संतान प्राप्ति के लिए उपाय, मनचाही संतान के लिए पूजें नाग देवता को 

संतान प्राप्ति के लिए उपाय (Santan Prapti Ke Liye Upay): पौराणिक ग्रंथों में वर्णित पुत्रेष्टि यज्ञ पुत्र-प्राप्ति के लिए किए जाते थे और पुत्र की प्राप्ति होती थी। कुछ ऐसे ही टोटके या उपाय अन्य ग्रंथों में भी दिए गए हैं, जिससे मनचाहे संतान की इच्छा पूरी होती है – 

संतान प्राप्ति के लिए उपाय (Santan Prapti Ke Liye Upay)

संतान प्राप्ति के लिए उपाय
Santan Prapti Ke Liye Upay

प्राचीन ग्रंथों में पुत्र प्राप्ति के विभिन्न उपाय बताए गए हैं, जो अत्यंत सरल और प्रभावी हैं। इन्हें अपनाकर आप भी मनचाही संतान प्राप्त कर सकते हैं।

मनचाही संतान के लिए उपाय

  • तांबे की ताबीज में गुंजा की जड़ रखकर स्त्री गर्भधारण के बाद गले में धारण कर लें। पुत्र की प्राप्ति अवश्य होगी।
  • कदंब का एक कोमल पत्ता नित्य बकरी के दूध में पीसकर स्नान के बाद स्त्री को सात दिन पिलाएं। पुत्र ही उत्पन्न होगा।
  • श्वेतार्क की जड़ को किसी डोरे द्वारा कमर में पहन लें। इससे पुत्र प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है। श्वेतार्क की जड़ को रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र में विधिवत लाना चाहिए। उसके बाद ही उक्त प्रयोग करें।
  • यदि पितृ श्राप के कारण पुत्र न होता हो तो गया में जाकर श्राद्ध करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं। कुछ दिनों बाद पुत्र ही पैदा होगा।
  • शनिवार के दिन रेवती नक्षत्र में पीपल का बांदा लाकर स्त्री की कमर पर धारण कराने से पुत्रोत्पत्ति अवश्य होती है।
  • शनिवार के दिन अश्विनी नक्षत्र में पीपल का बांदा लाकर उसे गौमूत्र में पीसकर स्त्री को पिला दें। पुत्र ही उत्पन्न होगा।

पढ़ना जारी रखें

  • यदि जातक सर्प श्राप के कारण पुत्र-सुख से वंचित हो तो उसे पंचमी के दिन नागपूजा एवं नाग प्रतिष्ठा करनी चाहिए। विधिवत नाग पूजा से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।
  • यदि पुत्र न होते हों या होकर मर जाते हों तो मंगलवार के दिन मिट्टी की हांडी में शहद भरकर श्मशान में गाड़ दें। इस प्रयोग को करने से पुत्र अवश्य होगा।
  • पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में आम की जड़ लाकर उसे दूध में घिसकर स्त्री को पिला दें। पुत्रोत्पत्ति होगी।
  • पहली बार बच्चे दी गाय के दूध के साथ नागकेसर का चूर्ण निरंतर सात दिनों तक खाने से गर्भ ठहरकर पुत्र ही होता है। 
  • नींबू की जड़ को दूध में पीसकर उसमें शुद्ध देशी घी मिला लें। इसके सेवन से भी पुत्र प्राप्त हो जाता है।
  • शुक्रवार के दिन चने के आटे की दो रोटियां बनाकर उस पर सूखी सब्जी रखकर किसी गरीब को खिलाएं। इस क्रिया को सात बार करें। या किसी सोमवार के दिन गर्भवती स्त्री देशी कपूर का एक टुकड़ा लें। उसमें से आधा काटकर जला दें। आधा शिव जी के मंदिर में रख दें, तो स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है।
  • गौशाला में दान करने से संतान की प्राप्ति हो जाती है। कुंवारी लड़कियों के चरण छूने से संतान की प्राप्ति होती है।
  • शुक्रवार को आटे में पनीर डालकर गाय को खिलाएं ऐसा करने से भी संतान की प्राप्ति हो जाती है।

नजर दोष मुक्ति यंत्र

  • अगर आपके बच्चे को बार-बार किसी की नजर लग जाती हो तो इसके लिए भी टोटके है।
  • काले रंग के धागे में पंचमुखी रुद्राक्ष, घुंघची, चांदी का चंद्रमा, तांबे का सूर्य अथवा शेर का नाखून पिरोकर बनाई गई माला उसके गले में पहना दें। इससे नजर दोष का असर कम होता है। 
  • देशी फिटकरी और सरसों को बच्चे के ऊपर से सात बार घुमाकर उसे जलते हुए चूल्हे में डाल दें। इससे भी नजर-दोष समाप्त होता है।
  • रीठे का फल बच्चे के गले में बांधने से उसे नजर नहीं लगती या पीली कौड़ी में छेद करके बच्चे को पहनाने से उसे नजर नहीं लगती। 
  • बच्चे को नजर-दोष से बचाने के लिए मूंगे का टुकड़ा मंगलवार के दिन उसके गले में पहना देना चाहिए।
  • घर के निकट अगर कोई पेड़ हो तो उसकी जड़ में कच्चा दूध डालें। फिर गुलाब की अगरबत्ती जलाएं। इस तरह नजर दोष का असर नष्ट हो जाएगा। 

यह भी पढ़े – घर में लड़ाई झगड़ा रोकने का उपाय, गणेश मंत्र सफल दांपत्य का सूत्र

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *