संतान प्राप्ति के टोटके, लाल किताब में संतान सुख के उपाय

संतान प्राप्ति के टोटके (Santan Prapti Ke Totke): घर में बच्चों की किलकारियां गूंजे और पैरों की आहट सुनाई दे, ऐसी ख्वाहिश तो हर उस दंपत्ति को होती होगी जिनको कोई संतान नहीं है। डॉक्टरी इलाज के साथ-साथ अगर आप लाल किताब में बताएं उपाय को भी करते हैं तो हो सकता है ग्रहों की स्थिति संतान का योग बना दे। क्योंकि संतान सुख से वंचित लोगों के लिए लाल किताब में विशेष उपाय है जिनका पालन करने से आप संतान प्राप्त कर सकते हैं। 

संतान प्राप्ति के टोटके (Santan Prapti Ke Totke)

संतान प्राप्ति के टोटके
Santan Prapti Ke Totke

लाल किताब के विशेष उपाय

  • खाने से पहले अपने भोजन से गाय, कौवे, कुत्ते के तीन हिस्से अलग निकाल कर रखें। फिर जिस जगह भोजन करने बैठना हो बना, उसी जगह बैठकर भोजन करना राहु की शरारतों से बचाता है। 
  • हर मास घर सदस्यों की गिनती के बराबर रोटियां बनाएं तथा कुछ अतिरिक्त दो-चार मीठी रोटियां बना कर जानवरों को डाल दें। गिनती कम ना हो रोटियों का आकार चाहे छोटा हो जाए। 
  • रात को सोते समय चारपाई के नीचे थोड़ा जल किसी बर्तन में रखें। सुबह ऐसी जगह डालें जहां इसका अपमान ना हो। उस पानी से अपना मुंह, हाथ या अन्य जगह साफ ना करें। राहु की शरारतों, झगड़ा फसाद, अपमान, बीमारी आदि से बचाव होगा। 
  • यदि पहला बच्चा पैदा होते ही मर गया हो तो स्त्री के गर्भवती होने पर उसे बाजू पर लाल धागा बांधें। फिर संतान के जन्म पर उसे बच्चे को बांध दें और मां को नया धागा बांधे। यह 18 मास तक जारी रखें। इसके अलावा गणेश जी की आराधना करें। 
  • नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाने से भी संतान सुख की प्राप्ति होती है। 

पढ़ना जारी रखें

  • बच्चे के जन्म से पहले एक बर्तन में दूध और दूसरे बर्तन में चीनी, स्त्री का हाथ लगवा कर रख लें तथा बच्चा होने के बाद ये दोनों वर्तन दूध, चीनी समेत धर्म स्थान में पहुंचा दें। ध्यान रहे, मंदिर में दान किया गया बर्तन वापस नहीं लाना है। 
  • वर्षफल में राहु मंदा होने पर, बच्चा पैदा होने से पहले जौ का पानी बोतल में बंद करके रख लें। बच्चे की पैदाइश आराम से होगी। 
  • संतान की सुरक्षा के लिए यदि घर से 100 दिन या अधिक समय के लिए बाहर जाना हो तो नदी पार करके करते समय तांबे का सिक्का जरूर नदी में डालें। इससे कार्य सिद्ध होते हैं। 
  • दिन में मीठी रोटियां तंदूर में बनाकर कुत्ते को खिलाएं। यदि बच्चे न बचते हो, पैदा होते ही मरते हो तो मीठी की जगह नमकीन रोटियां खिलाएं। 
  • कुत्तिया का नर बच्चा जो अपने समय में अकेला ही पैदा हुआ हो, उसे घर में रखने से परिवार की बरकत बढ़ती है। 
  • उपयुक्त उपाय को करने से अवश्य ही संतान सुख का लाभ मिलेगा। 

यह भी पढ़े – चंदन के फायदे, चमत्कारी गुणों से भरपूर है चंदन की लकड़ी

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *