हरा धनिया खाने के फायदे, जानिए धनिया पत्ती के फायदों के बारे में

हरा धनिया खाने के फायदे (Hara Dhaniya Khane Ke Fayde): सब्जी, सलाद आदि में अक्सर लोग हरा धनिया पत्ता डाल देते हैं। और सच मानिये इससे स्वाद तो बढ़ता ही है साथ में सेहत के लिए भी हरे धनिये का उपयोग फायदेमंद होता है। क्योकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। धनिये की पत्तियों के साथ-साथ इसके बीजों में भी कई स्वास्थ्य गुण छिपे होते हैं।

हरा धनिया खाने के फायदे (Hara Dhaniya Khane Ke Fayde)

हरा धनिया खाने के फायदे
Hara Dhaniya Khane Ke Fayde

यह भी पढ़े – लौंग और दूध के फायदे, दूध में मिला दें मात्र 2 लौंग और फिर देखें इसका कमाल

धनिया खाने के फायदे

क्या आप जानते हैं कि धनिया के ये पत्ते सर्दी की बीमारियों को दूर करने के साथ-साथ आपको कई बीमारियों से भी बचाते हैं। गर्मी हो या सर्दी, इसका हर समय इस्तेमाल करने से शरीर को कई तरह से फायदा होता है। आईये जानते है हरा धनिया खाने के फायदे के बारे में –

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता 

धनिये की पत्तियों में विटामिन ए और सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता हैं। इसके नियमित सेवन से सर्दी-खांसी में आराम मिलता है।

2. पाचन शक्ति को सुधारने में लाभदायक

अगर पाचन शक्ति को बनाए रखना है तो हरा धनिया खाएं। यह पेट की समस्याओं को दूर कर पाचन शक्ति में सुधार करता है। ताजा हरा धनिया छाछ में मिलाकर खाने से अपच, जी मिचलाना, पेचिश और कोलाइटिस में आराम मिलता है। इसके सेवन से गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

सर्दियों में यदि भोजन की मात्रा अधिक हो जाए तो दस्त की शिकायत बढ़ने लगती है। ऐसे में धनिये की चटनी और सलाद से पेट को आराम मिलता है।

3. पेशाब की समस्या की रोकथाम 

कम पानी पीने से पेशाब की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में धनिया पत्ती, चटनी, सूखा धनिया किसी भी रूप में सेवन करने से पेशाब की नली स्वस्थ रहती है।

4. गठिया रोग में धनिये का उपयोग 

धनिये में विटामिन सी की मात्रा अधिक होने से गठिया के रोगियों को लाभ मिलता है। ऐसे में जिन लोगों को गठिया है उन्हें सूखे धनिये के पाउडर का लगातार इस्तेमाल करना चाहिए।

5. कोलेस्ट्रॉल को करे सामान्य 

धनिये में मौजूद तत्व शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करके उसे नियंत्रण में रखते हैं। एक शोध के अनुसार अगर किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत हो रही है तो धनिये के बीजों को पानी में उबालकर पीना चाहिए। 

6. मधुमेह में फायदेमंद 

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी धनिया बहुत फायदेमंद होता है। यह रक्त में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित करता है।

7. मासिक धर्म की समस्या को करे दूर

धनिया महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या को दूर करता है। यदि माहवारी सामान्य से अधिक है तो लगभग 6 ग्राम धनिये के बीज को आधा लीटर पानी में उबाल लें। इस पानी में चीनी मिलाकर पीने से लाभ होगा।

8. पेशाब की जलन में लाभदायक 

जब भी पेशाब में जलन हो तो धनिया पत्ती का पानी पीने से आराम मिलता है। 

9. सूखी धनिया के फायदे

धनिया के बीज भिगो दें। इसे पीसकर पानी में मिला लें। अब इसको छानकर उस पानी को पीने से शरीर, खासकर पैरों की जलन में फायदा होता है।

10. नकसीर में लाभदायक 

लगभग 20 ग्राम ताजे हरे धनिये के पत्तों को एक चुटकी कपूर के साथ पीस लें। इस जूस को छान लें। अब इस रस की दो-दो बूंद नाक के दोनों ओर से टपका कर डालें और बचे रस को माथे पर लगाकर हल्के हाथों से मलने से नाक से निकलने वाला खून बंद हो जाता है।

11. साबुत धनिया का पानी पीने के फायदे

अगर वजन बढ़ रहा है तो धनिये के बीज का प्रयोग करें। एक गिलास पानी में तीन बड़े चम्मच साबुत धनिया (धनिये के बीज) को उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें और इस पानी को दिन में दो बार पीएं। कुछ ही दिनों में आपको अपने वजन में फर्क नजर आने लगेगा।

यह भी पढ़े – मुंह से बदबू आने के कारण और उपाय, तो अपनाये ये आसान उपाय और पाए आराम

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *