा करते रहने से दांपत्य क्लेश धीरे-धीरे कम होता जाएगा और सुख में वृद्धि होगी। 

पढ़ना जारी रखें 

  • पत्नी गर्म मिजाज वाली हो, तो उसे प्रतिष्ठित ज्योतिषी की सलाह से मोती धारण करवाएं। इसके स्थान पर रुद्राक्ष की माला भी उपयोगी हो सकती है। 
  • अपने शयनकक्ष में मोर पंख व जामुन के पत्ते रखने से भी शांति मिलती है। 
  • 11 सोमवार तक भगवान शिव की स्तुति या शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करने से भी दांपत्य जीवन का तनाव दूर हो जाता है। 
  • यदि पति-पत्नी के बीच क्लेश बढ़ रहा हो या मतभेद अधिक होता हो, तो गुरुवार के दिन राधा-कृष्ण मंदिर में पति-पत्नी दोनों साथ जाएं तथा श्रीकृष्ण को माखन का भोग लगाएं। थोड़े दिनों में ही दांपत्य सुखों में वृद्धि होने लगेगी। 
  • यदि पति-पत्नी दोनों 6 मुखी रुद्राक्ष धारण करें, तो सौभाग्य में वृद्धि होती है। 

यह भी पढ़े – ग्रामीण शाबर मंत्र, तो हनुमान जी को लड्डू और पान चढ़ाएं

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *