वास्तु दोष दूर करने वाले पौधे, घर में कौन सा पौधा लगाने से शुभ होता है?
वास्तु दोष दूर करने वाले पौधे (Vastu Dosh Door Karne Wale Paudhe): घर में कौन सा पौधा लगाने से शुभ होता है ? तुलसी(Tulsi) के पौधे को वास्तु शास्त्र में शुभ माना गया है। तुलसी का पौधा वास्तु दोषों को समाप्त कर देता है। आज के तनाव भरी जीवन शैली में अगर हरियाली के कुछ पल दिख जाए। तो आंखों के साथ-साथ शरीर भी ऊर्जावान महसूस करने लगता है। यही सब सोच कर लोग अपने घरो में छोटी सी बगिया सजा लेते हैं। परंतु अज्ञानता वश कुछ ऐसे पेड़ पौधे लगा देते हैं जो उनके ग्रहों और वास्तु के हिसाब से बहुत ही नकारात्मक प्रभाव उनके जीवन पर डालते हैं तो, आइए जानने की कोशिश करते हैं की कौन से पौधे लगाने से वास्तु दोष और आपके दुर्भाग्य दूर हो सकते हैं।
वास्तु दोष दूर करने वाले पौधे (Vastu Dosh Door Karne Wale Paudhe)

यह भी पढ़े – ग्रहों की शांति के उपाय, ग्रहों के अशुभ प्रभाव भी बनाते हैं बीमार
तुलसी
तुलसी के पौधे को कार्तिक मास में घर के उत्तर पूर्व दिशा की ओर लगाना सबसे शुभ माना जाता है। तुलसी पूजन से अनेक ग्रह दोष, पाप कर्म और वास्तुदोष का नाश होता है। घर में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है तथा घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है।
आंवला

आंवला भगवान विष्णु को प्रिय पेड़ जिसमें देवताओं का वास माना जाता है इसे घर के उत्तर और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए तथा इसकी रोज पूजा करनी चाहिए। रोज पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में धन की कोई कमी नहीं रहती जिससे आपके कष्टों का निवारण होता है।
पारिजात यानि हरसिंगार या कल्पवृक्ष

यह पौधा घर में लगाना अति शुभ माना जाता है। इसे घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। समुद्र मंथन में ग्यारह नंबर पर जो रत्न प्राप्त हुआ था, वह पारिजात वृक्ष ही है। इसलिए इसे स्वर्ग का पौधा भी कहा जाता है, जिसे छूने मात्र से ही शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, और थकान मिट जाती है। जिस घर में यह पौधा होता है, वहां देव दोष शांत होता है तथा सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। और उस घर में धन की कोई कमी नहीं रहती।
शमी

शमी को भगवान शनिदेव का पौधा कहते हैं। जिसको घर के बाहर ऐसे लगाना चाहिए की जब भी आप घर से निकले तो ये आपको दायी ओर से दर्शन दें और इसकी नियमित सरसों के तेल से दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि शनि देव किसी को भी राजा से रंक या रंक से राजा बना सकते हैं। इसलिए शमी के पौधे की पूजा करने से घर में धन धान्य की कभी कमी नहीं होती और शनिदेव का आशीर्वाद भी मिलता रहता है।
बिल्वपत्र का वृक्ष

घर के आंगन में बेलपत्र का पेड़ लगाने से घर पापनाशक और यशस्वी हो जाता है। बेलपत्र के वृक्ष और सफेद आक को जोड़े से लगाने पर निरंतर लक्ष्मी की प्राप्ति होती रहती है। अगर पेड़ घर के उत्तर-पश्चिम में लगा हो तो इससे यश बढ़ता है। वहीं घर के उत्तर-दक्षिण में पेड़ हो तो सुख-शांति बढ़ती है और बीच में हो तो मधुर जीवन बनता है। बिल्वपत्र के वृक्ष में लक्ष्मी का वास माना गया है। इसकी पूजा करने से दरिद्रता दूर होती है।
मनीप्लांट

मनी प्लांट घर के दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसको लेकर प्रचलित है कि यह जिस घर में जितना तेजी फैलता है, वहा उतनी तेज़ी से धन और समृद्धि बढ़ती है बशर्ते इसके पत्ते काले और पूरे पीले नहीं पड़ने चाहिए, साथ ही जमीन पर भी नहीं फैलने चाहिए। यह जितना घना होता है उतनी ही घर में बढ़िया सकारात्मकता फ़ैलती है।
यह भी पढ़े – घर में दरिद्रता आने के कारण, खास उपाय – घर में कभी गरीबी नहीं आएगी
अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।