शतावरी के फायदे, जानें शतावरी खाने के लाभ और नुकसान

शतावरी के फायदे (Shatavari Ke Fayde): आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियों का उल्लेख है, उन्हीं में से एक है शतावरी जड़ी-बूटी जिसका प्रयोग औषधि में किया जाता है। भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा में शतावरी प्राचीन काल से प्रचलित है। शतावरी को अनगिनत नामों से जाना जाता है जैसे कि रेसमोसस, तवारी, सतावर आदि।

Shatavari Ke Faydeशतावरी के फायदे

शतावरी के फायदे
Shatavari Ke Fayde

शतावरी का उपयोग मुख्य रूप से यौन समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। कुछ शोधों के अनुसार शतावरी फर्टिलिटी बढ़ाने में ज्यादा फायदेमंद है। शतावरी का उपयोग पेशाब की समस्या को ठीक करने में भी किया जा सकता हैं। शतावरी जड़ी बूटी के अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं। 

शतावरी क्या हैं?

यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है और इसे लिली परिवार से संबंधित औषधीय माना जाता है। शतावरी जड़ी बूटी दुनिया भर में अपने गुणों के लिए प्रसिद्ध है। शतावरी के पौधे के प्रत्येक भाग का उपयोग औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जाता है। हालांकि, शतावरी तीन रंगों में पाई जाती है, जिसमें सफेद, हरा और बैंगनी शामिल हैं। शतावरी का उपयोग कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। 

यह भी पढ़े – जानें सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे, क्या मूंगफली में कोलेस्ट्रॉल होता है?

शतावरी के फायदे

1. मधुमेह में उपयोगी 

मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए शतावरी बहुत उपयोगी मानी जाती है। शतावरी में अच्छी मात्रा में विटामिन बी6 होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है। टाइप 2 मधुमेह के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा शतावरी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इन गुणों को इंसुलिन में सुधार करने के लिए जाना जाता है। 

2. बाल और त्वचा के लिए उपयोगी 

बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों के विकास में मदद कर सकते हैं। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार शतावरी में मौजूद जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम बालों के विकास में भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा, विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा को सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने का काम कर सकती हैं।

3. वजन कम करने में उपयोगी 

कुछ शोध से पता चलता है कि शतावरी वजन कम करने में फायदेमंद है। क्योंकि शतावरी में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो फैट को कम करता है और वजन नहीं बढ़ने देता। फाइबर से जल्दी भूख नहीं लगती क्योंकि जिन लोगों को ज्यादा भूख लगती है वे ज्यादा खाना खाते हैं और मोटापे का शिकार हो जाते हैं। तो ज्यादा भूख़ से बचने और वजन को कण्ट्रोल करने में इसका प्रयोग हितकर हो सकता है।

4. ऑस्टियोपोरोसिस में उपयोगी 

जैसा कि आप जानते हैं कि उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जिससे व्यक्ति को हड्डी से संबंधित कोई समस्या या ऑस्टियोपोरोसिस भी हो सकता है। शतावरी हड्डियों की समस्या को कम कर सकती है। क्योंकि शतावरी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डी को कमजोर नहीं होने देता, बल्कि मजबूत बनाता है। जिससे हड्डियों की समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

5. पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में उपयोगी 

जिस तरह दही का सेवन किया जाता है उसी तरह शतावरी पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। शतावरी में दही जैसे प्रोबायोटिक गुण होते हैं जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखते हैं। शतावरी में मौजूद घटक भोजन के पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। इसके अलावा शतावरी में फाइबर मौजूद होता है जो कब्ज की समस्या नहीं होने देता। 

6. प्रेग्नेंसी में उपयोगी 

फोलेट से भरपूर होती है शतावरी, यह गर्भवती महिलाओं के शरीर में फोलेट की पूर्ति के रूप में कार्य कर सकती है। गर्भवती महिला के साथ-साथ गर्भ में पल रहे भ्रूण के बेहतर स्वास्थ्य के लिए फोलेट आवश्यक तत्व है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि इसका दैनिक सेवन 5 मिलीग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।

7. शतावरी के अन्य लाभ 

यह गठिया या जोड़ों के दर्द, तंत्रिका दर्द या न्यूरिटिस, अपच तंत्रिका विकार, महिला हार्मोनल असंतुलन, कब्ज, गैस्ट्रिक अल्सर, यकृत विकार, कम कामेच्छा, अवसाद, हाई बीपी आदि के उपचार में भी सहायता कर सकती है।

यह भी पढ़े – सबसे तेज़ बाल बढ़ाने का घरेलू नुस्खा ! बनाएं मात्र तीन सामग्रियों से

शतावरी के नुकसान 

  • शतावरी को अधिक मात्रा में लेने से सांस लेने में कठिनाई तथा आंखों में खुजली और त्वचा में खुजली हो सकती है। त्वचा पर लाल चकत्ते या रैशेज हो सकते हैं।
  • एक सामान्य दुष्प्रभाव के रूप में, एक व्यक्ति को चक्कर आ सकता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें शतावरी के इस्तेमाल से एलर्जी होती है, उन्हें इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।
  • जिन लोगों को गुर्दे की पथरी है उन्हें शतावरी के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि शतावरी किडनी की समस्या को बढ़ा सकती है।
  • दस्त की समस्या होने पर शतावरी के सेवन से बचें।

यह भी पढ़े – पालक खाने के फायदे, प्रेगनेंसी में पालक खाने के फायदे

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।