गुड़ और चना खाने के फायदे, शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है गुड़-चने

गुड़ और चना खाने के फायदे (Gud Aur Chana Khane Ke Fayde): घर में जब कोई बीमारी से उबर रहा होता है तो अक्सर बड़े उन्हें चना गुड़ खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि बीमारी से उबरने के बाद कोई भी व्यक्ति कमजोरी महसूस करता है। ऐसे में गुड़ चना खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। गुड़ में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट के अलावा और भी कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। गुड़ खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। इसके साथ ही चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन-बी के साथ-साथ कई तत्व मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं गुड़ चना खाने के फायदे

गुड़ और चना खाने के फायदे (Gud Aur Chana Khane Ke Fayde)

गुड़ और चना खाने के फायदे
Chana Aur Gud Ke Fayde

यह भी पढ़े – किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण, जाने किडनी ख़राब होने के क्या कारण है?

गुड़ और चना खाने के फायदे

1. औषधि से कम नहीं है गुड़-चने

यह तो सभी जानते हैं कि भुने चने खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर भुने चने के साथ थोड़ा सा गुड़ भी खाया जाए तो यह शरीर के लिए औषधि की तरह काम करता है और शरीर को कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो इससे पूरी होती है। अगर रोजाना कम मात्रा में गुड़ और चने का सेवन किया जाए तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

2. गुड़ चना कब खाना चाहिए

सुबह खाली पेट चने और गुड़ का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है अगर आप जिम जाते हैं तो वर्कआउट से आधा घंटा पहले इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसे शाम के नाश्ते का हिस्सा भी बना सकते हैं। 

वीगन फूड क्या है? जाने वीगन डाइट के फायदे और नुकसान

3. एनीमिया (खून की कमी) में लाभदायक 

अगर गुड़ और चना एक साथ खाया जाए तो एनीमिया की बीमारी से बचा जा सकता है। महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाती है। मासिक धर्म के कारण महिलाओं में यह एक आम समस्या है। ऐसे में उन्हें शरीर में हीमोग्लोबिन की पूर्ति के लिए रोजाना गुड़ और चने का सेवन करना चाहिए।

4. शरीर को ऊर्जावान बनाये  

चना और गुड़ का एक साथ सेवन करने से यह शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है, जिससे हमारे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है, जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है।

5. करे मांसपेशियों को मजबूत 

गुड़ और चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है। अगर आप वर्कआउट करते हैं तो इसका सेवन जरूर करें, इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

6. कब्ज से दिलाये निज़ाद 

कब्ज की समस्या में भी यह बहुत फायदेमंद होता है, शरीर का पाचन तंत्र खराब होने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या होती है। ऐसे में गुड़ और भुने चने का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को ठीक रखता है।

7. करे दाँतो को मजबूत 

गुड़ और चने में भरपूर मात्रा में फास्फोरस होता है, जो हमारे दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिसके सेवन से दांत मजबूत होते हैं और जल्दी नहीं टूटते।

8. वजन कम करने में सहायक 

अगर आपका वजन बढ़ गया है और आप उसे कम करना चाहते हैं तो रोजाना गुड़ और चने का सेवन जरूर करें। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।

9. हृदय रोगों से बचाव

गुड़ और चना हमें दिल की बीमारियों से भी बचाते हैं, रोजाना गुड़ और चने का सेवन करने से दिल से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। साथ ही इसमें पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट अटैक के खतरे से भी बचाता है।

10. मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली

50 ग्राम भुने चने रोजाना सुबह के नाश्ते में या दोपहर के भोजन से पहले खाने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे हम कई तरह के बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन के खतरे से दूर रहते हैं।

11. याददाश्त तेज करने में सहायक 

गुड़ और चना एक साथ खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है जो हमारी याददाश्त को भी बढ़ाता है।

12. मूत्र रोगों में लाभदायक 

जिन लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है या इससे संबंधित कोई अन्य रोग होता है तो उन्हें रोजाना गुड़ और चने का सेवन करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में राहत मिल जाएगी।

यह भी पढ़े – पैरों के तलवों की मालिश करने के फायदे, जाने पैर के तलवे में तेल लगाने के फायदे

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *