तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे, जाने तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते हैं तीनों दोष शांत

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे (Tambe Ke Bartan Mein Pani Pine Ke Fayde): आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर वात, पित्त और कफ तीनों को संतुलित करता है। लेकिन इसके लिए यह भी जरूरी है कि इसमें कम से कम 8 घंटे तक पानी रखा जाए। फिर यह पानी आपके पेट और गले से संबंधित बीमारियों को काफी हद तक ठीक करने में मदद करता है। 

(Tambe Ke Bartan Mein Pani Pine Ke Fayde) तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे
Tambe Ke Bartan Mein Pani Pine Ke Fayde

तांबे के बर्तन

कॉपर के बर्तन में रखे पानी की एक और खास बात यह है कि यह कभी भी बासी नहीं होता और लंबे समय तक ताजा रहता है। कॉपर में बैक्टीरिया को मारने की पूरी क्षमता होती है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से जल जनित रोगों का खतरा कम होता है। तो आइए जानते हैं तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे के बारे में विस्तार से –

यह भी पढ़े – तरबूज खाने के फायदे और नुकसान, जाने तरबूज में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

1. पाचन तंत्र को मजबूत करता है

कॉपर पेट, लीवर और किडनी को डिटॉक्सीफाई करता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो पेट को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को मार देते हैं, जिससे पेट में कभी भी अल्सर और संक्रमण नहीं होता है।

2. थायरॉइड ग्रंथि की कार्यप्रणाली करे नियंत्रित

तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से थायरॉइड ग्रंथि की कार्यप्रणाली नियंत्रित होती है। आज के समय में जहां ज्यादातर लोग थायराइड की अनियमितता से परेशान हैं, वहीं इससे बचाव के लिए तांबे के बर्तन में पानी पीना एक बेहतर विकल्प है।

3. गठिया और जोड़ों के दर्द से दिलाएं राहत

तांबे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द से राहत दिलाते हैं, इसलिए गठिया और जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही तांबा हड्डियों और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।

4. त्वचा के लिए फायदेमंद

तांबे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट चेहरे की महीन रेखाओं और झाईयों को दूर करता है। इसके साथ ही फाइन लाइन्स के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यानी उन्हें फ्री रेडिकल्स से बचाकर त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे आप लंबे समय तक जवान बने रहते हैं।

5. वजन कम करने में सहायक

अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो तांबे के बर्तन में पानी पिएं। यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर से खराब चर्बी को दूर करता है।

6. दिमाग तेज करने में मददगार

कॉपर के बर्तन का पानी दिमाग को उत्तेजित करने और उसे सक्रिय रखने में बहुत मददगार होता है। इसके सेवन से याददाश्त तेज होती है और दिमाग तेज होता है।

यह भी पढ़े – खून को साफ कैसे करें? जाने खून को साफ करने के लिए क्या करें?

तांबे के लोटे के फायदे

तांबे के लोटे के फायदे
कॉपर (तांबे) के लोटे के फायदे

तांबे के लोटे का पानी, शरीर में तांबे की कमी को पूरा करता है। शरीर में तांबे की मात्रा सूक्ष्म तत्व के रूप में होती है। लेकिन किसी भी भोजन, फल, सब्जी आदि से शरीर को पूर्ण रूप से कॉपर की आपूर्ति नहीं हो पाती है। उसके लिए आपको ताम्रपात्र का सहारा लेना ही पड़ेगा। 

जैसा कि अपने देखा होगा मंदिरों या पूजा स्थलों में तांबे के लोटे में तुलसी और चरणामृत भरा होता है। ताम्रपात्र (लोटे) में तुलसी वाला पानी ऑक्सीजन को घुलित रखता है। जो कि वह पहुंचने वाले भक्तों को दिया जाता है। जिससे भक्त भले ही लंबी दूरी से आया हो, तो ऑक्सीजन मिलने के बाद वह ऊर्जावान हो जाता है। ऐसा साधन सनातन धर्मियों के पास ही उपलब्ध है।

एसिडिटी और पाचन में दिक्कत होना बहुत ही आम समस्या है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से इनसे छुटकारा मिल सकता है। तांबे में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और पेट की सूजन को दूर करते हैं। यह पेट की समस्याओं जैसे अल्सर, अपच और संक्रमण के लिए एक प्रभावी उपाय है। आयुर्वेद के अनुसार रात भर तांबे के लोटे में रखा पानी सुबह खाली पेट पीने से पेट के रोग ठीक हो जाते हैं।

तांबे के लोटे का पानी, शरीर में कॉपर की कमी की आपूर्ति का सीधा स्रोत है। इसके अभाव में चर्म रोग उत्पन्न होते देखे गए हैं। साथ ही, तांबे से मुक्त त्वचा की सनस्ट्रोक से प्रतिरक्षित नहीं होती है। उस पर चकत्ते हो जाते हैं।

इसे इस तरह इस्तेमाल करें

आयुर्वेद ही नहीं विज्ञान ने भी कहा है कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना फायदेमंद होता है। इस पानी का पूरा फायदा तभी मिलता है जब पानी को तांबे के बर्तन में कम से कम 8 घंटे तक रखा जाए। इसलिए लोग रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर सोते हैं, ताकि सुबह सबसे पहले इस पानी को पी सकें।

यह भी पढ़े – नीम की छाल के फायदे, पत्तों से लेकर छाल तक गुणों की खान है नीम का पेड़

तांबे के बर्तन के नुकसान

कॉपर के बर्तन में खट्टी चीजें जैसे जूस, अचार आदि खाने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ये सभी खट्टी चीजें तांबे के बर्तनों के साथ प्रतिक्रिया करती हैं। इससे आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तांबे के बर्तन में खाना खाने से उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

1. तांबे के बर्तन में दूध पीने के फायदे

कॉपर के बर्तन में भी दूध नहीं पीना चाहिए। तांबे के बर्तन में रखा दूध जहरीला हो जाता है। ऐसे में अगर आप इस दूध का सेवन करते हैं तो आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

2. कॉपर (तांबे) के बर्तन में नींबू पानी पीने के नुकसान

भूलवश भी तांबे के बर्तन में नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि यह हमारी सेहत को खराब कर सकता है। नींबू में पाया जाने वाला एसिड तांबे के साथ मिलाने पर हमारे शरीर पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। इसलिए अगर आप तांबे के गिलास में नींबू पानी पीते हैं तो आपको पेट दर्द, उल्टी और गैस की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़े – अदरक के फायदे और नुकसान, जाने अदरक के औषधि गुण और सेवन की मात्रा के बारे में 

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *