गोलगप्पे खाने के फायदे और नुकसान, जानिए पानी पुरी खाने से क्या होता है?

गोलगप्पे खाने के फायदे और नुकसान (Golgappe Khane Ke Fayde Aur Nuksan): गोलगप्पे देश के सबसे पसंदीदा डिश में से एक है। गोलगप्पे का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। शहर-गांव, गली और हर चौराहे पर मिलने वाले गोलगप्पे को अगर सीमित मात्रा में और सही समय पर खाया जाए तो यह मोटापे को भी कम करने में कारगर साबित हो सकता है। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं गोलगप्पे खाने के फायदे और नुकसान के बारे में – 

गोलगप्पे खाने के फायदे और नुकसान (Golgappe Khane Ke Fayde Aur Nuksan)

गोलगप्पे खाने के फायदे और नुकसान
Golgappe Khane Ke Fayde Aur Nuksan

यह भी पढ़े – हरा धनिया खाने के फायदे, जानिए धनिया पत्ती के फायदों के बारे में

गोलगप्पे खाने के फायदे और नुकसान

1. वजन कम करने में मदद करें

डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक 6 गोलगप्पे खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसे खाने से आपको बहुत अधिक कैलोरी मिलती है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आप ज्यादा भोजन करने से बचे रह सकते हैं। जिससे आपके वजन में सुधार हो सकता है। 

2. मुंह के छालों को करे दूर  

अगर आपने किसी के मुंह से गोलगप्पे खाने से मुंह के छाले खत्म होने की बात सुनी है तो यह बात बिल्कुल भी गलत नहीं होगी, क्योंकि मुंह में छाले होने पर इसको खाने से इसमें मिलने वाले जलजीरा में तीखापन, पुदीना और खटास से छालों को दूर करने में मदद मिलती है। हालांकि, इसे अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

3. एसिडिटी करे दूर 

गोलगप्पे के फायदों में एसिडिटी भी है जिससे छुटकारा पाया जा सकता है। आटे की पानीपुरी के साथ जलजीरा में पुदीना, कच्चा आम, काला नमक, काली मिर्च, पिसा हुआ जीरा और साधारण नमक का मिश्रण होना चाहिए। इन सभी चीजों का मिश्रण होने पर गोलगप्पे खाने पर, आपको कुछ ही मिनटों में एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है।

4. गैस की समस्या से निजात

आप सामान्य नमक की जगह काला नमक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गैस की समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा यह आपके मूड को रिफ्रेश करने में मदद करता है। 

गर्मी के दिनों में अक्सर लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इस दौरान चिड़चिड़ापन और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की इच्छा होती है। अगर आप घर में बने गोलगप्पे खाकर उसका पानी पीएंगे तो आप बिल्कुल तरोताजा महसूस करेंगे।

5. ये भी हैं फायदे

  • गोलगप्पे में पुदीना, जीरा और हींग मिलाना चाहिए, इससे पाचन में मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर धनिये की पत्तियों का इस्तेमाल करने से आपको सूजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • हींग पीरियड्स के दौरान ऐंठन को रोकने में भी मदद करती है। जीरा पाचन में मदद करता है और मुंह से दुर्गंध को भी रोकता है।
  • पुदीना या पुदीना के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं, जो दर्द को कम करते हैं तथा पाचन सही करने के साथ साथ  सर्दी और खांसी से भी राहत देते हैं।

यह भी पढ़े – पीने वाले पानी का टीडीएस कितना होना चाहिए? ये जानना क्यों जरूरी है ?

गोलगप्पे खाने के नुकसान

  • गोलगप्पे खाने के फायदे के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं। बहुत अधिक गोलगप्पे खाने से दस्त, निर्जलीकरण, उल्टी, दस्त, पीलिया, अल्सर, पाचन में गड़बड़ी, पेट में हल्का या तेज दर्द और आंतों में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • वहीं गोलगप्पे खाने से भी ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। दरअसल गोलगप्पे के पानी में नमक का इस्तेमाल काफी मात्रा में होता है। जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। 
  • इसके अलावा कई बार गोलगप्पे तलने के लिए जिस तरह से तेल का इस्तेमाल कई बार किया जाता है, उससे सेहत खराब होती है।  इसलिए घर में बने गोलगप्पे खाइए।

यह भी पढ़े – क्या आपको भी खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन जाना पड़ता है? तो अपनाये ये उपाय

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *