कच्चे आम के फायदे, जाने ‘फलों के राजा’ कच्चा आम खाने के फायदे 

कच्चे आम के फायदे (Kache Aam Ke Fayde): शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे आम खाना पसंद न हो। आम चाहे कच्चा हो या पका, दोनों रूपों में प्रयोग किया जाता है। आम दोनों ही रूपों में सेहत के लिए फायदेमंद होता है। परन्तु कच्चे आम के फायदों के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। इस लेख के माध्यम से जानते है कच्चे आम खाने के फायदे के बारे में –

कच्चे आम के फायदे (Kache Aam Ke Fayde)

कच्चे आम के फायदे
Kache Aam Ke Fayde

आम ग्रीष्म ऋतु का प्रमुख फल है और इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। कच्चे आम का प्रयोग आम तौर पर चटनी और अचार के लिए किया जाता है। गर्मियों में कच्चा आम खाने से आप न सिर्फ स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। 

कच्चा आम शरीर में पानी की आपूर्ति में मदद करता है, जो हमारे पाचन के लिए आवश्यक है। इसका नियमित सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। 

यह भी पढ़े – गुड़ और चना खाने के फायदे, शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है गुड़-चने

कच्चे आम के पोषक तत्व

जहां पके हुए आम की तासीर गर्म होती वहीं कच्चे आम की तासीर ठंडी होती है। पका हुआ आम खाने में मीठा होता है जबकि कच्चा आम खाने में खट्टा होता है। कच्चा आम खाने में भले ही खट्टा हो लेकिन यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 

कच्चे आम में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, कैल्शियम, फास्फोरस, और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। तथा कच्चे आम में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, खनिज और वसा के साथ पानी की अच्छी मात्रा होती है। 

इसके अलावा आम में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

यह भी पढ़े – खरबूजा खाने के फायदे, जाने खरबूजा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

कच्चा आम खाने के फायदे

गर्मी के मौसम में आप कच्चे आम का सेवन काले नमक के साथ कर सकते हैं। शुगर के मरीजों के लिए और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आगे विस्तार से जानते है अन्य फायदों के बारे में –

1. एसिडिटी की समस्या से छुटकारा

गर्मियों में अक्सर मसालेदार खाना खाने के बाद पेट में एसिडिटी हो जाती है। अगर आप भी एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो कच्चा आम काला नमक के साथ खाएं। इससे खाना आसानी से पच जाएगा और पेट में गैस नहीं बनेगी। 

कच्चा आम खाने से वजन भी कम होता है। इसलिए अगर आपका पेट बढ़ रहा है तो कच्चा आम खाएं। कुछ दिनों बाद शरीर में बदलाव नजर आने लगेगा।

2. रक्त विकार दूर करें

गुर्दा (Kidney) रक्त शोधन का विशेष कार्य करता है। लेकिन किडनी खराब होने पर किडनी यह महत्वपूर्ण कार्य नहीं कर पाती है, जिससे व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कच्चा आम खून को साफ करने में मदद करता है। 

कच्चा आम रक्त में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करता है और रक्त कोशिकाओं को लचीला बनाता है, जिससे रक्त संचार सही रहता है। इसके अलावा विटामिन सी, नई रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में भी कारगर है।

3. लीवर को बनाएं मजबूत

किडनी की तरह लीवर भी हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील अंग है। जरा सी लापरवाही से लीवर खराब हो जाता है। अगर आप लीवर की समस्या से परेशान हैं तो आपको कच्चे आम का सेवन करना चाहिए। आप कच्चे आम के अलावा कच्चे आम के पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। 

ऐसा करने से यह लीवर के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए पित्त अम्ल और रस के स्राव को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह आंतों से संक्रमित बैक्टीरिया को भी दूर करता है।

4. हीटस्ट्रोक से बचाने में मददगार

गर्मी में लू से बचाव के लिए कच्चे आम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा गर्मियों में शरीर में पानी की आपूर्ति के लिए भी कच्चे आम का सेवन किया जा सकता है।

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कच्चा आम भी खाया जा सकता है। कोरोना काल और गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए कच्चे आम से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता।

6. शुगर लेवल कम करने में मददगार

कच्चे आम का सेवन शरीर में शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसका उपयोग शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए भी किया जाता है। अगर आपको भी शुगर की शिकायत है तो आप कच्चे आम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

7. हार्मोन को संतुलित करें

कच्चा आम हमारे हार्मोंस को संतुलित रखने में भी काफी फायदेमंद होता है। कच्चे आम में विटामिन ए और ई दोनों ही पाए जाते हैं, जो हार्मोन को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसमें पेक्टिन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है, जिससे हमारा मन मस्तिष्क अच्छा बना रहता है, इसलिए मन में अशांति होने पर कच्चा आम खाना चाहिए।

8. इन परेशानियों से भी मिलेगी राहत

कच्चा आम शरीर में पानी की आपूर्ति में मदद करता है, जो हमारे पाचन के लिए आवश्यक है। इसमें एसिड होता है, जिससे गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पेक्टिन, दस्त, बवासीर, पेचिश, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी आम पेट की समस्याओं के इलाज में मदद करता है।

एक दिन में कितना कच्चा आम खाना चाहिए?

एक स्वस्थ व्यक्ति प्रतिदिन 100 से 150 ग्राम कटे हुए आम का सेवन कर सकता है। वहीं मधुमेह, उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए रोजाना 10 ग्राम आम का सेवन करना बेहतर होता है।

यह भी पढ़े – किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण, जाने किडनी ख़राब होने के क्या कारण है?

कच्चा आम खाने के नुकसान

आपने ऊपर लिखे लेख में कच्चे आम के फायदों के बारे में जाना। लेकिन कच्चा आम आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है, इसलिए कच्चे आम का सेवन करते समय निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें-

  • कच्चे आम का अधिक मात्रा में और खाली पेट सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कच्चे आम का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें।
  • अगर आप लो ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको कच्चे आम का सेवन नहीं करना चाहिए। कच्चा आम ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। 
  • अगर आप बढ़े हुए ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह से कच्चे आम का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े – वीगन फूड क्या है? जाने वीगन डाइट के फायदे और नुकसान

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *