सिंघाड़े खाने के फायदे और नुकसान, जाने सिंघाड़े में पाए जाने वाले ज़रूरी पोषक तत्वों के बारे में 

सिंघाड़े खाने के फायदे और नुकसान (Singhara Khane Ke Fayde Aur Nuksan): सिंघाड़ा एक मौसमी फल है जो शरीर को ठंडक देता है, जो अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में पाया जाता है। यह तालाब की सतह पर तैरते हुए एक जलीय शाकीय पौधे से निकले वाला उसका फल है। जो आकार में त्रिकोणीय हरे रंग का होता है। इसके स्कैंडल टेढ़े-मेढ़े होते हैं, खाने में इसका स्वाद हल्का फीका मीठा होता है। यह छोटा, मधुर, और ठंडे तासिर वाला फल है, जो कई रोगों में लाभकारी होता है।

सिंघाड़े खाने के फायदे और नुकसान (Singhara Khane Ke Fayde Aur Nuksan)

सिंघाड़े खाने के फायदे और नुकसान
Singhara Khane Ke Fayde Aur Nuksan

भारत में, सिंघाड़े की खेती मुख्य रूप से बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में की जाती है।

सिंघाड़े में पोषक तत्व (Singhade Nutrition)

सिंघाड़ा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अक्सर लोग इस फल को सर्दी के मौसम में खाना पसंद करते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, मैंगनीज कार्बोहाइड्रेट, साइट्रिक एसिड, मैंगनीज, थायमिन राइबोफ्लेविन, फॉस्फोराइलेज, बीटा-एमाइलेज, प्रोटीन और निकोटेनिक एसिड होता है। इनके अलावा, सिंघाड़ा में कई   विटामिन्स और खनिज होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है। 

नोट: उबलने के बाद सिंघाड़ों से कुछ पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसलिए सिंघाड़ों को उबालने से बचें। 

सिंघाड़ा कैसे खाएं? सिंघाड़ा खाने का तरीका

वैसे ज्यादातर लोग सिंघाड़े के फल को ही खाना पसंद करते हैं। जो कि सिंघाड़े का छिलका उतारकर सेवन किया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो कच्चे सिंघाड़े को पानी में उबालकर कर भी खा सकते हैं। उबले सिंघाड़े के अलावा सूखे सिंघाड़े, सिंघाड़े का आटा और सिंघाड़े का हलवा बनाकर भी सिंघाड़े का सेवन किया जा सकता है। 

यह भी पढ़े – गुड़ और चना खाने के फायदे, शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है गुड़-चने

सिंघाड़े खाने के फायदे

1. वजन कम करने में फायदेमंद है सिंघाड़ा

वजन घटाने के लिए यह फल बहुत फायदेमंद होता है। सिंघाड़ा में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, साथ ही इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है। फाइबर देर से पचता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

2. प्रेगनेंसी में सिंघाड़े खाने के फायदे

प्रेग्नेंसी में, यह मां और भ्रूण दोनों के लिए फायदेमंद होता है। सिंघाड़े का सेवन गर्भपात के खतरे को भी कम करता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

3. सिंघाड़ा बवासीर में लाभकारी होता है

सिंघाड़ा फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। जब कब्ज ठीक हो जाता है तो बवासीर की समस्या भी दूर हो जाती है। बवासीर जैसी दर्दनाक बीमारी के इलाज में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद साबित होता है। 

4. दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद

सिंघाड़ा में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे दांत और हड्डियां मजबूत और बेहतर बनती हैं।साथ ही इसमें विटामिन्स और मिनरल भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करते है। 

यह भी पढ़े – वीगन फूड क्या है? जाने वीगन डाइट के फायदे और नुकसान

सिंघाड़े खाने के नुकसान

  • इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, नहीं तो इसका असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है। जिससे दस्त होने की संभावना रहती है।
  • सिंघाड़े की तासीर ठंडी होने के कारण, इसका सेवन करने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए, नहीं तो खांसी होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • कुछ लोगों को सिंघाड़ा खाने से पेट दर्द, आंतों में सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं की शिकायत होती है।  इसलिए अगर आपको पहले भी ये सारी समस्याएं हैं तो आप सिंघाड़ा का सेवन बिल्कुल भी न करें।
  • अगर सिंघाड़ा थोड़ा भी खराब है, तो इसे फेंक दें क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 
  • अगर आप पानी में उगने वाले फलों से परहेज कर रहे हैं तो सिंघाड़े का सेवन बिल्कुल भी न करें, नहीं तो आपको इससे एलर्जी हो सकती है। 

यह भी पढ़े – जाने कीड़ा जड़ी (Yarsagumba) क्या है? कीड़ा जड़ी के क्या फायदे हैं ?

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *