पेट में गैस बनना घरेलू उपाय, खाने में शामिल करें ये 5 चीजें और पाए आराम 

पेट में गैस बनना घरेलू उपाय (Pet Mein Gas Banana Gharelu Upay): असमय और अनियमित खान-पान के कारण पेट में गैस बनना आजकल एक आम समस्या है। हो सकता है आपको भी यह समस्या हो। पेट में गैस बनना खतरनाक भी साबित हो सकता है। ऐसे में अत्यधिक गैस की समस्या पर काबू पाने की जरूरत है। पेट में अत्यधिक गैस बनने की समस्या होने लगे तो हमें अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए हमें अपने आहार में मसालेदार चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। हल्का आहार शामिल करें। इससे पेट में अत्यधिक गैस बनने की समस्या दूर हो सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जिनसे पेट में गैस नहीं बनती है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ डाइट के बारे में –

पेट में गैस बनना घरेलू उपाय, (Pet Mein Gas Banana Gharelu Upay)

जब पेट में बनने लगे ज्यादा गैस
Jab Pet Mein Banane Lage Jyada Gas

पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए?

अगर पेट में गैस की समस्या है तो केला, नारियल पानी, ठंडा दूध आदि लें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से-

यह भी पढ़े – सहजन खाने के फायदे और नुकसान, जाने सहजन की पत्ती कैसे खाएं ?

1. खीरा

पेट में गैस बनने की समस्या से राहत पाने के लिए खीरा आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, खीरा पेट को ठंडक पहुंचाने में फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके सेवन से एसिडिटी रिफ्लेक्स कम होता है। तो अगर आप अत्यधिक गैस की समस्या का सामना कर रहे हैं तो खीरा को अपने सलाद में शामिल करें।

2. केला 

पेट में गैस की समस्या होने पर केले का सेवन करें। केला खाने से पेट संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल, केले में आयरन और कैल्शियम होता है, जो पेट में गैस की समस्या को दूर करने में कारगर हो सकता है। इसके अलावा केले में फाइबर मौजूद होता है, जो एसिडिटी को कंट्रोल करने में कारगर हो सकता है। साथ ही यह हमारे शरीर के पीएच लेवल को भी नियंत्रित रखता है।

3. नारियल पानी 

पेट में गैस की समस्या हो तो सुबह चाय-कॉफी की जगह नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या दूर हो जाती है। दरअसल नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो गैस की समस्या को दूर करने में कारगर होता है। रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से एसिडिटी को कंट्रोल किया जा सकता है।

4. ठंडा दूध 

दूध सेहत के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपके पेट में गैस की समस्या है तो गर्म दूध की जगह ठंडा दूध लें। ठंडा दूध पीने से पेट में गैस की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। सुबह-सुबह एक गिलास ठंडा दूध पीने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी से राहत मिल सकती है। यह भूख को नियंत्रित करने में भी कारगर है, जिससे अत्यधिक गैस बनने की समस्या से राहत मिलती है।

5. लहसुन 

पेट में ज्यादा गैस बनने पर लहसुन का सेवन करें। खासतौर पर रोज सुबह खाली पेट लहसुन की कलियों का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या दूर हो सकती है।

नोट : पेट में अधिक गैस होने पर शराब, धूम्रपान, मसालेदार भोजन और सोडा के सेवन से बचें। 

कब करें डॉक्टर से सम्पर्क? 

अगर उपरोक्त उपायों से आशातीत सफलता न मिले और जब पेट में बनने लगे ज्यादा गैस, तो डॉक्टर से संपर्क करें और डॉक्टर के निर्देशानुसार अपने आहार में बदलाव करें।

यह भी पढ़े – मूली खाने के फायदे और नुकसान, सर्दियों में मूली खाना किसी वरदान से कम नहीं

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *