मूली खाने के फायदे और नुकसान, सर्दियों में मूली खाना किसी वरदान से कम नहीं

मूली खाने के फायदे और नुकसान (Mooli Khane Ke Fayde Aur Nuksan): आयुर्वेद के अनुसार मूली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मूली का उपयोग सलाद बनाने के साथ-साथ विभिन्न व्यंजनों में भी किया जाता है। मूली प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, विटामिन सी, फोलिक एसिड और एंथोसायनिन के साथ-साथ कई ऐसे गुणों से भरपूर होती है जो कैंसर, सर्दी, हृदय रोग, वजन को कम करने में मदद करता है। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तो आईये आगे लेख में जाने मूली कब खाना चाहिए और मूली खाने के फायदे और नुकसान क्या है?

(Mooli Khane Ke Fayde Aur Nuksan) मूली खाने के फायदे और नुकसान

मूली खाने के फायदे और नुकसान
Mooli Khane Ke Fayde Aur Nuksan

मूली खाने का सही समय

इसका सेवन दोपहर 3 बजे से पहले करना चाहिए। इससे आपका शरीर गर्म रहेगा। मूली का सेवन कभी भी खाली पेट न करें

यह भी पढ़े – जानें सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे, क्या मूंगफली में कोलेस्ट्रॉल होता है?

मूली खाने के फायदे

1. कैंसर को नियंत्रित रखने में सहायक 

मूली विटामिन सी से भरपूर होती है, फोलिक एसिड और एंथोसायनिन के साथ-साथ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो मुंह, पेट, किडनी और आंत के कैंसर को दूर रख सकते हैं।

2. मधुमेह में लाभदायक

मूली मधुमेह रोगियों के लिए वरदान है। इसमें मौजूद फाइबर इंसुलिन को नियंत्रित करता है और शुगर लेवल को कम करता है।

3. रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक 

मूली में मौजूद पोटैशियम और एंटी-हाइपरटेन्सिव तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन खाने से आधा घंटा पहले करने से और भी ज्यादा फायदा मिलता है।

4. आंखों की रोशनी रखे बरकरार 

रोजाना मूली खाने से आंखों की रोशनी में लाभ होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी और सी आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। 

5. पायरिया में लाभदायक 

पायरिया यानी मसूढ़ों से खून आने पर मूली खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। मूली के रस से दिन में दो से तीन बार कुल्ला करें, आप चाहें तो मूली का जूस भी पी सकते हैं। वहीं मूली को ठीक से चबा चबा के खाने से दांतों और मसूड़ों के रोग होने संभावना बहुत कम रहती है।

6. बवासीर में दे राहत 

बवासीर के रोगियों के लिए कच्ची मूली के रस का सेवन लाभदायक होता है। इसके रस के सेवन से संक्रमित जगह की जलन शांत हो जाती है। हालांकि, मूली के जूस का नियमित सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

7. शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने में सहायक 

मूली एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करती है। इसमें मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है। इसी वजह से इसे नेचुरल क्लींजर भी कहा जाता है। जो आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में बहुत मददगार साबित होते हैं। 

8. खांसी

अगर आपको वात दोष के कारण खांसी की समस्या है तो मूली काफी कारगर साबित हो सकती है। कुछ मूली को छाया में सुखाकर उसका चूर्ण बना लें। इसका 1 ग्राम सेवन करने से खांसी की समस्या में लाभ मिलेगा।

9. अम्लता का इलाज

अगर आप अम्लता (Acidity) की समस्या से परेशान हैं तो कच्ची मूली का सेवन करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

10. पथरी में सेवन से लाभ 

पथरी की समस्या से निजात दिलाने में भी मूली फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए 100 ग्राम मूली के पत्तों का रस निकाल लें। इसे दिन में लगभग 3 बार पियें। इससे स्टोन पेशाब के जरिए बाहर निकल जायेगा।

11. रक्तअल्पता (खून की कमी) में लाभदायक 

शरीर में खून की कमी के कारण ये एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए मूली के पत्तों का रस निकालकर 20-20 मिलीलीटर दिन में तीन बार पिएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े – अलसी के फायदे। आइये जाने अलसी के चमत्कारी उपयोग

मूली खाने के नुकसान

जहां एक तरफ मूली खाने के फायदे हैं। वही अगर इसका सेवन गलत समय और गलत चीज के साथ किया जाए तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जानिए किन चीजों के साथ इसका सेवन करने से बचना चाहिए –

  •  अगर आपने मूली खाई है तो करीब 2 घंटे बाद ही दूध का सेवन करें। 
  •  मूली को चने के साथ खाना, सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। 
  •  मछली के साथ मूली का सेवन न करें। 

आशा करते है कि आपको इस लेख के माध्यम से मूली खाने के फायदे और नुकसान के बारे में पता लग जाने के बाद, आप मूली का सेवन सही समय और सही तरीके से कर इसका लाभ उठाएंगे।

यह भी पढ़े – कमल के फूल के फायदे, कमल के बीज खाने के फायदे

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *