कंटोला सब्जी के फायदे, पुरुषों के लिए है बेहद फायदेमंद जानिए इसके अन्य फायदे

कंटोला सब्जी के फायदे (Kantola Sabji Ke Fayde): यह एक ऐसी सब्जी है जिसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों की खान माना जाता है। कंटोला (Kantola) का सेवन करने से न सिर्फ आपको शारीरिक लाभ मिलेगा, बल्कि यह आपको कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा भी दिला सकता है। इसके नियमित सेवन से आप मधुमेह, रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। यह कैंसर के लक्षणों को कम कर सकता है। तो आइए जानते हैं कंटोला सब्जी के फायदे के बारे में –

कंटोला सब्जी के फायदे (Kantola Sabji Ke Fayde)

कंटोला सब्जी के फायदे
Kantola Sabji Ke Fayde

जब भी हम स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों की बात करते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में हरी सब्जियां आती हैं। वैसे तो बाजार में कई सब्जियां उपलब्ध हैं, जो सेहतमंद होने के साथ-साथ सस्ती भी हैं, लेकिन कुछ सब्जियां स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहद जरूरी हैं। इन्हीं कुछ स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों में से एक है कंटोला, जिसका प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। जी हां, इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में जानकर आप जरूर हैरान होंगे। तो आइए जानते हैं कंटोला के फायदों के बारे में –

यह भी पढ़े – अलसी के फायदे। आइये जाने अलसी के चमत्कारी उपयोग

कंटोला सब्जी के फायदे

1. वजन कम करने में कारगर 

कंटोला का सेवन वजन कम करने में मदद करता है। यह प्रोटीन, आयरन, मिनरल्स से भरपूर होता है और इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से कंटोला का सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं कंटोला शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। बदलते मौसम में अगर आप इस सब्जी का सेवन करते हैं तो यकीनन आप बिल्कुल फिट रह सकते हैं।

2. आंखों की समस्या से पाएं छुटकारा

अगर आप आंखों में धुंधलापन, जलन या खुजली से परेशान हैं तो कंटोला के सेवन से आप इससे निजात पा सकते हैं। 

3. पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद

कंटोला प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। इसका नियमित सेवन पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें चिकन और मटन की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक प्रोटीन पाया जाता है।

4. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कंटोला पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। इतना ही नहीं कंटोला पचने में बहुत आसान होता है और इसका गूदा और बीज घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं। इस सब्जी के सेवन से आप गैस्ट्रिक अल्सर, बवासीर और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। यह एक ऐसी सब्जी है, जिसके सेवन से आपके पेट की सेहत में सुधार हो सकता है।

5. किडनी स्टोन से पाएं छुटकारा

किडनी स्टोन से निजात दिलाने में कंटोला मददगार होता है, इसके नियमित सेवन से आप किडनी में स्टोन की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए 10 ग्राम कंटोला चूर्ण को पानी या दूध में मिलाकर नियमित रूप से सेवन करें।

6. मौसमी संक्रमणों से बचाता है कंटोला

अक्सर मौसम में बदलाव अपने साथ संक्रमण का खतरा लेकर आता है, जिससे कई लोगों को सामान्य वायरल संक्रमण जैसे बुखार, सर्दी और खांसी से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप मौसमी संक्रमण से दूर रहना चाहते हैं तो आपको कंटोला का सेवन करना चाहिए। 

7. बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

कंटोला नाम की हरी सब्जी में एंटी-एलर्जी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुण होते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वस्थ रहे तो आपको नियमित रूप से कंटोला को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

8. मुंहासे को रखे दूर

कंटोला के भुने हुए बीज एक्जिमा और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण बहुत से युवा अपने युवावस्था में चेहरे पर मुंहासों की समस्या से जूझते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप ताजा कंटोला का रस त्वचा पर लगा सकते हैं, जिससे मुंहासे ठीक हो जाते हैं। 

यह भी पढ़े – प्याज के रस के फायदे, प्याज का रस कैसे बनाते हैं ?

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *