पेट को साफ कैसे करें, जाने पेट साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए?

पेट को साफ कैसे करें (Pet Ko Saaf Kaise Karen): सुबह पेट साफ न होने से पूरे दिन मूड खराब रहता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता। गलत खान-पान की वजह से लोगों को पता ही नहीं चलता कि वे और कितनी समस्याओं से घिरे हैं। क्‍योंकि पेट साफ न होने पर गैस और अन्‍य समस्‍याएं भी परेशान करती हैं। वैसे तो पेट साफ न होने का मुख्य कारण कब्ज होता है। फिर इस समस्या से निजात पाने के लिए आप कौन से घरेलू उपाय अपना सकते हैं? तो जानिए पेट साफ करने के लिए सुबह के समय ऐसा क्या खाएं जो आसानी से मिल जाए और फायदेमंद भी हो।  

पेट को साफ कैसे करें (Pet Ko Saaf Kaise Karen)

पेट को साफ कैसे करें
Pet Ko Saaf Kaise Karen

यह भी पढ़े – जानें खाना खाने का सही टाइम क्या है, भोजन कब और कैसे करें?

पेट को साफ कैसे करें ?

जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या बनी रहती है, वे बेहतर जानते हैं कि यह आपके दिनचर्या को कैसे तबाह कर सकता है। कब्ज में हमारी आंतें मल को बाहर नहीं निकाल पाती हैं। जिससे हमें शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ त्वचा संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। 

खान पान की बुरी आदतों के कारण लोगों की पाचन शक्ति बुरी तरह प्रभावित होती है, जो उन्हें कब्ज, पेट दर्द, गैस, पेट साफ न होना आदि समस्याओं से घेर लेती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। जिससे आपका पेट भी आसानी से साफ हो जाएगा और साथ ही पाचन तंत्र भी ठीक से काम करने लगेगा। 

1. नींबू पानी

नींबू एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है जो पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। नींबू हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन के सुधार में मदद करता है। कब्ज होने पर एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से बहुत लाभ होगा।

2. एलोविरा

एलोवेरा सुबह पेट साफ करने में भी बहुत उपयोगी होता है। एलोवेरा जूस पेट को साफ करता है और कब्ज से भी राहत दिलाता है। पेट साफ करने के लिए सुबह उठकर एलोवेरा जूस पिएं। जो पेट के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

3. पुदीना

पुदीने के सेवन से अपच या खट्टी डकारें आने जैसी समस्या से राहत मिलती है। इसलिए पेट साफ करने के लिए पुदीने की चाय के रूप में भी पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर आप इसकी पत्तियों को ऐसे ही खा सकते हैं। 

4. अजवायन

पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है। यह पेट को तुरंत साफ करने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, खनिज, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसके लिए आपको अजवायन के बीजों को भूनना होगा। भुनी हुई अजवायन को खाने के बाद चबाएं। अजवाइन खट्टी डकार और गैस से भी राहत दिलाती है। 

5. सेब का सिरका

सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पेट को साफ करने में भी मदद करता है। इसके लिए बस आधा कप पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इसका सेवन करें। इससे आपकी पाचन क्रिया ठीक रहेगी।

6. दूध और दही

सादे दही से आपको प्रोबायोटिक्स मिलेंगे, इसलिए आप दिन में एक से दो कटोरी दही जरूर खाएं। क्योंकि कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पेट में अच्छे बैक्टीरिया का होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा एक गिलास दूध में एक से दो चम्मच घी मिलाकर रात को सोते समय पीने से भी लाभ होगा, क्योकि दूध और घी का मिश्रण मल को आंत में चिपकने नहीं देते। 

7. आयुर्वेदिक दवा

त्रिफला – हरड़, बहेड़ा और आंवला से बनता है। यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। त्रिफला की दो या तीन गोलियां सोने से पहले गर्म पानी के साथ लें, लाभ होगा। 

8. सौंफ और जीरा पाउडर

सौंफ और जीरा पाउडर के सेवन से कई फायदे होते हैं। इसके सेवन से पेट साफ न होने की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए सबसे पहले तवे पर सौंफ और जीरा पाउडर भून लें। इसके बाद इसे पीस कर इसका पाउडर बना लें। अब इस मिश्रण को रोज सुबह खाली पेट लें। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

नोट: एक महिला को एक दिन में औसतन 25 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है, जबकि एक पुरुष को 30 से 35 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। अपने पाचन तंत्र को वापस पटरी पर लाने के लिए, आपको यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि आप फाइबर की खुराक ले रहे हैं जिसकी आपको हर दिन ज़रूरत होती है।

यह भी पढ़े – खून को साफ कैसे करें? जाने खून को साफ करने के लिए क्या करें?

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *