इमली खाने के फायदे व नुकसान

इमली खाने के फायदे व नुकसान (imli khane ke fayde aur nuksan): इमली हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इमली में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें टार्टरिक एसिड भी होता है जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है। इसके अलावा ये कई बीमारियों के लक्षणों को कम करने में भी कारगर हैं। लेकिन इसके ज्यादा सेवन से शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं। तो आईये इस लेख के माध्यम से जानते है imli khane ke fayde aur nuksan in hindi

Imli Khane Ke Fayde aur Nuksan – इमली खाने के फायदे व नुकसान

इमली खाने के फायदे व नुकसान
Imli Khane Ke Fayde aur Nuksan

इमली क्या है ?

इमली एक बड़े पेड़ पर लगने वाली एक फली होती है और इसका वैज्ञानिक नाम टैमेरिन्डस इंडिका है। इसे अंग्रेजी में टैमरिंड, संस्कृत में अमलिका और फारसी में तमर-ए-हिन्द के नाम से जाना जाता है। 

इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। यह विटामिन और खनिजों में समृद्ध है। इमली में विटामिन बी समूह के कई विटामिन जैसे थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, पाइरिडोक्सिन और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इमली में टार्टरिक एसिड होने के कारण इसका स्वाद चटपटा खट्टा होता है।

ये सभी विटामिन हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन को ऊर्जा में बदलने और इसे विभिन्न अंगों तक सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए आवश्यक हैं। इनके अलावा इमली विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम, मैंगनीज, जिंक का अच्छा स्रोत है। इसमें शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं।

यह भी पढ़े – गर्मियों में खसखस खाने के फायदे, जानें पोस्ता दाना खाने के फायदे

इमली के औषधीय गुण

आयुर्वेद के अनुसार, इमली भूख बढ़ाने वाली, सूजन रोधी, कफ निस्सारक और कृमिनाशक है। कच्ची हरी इमली न खाएं क्योंकि इससे पित्त विकार, कफ विकार और रक्त विकार हो सकता है। पकी हुई इमली का पानी पित्त ज्वर, उल्टी, पीलिया आदि में लाभकारी होता है।

इमली एक पारंपरिक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका उपयोग पेट की समस्याओं जैसे पेट का दर्द, पेचिश, कब्ज, कृमि संक्रमण को रोकने के लिए किया जा सकता है। वहीं यह घाव भरने, मलेरिया, बुखार, सूजन और आंखों के रोगों में उपयोगी हो सकता है। इमली के औषधीय गुण इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स की मौजूदगी के कारण हो सकते हैं। साथ ही, इमली का पेड़ जीवाणुरोधी, एंटीऑक्सिडेंट, मलेरिया-रोधी और दमा-विरोधी प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है। इतना ही नहीं इमली में लीवर की सुरक्षा, दिल की सुरक्षा और पेट साफ करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इमली के इतने फायदे हैं कि इसे प्रकृति का चमत्कार कहा जा सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में इमली के सेवन से नुकसान भी हो सकते हैं। 

यह भी पढ़े – तेजी से हाइट बढ़ाने के लिए रोजाना दबाएं इन एक्यूप्रेशर प्वाइंट को, बढ़ेगा कद

Imli Khane Ke Fayde इमली खाने के फायदे 

1. पेट संबंधी समस्या में फायदेमंद

इसके नियमित सेवन से पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। इसके सेवन से हमारी पाचन क्रिया अच्छी रहती है जिससे हमारा खाना जल्दी पच जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो हमारे पाचन तंत्र को बेहतर रखने में काफी मददगार होता है। इसके अलावा इसके सेवन से डायरिया जैसी बीमारियां नहीं होती हैं।

2. मोटापे की समस्या में फायदेमंद

इमली के सेवन से हमारे शरीर में मोटापे की समस्या को कम किया जा सकता है। इमली में हाइड्रोसिट्रिक नामक एसिड पाया जाता है, जो हमारे शरीर में मौजूद फैट बर्निंग एंजाइम को बढ़ावा देता है, जिससे तेजी से वजन कम होता है।

3. हृदय संबंधी समस्या में फायदेमंद

इसके नियमित सेवन से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इमली न केवल हमारे पाचन तंत्र को बेहतर रखती है, बल्कि यह हमारे शरीर से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करती है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा नहीं रहता है और हमारा दिल भी स्वस्थ रहता है।

4. शरीर में खून की कमी में फायदेमंद

Imli के सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन और आयरन की मात्रा बढ़ती है। इसके अलावा यह हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी बहुत फायदेमंद होता है।

5. मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में सहायक

इसको खाने से हमारी मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं। इमली में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस बी-कॉम्प्लेक्स में एक तत्व थायमिन मौजूद होता है, जो हमारी नसों को स्वस्थ रखता है, जिससे हमारी मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं।

6. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में सहायक

इमली खाने से हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें आयरन और पोटैशियम उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है।

7. रोग प्रतिरोधक क्षमता हेतु

इमली के सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो हमारी प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने में बहुत मददगार होता है।

8. शुगर का स्तर नियंत्रण रखने में सहायक

इसके सेवन से शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है जिससे भविष्य में डायबिटीज जैसी बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। यह शरीर को अतिरिक्त कार्बोहाइड्रेट को अवशोषित करने से रोकती है, जिससे शरीर में शुगर का स्तर नियंत्रण में रहता है। इसके लिए एक छोटा गिलास इमली का रस पीना फायदेमंद साबित होगा।

यह भी पढ़े – त्वचा और सेहत के लिए हल्दी और दूध के फायदे

इमली खाने के नुकसान 

  • इमली के अधिक सेवन से गले में खराश हो सकती है। इमली में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी अधिक मात्रा गले से संबंधित विकारों को जन्म दे सकती है।
  • इमली में खून को पतला करने वाले गुण होते हैं, जिनका अधिक मात्रा में सेवन करने से रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इसका सेवन कुछ दवाओं जैसे- एस्पिरिन, इबुप्रोफेन आदि के साथ नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इमली के अधिक सेवन से बचना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान अधिक इमली खाने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। इमली का सेवन शरीर के रक्तचाप को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा इमली के अधिक सेवन से हमारे खून में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है। एस्ट्रोजन का बढ़ा हुआ स्तर गर्भाशय में संकुचन और रक्तस्राव की समस्या पैदा कर सकता है।
  • इमली का अधिक सेवन एलर्जी से पीड़ित लोगों की समस्या को बढ़ा सकता है। इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से त्वचा पर खुजली, सूजन, उल्टी, त्वचा पर चकत्ते, चक्कर आना या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़े – तुलसी के पत्ते के फायदे, सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता खाने के फायदे

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।