राशि के अनुसार रोग और उपाय, सितारे रखेंगे आपको स्वस्थ

राशि के अनुसार रोग और उपाय (Rashi Ke Anusaar Rog Aur Upay): भारत के प्राचीन शास्त्रों में रोगों के लिए सितारों को दोषी माना गया है। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति व्यक्ति को बीमार या स्वस्थ बनाती है लेकिन शास्त्रों में इन रोगों से लड़ने के उपाय भी बताए गए है –

राशि के अनुसार रोग और उपाय (Rashi Ke Anusaar Rog Aur Upay)

राशि के अनुसार रोग और उपाय
Rashi Ke Anusaar Rog Aur Upay

यह सच है कि अपने खानपान में सुधार कर हम स्वस्थ रह सकते हैं, पर शायद ही हममें से कोई जानता हो कि खानपान की रुची भी हमारे सितारों पर निर्भर है। यानी खाने की रूचि सितारे पर ही निर्भर है। ज्योतिष में 12 राशियों की चर्चा की गई है। 

प्रत्येक राशि का तत्व और स्वभाव अलग-अलग होता है। यदि हम अपनी राशि के अनुसार भोजन करें तो हम स्वस्थ रहने के साथ-साथ अपनी क्षमताओं का अधिक प्रयोग करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े – पुष्य नक्षत्र के उपाय, पुष्य नक्षत्र में पूजें गणपति शीध्र होगी मनोकामना पूरी

राशि के अनुसार रोग और उपाय

1. मेष राशि 

इस राशि के लोग साहसी तथा ऊर्जा वाले होते हैं, परंतु धैर्य की कमी होती है। इनको सिर दर्द मे मालिश से बहुत आराम मिलता है। इनको स्वादिष्ट और मसालेदार भोजन बहुत पसंद होता है। इन्हें खट्टा भोजन करना चाहिए। स्वस्थ रहेंगे। 

2. वृष राशि 

इस राशि के लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं, परंतु कभी-कभी इन्हें तेज क्रोध आता है। इनको स्वादिष्ट खाना अधिक एवं शीघ्र आकर्षित करता है। इनमें वात और कफ की अधिकता होती है। इनको भोजन में रेशे युक्त आहार और कम कैलोरी खानी चाहिए। 

3. मिथुन 

ऐसे जातक भोजन पर अधिक ध्यान नहीं देते। जैसा मिल गया, खा लिया। इनको वायु, पित्त और कफ संबंधी दोष होते हैं। इन्हें भोजन में सोयाबीन, मेथी, आलू, मशरूम, प्याज, लहसुन, दूध तथा पनीर आदि का सेवन करना चाहिए। यह सेहत के लिए सही है। 

4. कर्क 

इस राशि के लोग शांत स्वभाव के होते हैं। इनको पाचन रोग, शरीर पर शीघ्र चर्बी, सीने में दर्द, शीघ्र थकान तथा कफ संबंधी समस्याएं अधिक होती हैं। इन्हें अपने भोजन में राजमा-चावल, सूप, हर्बल चाय, भुनी सब्जियां, पनीर, खीरा, ककड़ी का उपयोग करना चाहिए। 

5. सिंह 

इस राशि का सर्वाधिक प्रभाव आँखे, सिर और हड्डियों पर होता है तथा जातक पित्त की समस्या रहती है। इन्हें अपने भोजन में धनिया और लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए। इनसे रोग दूर रहते है। 

6. कन्या 

यह राशि बुद्धि का प्रतीक है। यदि जातक कम पढ़ा लिखा हो तो भी बुद्धिमान होता है। इस राशि का प्रभाव वायु और कफ पर अधिक होता है। अक्सर इनको आंत की समस्या होती है इसलिए इन्हें अपने भोजन में रेशेदार  वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। 

7. तुला 

ये लोग अधिकतर साफ-सुथरे रहते हैं तथा फैशन के अनुरूप चलते हैं। ये कोई भी निर्णय जल्दी नहीं ले पाते। इस राशि का सर्वाधिक प्रभाव लीवर पर होता है। इन्हें संतुलित भोजन करना चाहिए। 

8. वृश्चिक 

इस राशि के लोग कुछ नीरस स्वभाव के होते हैं। आराम पसंद होने के कारण इन्हें कठोर दिनचर्या पसंद नहीं आती। इस राशि का प्रभाव सर्वाधिक प्रजनन अंग और मूत्राशय पर होता है। इन्हें पित्तजनित रोग होते हैं, इसलिए इन्हें संतुलित भोजन करना चाहिए। 

9. धनु 

ऐसे लोग उन्नति पसंद तथा स्वतंत्रता चाहने वाले होते हैं। इस राशि का प्रभाव कमर के हिस्सों पर होता है। इन्हें स्वादिष्ट भोजन अधिक प्रिय होता है। इन्हें अपने भोजन में दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ लेने चाहिए। सुबह शाम पैदल घूमना चाहिए। साथ ही योग और हल्का व्यायाम करना चाहिए। 

10. मकर 

यह अनुशासन के मामले में मजबूत होते हैं, परंतु भोजन के मामले में लापरवाह होते हैं। इन्हें भोजन में ताजा और सादा दही, पीले चावल, सादी व पतली चपाती, हरी सब्जियां, लहसुन सलाद तथा हरे फल के साथ खट्टे फल अधिक लेने चाहिए। 

11. कुंभ 

ये लोग तेजस्वी स्वभाव स्वैच्छिक प्रवृति के होते हैं। यह भोजन के मामले में अनिश्चित रहते हैं। इन्हें वात प्रकृति के रोग होते हैं। यह अपने भोजन में दही, दूध के साथ दलिया लें। परंतु दूध मलाई रहित होना चाहिए। 

12. मीन 

ये सदैव सपनों में विरचने वाले होते हैं और अपनी ही दुनिया में जीते हैं। इस राशि के लोग कुछ आलसी प्रवृत्ति के होते हैं। सदैव मेहनत और कठोर कार्यों से दूर रहते हैं। इन्हें भोजन भी परंपरागत पसंद होता है। 

यह भी पढ़े – पीपल के पेड़ के फायदे, जिसके स्पर्श से कट जाते हैं पाप

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *