राशि अनुसार पेड़ की पूजा करने से कुंडली में स्थित सभी नौ ग्रहों के दोष होते हैं दूर

राशि अनुसार पेड़ की पूजा (Rashi Anusar Ped Ki Puja): सनातन धर्म में ग्रहों की शांति हेतु पेड़ पौधों में जल देने के महत्व को विषेशरूप से बताया गया है। खासतौर पर पीपल और तुलसी में जल अर्पित करने को बहुत ही शुभ माना जाता है। मगर, ज्‍योतिष शास्‍त्र की मानें तो अलग-अलग राशि के लोगों को अलग-अलग पेड़ों में जल अर्पित करने से उनके सम्बंधित ग्रह दोष शांत होते है। तो चलिए जानते हैं कि राशि अनुसार किसे कौन से पेड़ या पौधे में जल अर्पित करना चाहिए?

राशि अनुसार पेड़ की पूजा (Rashi Anusar Ped Ki Puja)

राशि अनुसार पेड़ की पूजा
Rashi Anusar Ped Ki Puja

इन पेड़ों को करें राशि अनुसार एक लोटा जल अर्पित…

राशि पेड़
मेष एवं वृश्चिकखैर
वृषभ एवं तुलागूलर
मिथुन एवं कन्याअपामार्ग
कर्क पलाश
सिंह आंकड़े का पौधा
धनु एवं मीन पीपल
मकर एवं कुंभशमी
इन्हीं पेड़ों की लकड़ियों से संबंधित राशियों के ग्रह स्वामी की शांति हेतु हवन भी किया जाता है।

सभी वृक्षों का अपना अलग महत्व है, लेकिन कुछ वृक्ष ऐसे है जिनका शास्त्रों में काफी महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि पीपल में जल अर्पित करने से सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अन्य वृक्ष जैसे नीम, बरगद, बेलपत्र, अशोक, चंदन, आम आदि की भी पूजा की जाती है या इनके फल, पत्ते, तने को पूजा में शामिल किया जाता है।

पीपल में जल चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती या ढैया में बहुत जल्द लाभ प्राप्त होता है, कालसर्प दोष का प्रभाव भी कम होता है। जिन लोगों का भाग्य साथ नहीं देता उन्हें पीपल में प्रतिदिन जल चढ़ाकर, सात परिक्रमा करनी चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में व्यक्ति को भाग्य का साथ अवश्य मिलने लगेगा।

यह भी पढ़े –

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।