खुबानी के फायदे और नुकसान, जाने सुखी खुबानी कैसे खाएं?

खुबानी के फायदे और नुकसान (Khubani Ke Fayde Aur Nuksan): सूखी खुबानी (Apricot) आपको स्वस्थ बनाने और कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करती हैं। खुबानी प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होती है। जिसे खाने से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। खुबानी फल के फायदे आपको भरपूर तभी मिलेंगे, जब आपको यह पता हो कि खुबानी को कैसे खाना चाहिए?

खुबानी के फायदे और नुकसान (Khubani Ke Fayde Aur Nuksan)

खुबानी के फायदे और नुकसान
Khubani Ke Fayde Aur Nuksan

आयुर्वेद के अनुसार खुबानी की तासीर गर्म होती है। खुबानी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। खासकर सूखी खुबानी का स्वाद बहुत अच्छा होता है। सूखी खुबानी में कैरोटीनॉयड जैसे फाइटोकेमिकल्स भी पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 

सुखी खुबानी कैसे खाएं?

आप खुबानी के बीज को निकाल कर ऐसे भी खा सकते है और अगर भींगो के खाना चाहते है तो सुखी खुबानी को गर्म पानी में 15 मिनट के लिए भिंगो दें और जैसे ही यह नरम पड़ जाये इसे छानकर किसी ठंडी जगह पर सूखा लें। खुबानी खाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे आप खाली पेट ही खाएं। परन्तु अगर यह सम्भव न हो तो आप इसे नाश्ते के बाद भी ले सकते है। 

सूखी खुबानी के फायदे

ड्राय एप्रीकॉट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसमें कई पोषक तत्व होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सूखी खुबानी को हड्डियों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। 

1. वजन कम करें

मोटापा आजकल एक आम समस्या है। हर कोई अपना वजन कम करना चाहता है। सूखे मेवे खाने से मोटापे की समस्या कम होती है। अगर आप सीमित मात्रा में सूखी खुबानी खाते हैं, तो वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। खुबानी फाइबर से भरपूर होती है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। सूखी खुबानी खाने से मोटापे की समस्या कम होती है।

2. एनीमिया में फायदेमंद 

सूखी खुबानी के सेवन से एनीमिया से बचा जा सकता है। जिन लोगों को एनीमिया है उन्हें नियमित रूप से सूखी खुबानी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो खून बढ़ाने में मदद करता है और एनीमिया की शिकायत से भी बचाता है।

3. गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ऐसे में खुबानी का सेवन जरूर करें। इससे विटामिन और मिनरल की कमी को पूरा किया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान, यह माँ और बच्चे को पूरा पोषण प्रदान करेगा। खुबानी खाने से ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार होता है। खुबानी आयरन से भरपूर होती है, इसलिए यह गर्भावस्था में आयरन की कमी को पूरा करती है।

4. कब्ज की समस्या दूर करे

खुबानी में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज की समस्या दूर होती है। दरअसल, फाइबर युक्त खाना खाने से कब्ज से राहत मिलती है। पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को अपने भोजन में खुबानी को शामिल करना चाहिए।

5. डायबिटीज कंट्रोल करें

भले ही खुबानी स्वाद में मीठी होती है लेकिन इसे खाने से डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। सूखी खुबानी खाने से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। यह मधुमेह से होने वाली जटिलताओं को रोकता है।

खुबानी के नुकसान

खुबानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। हालांकि खुबानी से एलर्जी होने की संभावना कम होती है, लेकिन फिर भी ध्यान रखें। सांस की बीमारी या अस्थमा से गुजर रहे लोगों को खुबानी का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

यह भी पढ़े – अलसी के फायदे। आइये जाने अलसी के चमत्कारी उपयोग

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *