तरबूज खाने के फायदे और नुकसान, जाने तरबूज में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

तरबूज खाने के फायदे और नुकसान (Tarbuj Khane Ke Fayde Aur Nuksan): गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में शरीर को ठंडक और गर्मी से राहत देने का सबसे अच्छा विकल्प तरबूज का सेवन ही है। यह मुंह में जाते ही आपके गले को नमी प्रदान करता है और साथ ही गर्मी से राहत भी देता है। यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि पेट भी भरा हुआ महसूस कराता है। अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो यह फायदेमंद के बजाय आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइये जानते है तरबूज खाने के फायदे और नुकसान के बारे में –

तरबूज खाने के फायदे और नुकसान (Tarbuj Khane Ke Fayde Aur Nuksan)

तरबूज खाने के फायदे और नुकसान
Tarbuj Khane Ke Fayde Aur Nuksan

कभी भी रात में तरबूज नहीं खाना चाहिए। वैसे तो इसे दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन इसके सेवन का सही समय दोपहर का होता है। खास बात यह है कि इसे खाने के बाद पानी, दूध, लस्सी और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

तरबूज में पाये जाने वाले पोषक तत्व (विटामिन)

इसमें पोटेशियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फाइबर, नियासिन, आयरन, विटामिन-ए, सी, बी और लाइकोपीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने का काम करते हैं। 

यह भी पढ़े – कच्चे आम के फायदे, जाने ‘फलों के राजा’ कच्चा आम खाने के फायदे

तरबूज के फायदे

गर्मियों में जितना हो सके पानी से भरपूर इस फल का सेवन करें। यह आपको गर्मी से बचाएगा और शरीर को हाइड्रेट रखेगा।

1. त्वचा के लिए फायदेमंद 

तरबूज में लाइकोपीन होता है, जो त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में मददगार होता है।

2. रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक

तरबूज खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद साइट्रलाइन नाम का एमिनो एसिड ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसमें पोटैशियम भी होता है, जो एक्सरसाइज के दौरान ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

3. मांसपेशियों में दर्द से राहत

मांसपेशियों के दर्द से निजात पाने के लिए आप तरबूज का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और अमीनो एसिड साइट्रलाइन मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

4. दिल के लिए फायदेमंद

तरबूज में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है। जो इलेक्ट्रोलाइट फंक्शन को बनाए रखने में मददगार है। यह हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है और हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है।

तरबूज का सेवन या उसका रस पीने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोका जा सकता है। जो हृदय रोग का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसमें पाया जाने वाला सिट्रललाइन नामक पदार्थ दिल के एथेरोस्क्लेरोसिस की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

5. पाचन क्रिया को सही रखता है

तरबूज फाइबर और पानी से भरपूर होता है। ये दोनों चीजें पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार होती हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है और कब्ज, डायरिया और गैस जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

6. रक्ताल्पता (खून की कमी) से बचाता है 

यह शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार हो सकता है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में अच्छा साबित हो सकता है। इसमें विटामिन सी और आयरन की मात्रा भरपूर होती है। तरबूज आयरन के बेहतर अवशोषण में मदद कर सकता है। 

यह भी पढ़े – गुड़ और चना खाने के फायदे, शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है गुड़-चने

तरबूज खाने के नुकसान

  • यह पोटेशियम से भरपूर होता है। अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो यह दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
  • तरबूज डायटरी फाइबर से भरपूर होता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से पेट की समस्या हो सकती है।
  • क्योंकि तरबूज में बहुत सारा पानी होता है, इसके अत्यधिक सेवन से अति-निर्जलीकरण हो सकता है।
  • अगर तरबूज को अधिक मात्रा में खाया जाए तो यह मधुमेह के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम कर सकती है।
  • इसके साथ ही हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जो मधुमेह के रोगियों के लिए उचित आहार नहीं होगा।

यह भी पढ़े – अदरक के फायदे और नुकसान, जाने अदरक के औषधि गुण और सेवन की मात्रा के बारे में 

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Mandnam इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *