मुंह से बदबू आने के कारण और उपाय, अगर मुंह की बदबू से हैं परेशान? तो अपनाये ये आसान उपाय और पाए आराम

मुंह से बदबू आने के कारण और उपाय (Muh Se Badbu Aane Ke Karan Aur Upay): बहुत से लोग अक्सर सांसों की दुर्गंध की समस्या से परेशान रहते हैं। अक्सर कई लोगों को अपने मुंह से आने वाली बदबू की वजह से शर्मिंदा भी होना पड़ता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि मुंह से बदबू आने के क्या कारण है? तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

मुंह से बदबू आने के कारण और उपाय (Muh Se Badbu Aane Ke Karan Aur Upay)

मुंह से बदबू आने के कारण और उपाय
Muh Se Badbu Aane Ke Karan Aur Upay

मुंह की बदबू (Muh Ki Badbu)

सांसों की बदबू एक आम समस्या है, कई लोग इस समस्या से पीड़ित होते हैं। इस समस्या वाले लोग जब भी किसी दूसरे व्यक्ति से बात करते हैं तो उनके मुंह से निकलने वाली हवा से दूसरे लोग भी उनकी समस्या को पहचान जाते हैं और उनसे दूरी बनाने की कोशिश करने लगते हैं। इस वजह से उनको कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है। तो आइए जानते हैं मुंह से दुर्गंध आने के क्या कारण होते हैं।

यह भी पढ़े – चेहरे पर काले धब्बे / Melasma के लिए आयुर्वेदिक उपचार

मुंह से बदबू आने के कारण 

सांसों की दुर्गंध का मुख्य कारण मुंह की ठीक से सफाई न करना है। मुंह की ठीक से सफाई न करने से बैक्टीरिया पनपते हैं। लेकिन कई बार यह समस्या उन लोगों में भी पाई जाती है जो मुंह की अच्छे से सफाई करते हैं।

  • धूम्रपान: कभी-कभी इस समस्या का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान भी होता है। दरअसल, स्मोकिंग करने से अक्सर मुंह सूखने की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे आपके मुंह में एक तरह की दुर्गंध आ सकती है। गुटखा और तंबाकू का सेवन करने वालों के दांत अक्सर खराब हो जाते हैं, जिससे यह समस्या भी पैदा हो जाती है।
  • आहार: आपका आहार भी इस समस्या का कारण बन सकता है। दरअसल, कई बार लोग कुछ भी खाने-पीने के बाद मुंह को साफ करना उचित नहीं समझते, लेकिन यही लापरवाही मुंह से आने वाली दुर्गंध का कारण बन जाती है।
  • मुंह का सूखना: मुँह में सूखापन भी सांसों की दुर्गंध का कारण बनता है। दरअसल, सूखे मुंह में मृत कोशिकाएं अपना घर बना लेती हैं, जिससे मुंह से दुर्गंध आने लगती है। यह समस्या ज्यादातर सोते समय होती है।
  • मसूड़ों में सूजन: कई बार मसूड़ों में सूजन भी समस्या का कारण बनती है। ऐसी समस्या कई लोगों में होती है। मसूड़ों में सूजन के कारण कई बार उनमें से खून भी निकलने लगता है। कई बार ब्रश करने के बाद भी मुंह से दुर्गंध आती है।

यह भी पढ़े – लौंग और दूध के फायदे, दूध में मिला दें मात्र 2 लौंग और फिर देखें इसका कमाल

मुंह की बदबू को दूर करने के उपाय

  • आहार में सुधार करें। ज्यादा तेल और मसालेदार खाना खाने से बचें। कुछ भी खाने के बाद अपने मुंह को साफ पानी से साफ करना न भूलें।
  • गुटखा, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट जैसी धूम्रपान वाली चीजों से दूर रहें।
  • आपका पाचन तंत्र भी सांसों की दुर्गंध का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। इसलिए खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना चाहिए।
  • मुंह की दुर्गंध को कम करने के लिए आप माउथ फ्रेशनर या सौंफ, इलायची आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अधिक से अधिक पानी पीना भी सांसों की दुर्गंध को दूर करने का एक तरीका है।

मुंह की बदबू को दूर करने के अन्य घरेलू उपाय

1. सौंफ

सौंफ में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद कर सकते हैं। सौंफ का उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। आप सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं या दिन में 3-4 बार सौंफ खा सकते हैं। यह सांसों की दुर्गंध से छुटकारा पाने में मददगार हो सकता है।

2. दालचीनी

दालचीनी का प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन दालचीनी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। दालचीनी में सिनेमिक एल्डिहाइड नामक तत्व होता है। जो मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद कर सकता है। सांसों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए आप दालचीनी की चाय या दालचीनी पाउडर के पानी से गरारे कर सकते हैं। सेहत के साथ-साथ सांसों की दुर्गंध को दूर करने के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है।

3. लौंग

लौंग सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। लौंग का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ दवा के लिए भी किया जाता है। लौंग या लौंग के तेल का प्रयोग सांसों की दुर्गंध को दूर करने के लिए किया जाता है। क्योंकि लौंग मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने का काम कर सकती है।

4. नींबू

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। नींबू एक खट्टा फल है जो शरीर में विटामिनों की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है। नींबू का उपयोग सांसों की दुर्गंध को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसके रस को पानी में मिलाकर उस पानी से दिन में 3-4 बार गरारे करें। ऐसा करने से मुंह की दुर्गंध को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़े – नाभि खिसकने के लक्षण एवं उपाय, जाने नाभि को कैसे ठीक करें?

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *