मटके का पानी पीने के लाभ, क्या आप जानते है हमें गर्मी में मिट्टी के बर्तन में रखा पानी क्यों पीना चाहिए?

मटके का पानी पीने के लाभ (Matke Ka Pani Pine Ke Labh): मटका प्राकृतिक रूप से पानी को ठंडा करता है और पानी के तापमान को लगभग 5 डिग्री तक कम कर देता है। जिससे मटकी में रखा पानी पोषक तत्वों से भरपूर और ठंडा हो जाता है। जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत कर अनेक अनगिनत बीमारियों से बचा सकता है। आज हम आपको यहां मटके का पानी पीने के फायदे के बारे में बताएंगे। इसके फायदे जानकर आप भी आज से ही मटके का पानी पीना शुरू कर देंगे तो आइए जानते हैं –

मटके का पानी पीने के लाभ (Matke Ka Pani Pine Ke Labh)

मटके का पानी पीने के लाभ
Matke Ka Pani Pine Ke Labh

आयुर्वेद में भी मिट्टी के बर्तन में पानी रखने और उसमें खाना पकाने के फायदे बताए गए हैं। परन्तु बदलते समय में मटकी की जगह रेफ्रिजरेटर ने ले ली है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से फ़्रिज का पानी हितकारी नहीं होता है वह केवल ठंडा होता है। 

वहीं मटकी में रखा पानी पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ साथ ठंडा भी होता है। ऐसे में कोशिश करें कि गर्मियों में फ्रिज की जगह मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पिएं। जिससे आपका पाचन तंत्र तो मजबूत होगा ही साथ ही आप अनगिनत बीमारियों से भी बचे रहेंगे। 

यह भी पढ़े – शरीर के इन संकेतों को न करें नज़रअंदाज, ये हो सकते है पानी की कमी के लक्षण

मिट्टी के घड़े में जल ठंडा रहता है क्यों?

मटकी (मिट्टी का मटका) में सूक्ष्म छिद्र होते हैं। ये छेद इतने छोटे होते हैं कि इन्हें नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता है। दरअसल इन सूक्ष्म छिद्रों से घड़े का पानी गर्मी के कारण वाष्पित होकर निकलता रहता है।  

और पानी का ठंडा होना इसी वाष्पीकरण की प्रक्रिया पर निर्भर करता है। इस प्रक्रिया के दौरान मटकी का तापमान कम हो जाता है और पानी ठंडा रहता है। जिससे यह माना जाता है कि जितना अधिक वाष्पीकरण होगा, उतना ही अधिक पानी ठंडा होता है। 

यह भी पढ़े – पीने वाले पानी का टीडीएस कितना होना चाहिए? ये जानना क्यों जरूरी है ?

मटके का पानी पीने के लाभ

हीटस्ट्रोक (लू लगना) को रोकने में मदद करें

मिट्टी के बर्तन में रखे पानी में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर के ग्लूकोज लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे हीटस्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

त्वचा संबंधी समस्याओं से मिलता है आराम

घड़े का पानी पीने से त्वचा संबंधी कई समस्याओं जैसे फोड़े फुंसी और मुंहासे से राहत मिलती है। इतना ही नहीं मटके का पानी पीने से भी त्वचा में निखार भी आता है।

गले संबंधी समस्याओं में होगा लाभ 

घड़े के पानी के इस्तेमाल से गले को फायदा होता है क्योंकि इसके सेवन से गले की कोशिकाओं का तापमान अचानक नहीं गिरता है, यह गले पर कोमल और पर्यावरण के अनुकूल भी है।

यह संवेदनशील गले वाली महिलाओं के लिए सबसे अच्छा है, जो ज्यादातर खांसी और सर्दी से पीड़ित हो जाती हैं। जबकि रेफ्रिजरेटर के पानी के सेवन से गले की कोशिकाओं का तापमान अचानक गिर जाता है।

पाचन में सुधार करने में मदद करता है

अगर आप नियमित रूप से मटके का पानी पीते हैं। तो यह आपके पाचन तंत्र को अच्छा रखता है। प्लास्टिक की बोतलबंद पानी में प्लास्टिक की अशुद्धियां भी घुल जाती हैं।

इसलिए प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। मटके का पानी कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता रखता है।

गैस की समस्या पर प्रभावी 

मटकी का पानी पीने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है, अगर व्यक्ति को गैस या एसिडिटी से जुड़ी कोई समस्या है तो मटकी का पानी पीना फायदेमंद होता है।

रक्त चाप

मटके का पानी रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। खास बात यह है कि यह खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करके हार्ट अटैक की संभावना को भी कम करता है।

यह भी पढ़े – तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे, जाने तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते हैं तीनों दोष शांत

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Mandnam इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *