इस महाशिवरात्रि पर, करें राशि के अनुसार महादेव की पूजा

इस महाशिवरात्रि पर (Is Mahashivratri Par): दुनिया भर के शिव भक्त साल में एक बार पड़ने वाली महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्योंकि शास्त्रों में इस दिन को बहुत पवित्र बताया गया है। किवदंतियों के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती इसी दिन विवाह बंधन में बंधे थें। तो, वही कुछ अन्य कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव अपने ज्योतिर्लिंग के रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। जिसके कारण इस दिन पवित्र और स्वयंभू शिवलिंग की पूजा अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। 

(Is Mahashivratri Par) इस महाशिवरात्रि पर, करें राशि के अनुसार महादेव की पूजा

इस महाशिवरात्रि पर
इस महाशिवरात्रि पर

इस अवसर पर पूरे दिन शिव की पूजा की जाती है। वहीं प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद रात और दिन के बीच का समय पूजा के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय की जाने वाली पूजा से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं रात भर जागरण करने और रात के चारों चरणों में पूजा करने से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। 

यही कारण है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्त देश में स्थित विभिन्न ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने जाते हैं और वहां जाकर भगवान शंकर से अपने सुखमय जीवन की कामना करते हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। तो आईये इस महाशिवरात्रि पर अपनी पूजा को और प्रभावी बनाने के लिए अपनी राशि अनुसार शिव का अभिषेक करें।

मेष राशि हेतु

इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।  यदि यह संभव न हो तो, जल में कुमकुम मिलाकर भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करते रहें। 

वृष राशि हेतु  

इस राशि के जातकों के लिए भगवान शिव का दही से अभिषेक करना शुभ फल देता है। इससे धन की समस्या का समाधान होता है। साथ ही अगर आप भगवान शिव की स्तुति करते हैं और बिल्वपत्र भी चढ़ाते हैं, तो आपको जल्द ही फल की प्राप्ति होगी। 

मिथुन राशि हेतु  

अगर इस राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक और धतूरा चढ़ायें, इससे जल्द ही उनकी हर मनोकामना पूरी होगी। 

कर्क राशि हेतु 

 इस राशि के शिव भक्तों को अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव को आंकड़े का फूल और शक्कर मिला हुआ दूध चढ़ाना चाहिए। भोले बाबा आपके हर कष्ट को हर लेंगे। 

सिंह राशि हेतु  

 सिंह राशि के लोगों को लाल चंदन के जल से शिव का अभिषेक करना चाहिए और शिव अमृतवाणी का श्रवण करना चाहिए। इससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। 

कन्या राशि हेतु  

इस राशि के लोगों को विजया (भांग) मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे, यदि इस राशि के लोगों में कोई रोग होगा तो, वह समाप्त हो जाएगा। 

तुला राशि हेतु  

इस राशि के लोगों को गाय के घी में इत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही केसर मिश्रित मिठाई का भोग लगाएं। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। 

वृश्चिक राशि हेतु  

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शहद मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक शीघ्र फल देने वाला माना जाता है। यदि शहद उपलब्ध न हो तो शक्कर का भी उपयोग किया जा सकता है।

धनु राशि हेतु  

इस राशि के लोगों को दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और इसके साथ ही शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए।

मकर राशि हेतु  

अगर आप अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाकर, तिल के तेल से अभिषेक करेंगे तो आपको हर काम में सफलता मिलेगी। 

कुंभ राशि हेतु  

इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन नारियल पानी या सरसों के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए, इससे उन्हें धन लाभ होगा। 

मीन राशि हेतु  

इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन पानी में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए, इससे इनकी धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होंगी।

यह भी पढ़े – शिव पुराण : अतिथि को भोजन कराते समय रखें इन 4 बातों का ध्यान