मून स्टोन पहनने के फायदे, मन की शांति के लिए पहनें चंद्रकांत मणि

मून स्टोन पहनने के फायदे (Moonstone Pahanne Ke Fayde): चंद्रकांत मणि मोती का उपरत्न है, जिसका प्रभाव मोती के समान ही होता है। इसको धारण करने से बल, बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है। मन को शांत रखने के साथ-साथ यह आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। लेकिन अच्छे प्रभाव के लिए इसका शुद्ध होना भी जरूरी है –

मून स्टोन पहनने के फायदे (Moonstone Pahanne Ke Fayde)

मून स्टोन पहनने के फायदे
पुत्री की शादी में मोतियों की माला देना बहुत ही शुभ माना जाता है। मोती में लगभग 90 प्रतिशत चूना होता है। इसलिए कैल्शियम की कमी के कारण उत्पन्न रोग में मोती चमत्कारी ढंग से फायदा पहुंचाता है।

यों तो मन की शांति और सौंदर्य के लिए रत्न ज्योतिषी मोती पहनने की सलाह देते हैं। लेकिन महंगा होने के कारण सभी लोग इसे धारण नहीं कर पाते। यदि आपको मोती का प्रभाव चाहिए तो इसके स्थान पर चंद्रकांत मणि भी पहन सकते हैं। चांदनी जैसी चमक वाले इस रत्न को चंद्रमा का उपरत्न (मोती का पूरक) माना जाता है। 

जो मानसिक शांति प्रदान करता है। इधर-उधर हिलाने से, इस पर एक दूधिया रंग की प्रकाश रेखा चमकती है। अंग्रेजी में इसे मून स्टोन भी कहते हैं। यह सस्ता और सुलभ मोती का उपरत्न है। रत्न ज्योतिषी के अनुसार, लाभ की दृष्टि से वही चंद्रकांत मणि उपयोगी है, जो मलाई के रंग का हो या सफेद और पीले के बीच का रंग। 

जो चंद्रकांत मणि बिल्कुल सफेद या गहरा पीला हो, वो प्रभावहीन होता है। उसे सिर्फ सौंदर्य के लिए धारण कर सकते हैं लेकिन उपचार की दृष्टि से नहीं। क्योंकि अन्य रंगों वाले चंद्रकांत केवल शोभादायक होते हैं, मोती रत्न की प्रभावशीलता उनमें नाममात्र की भी नहीं होती। शुद्ध चंद्रकांत मणि पारदर्शी किंतु धुंधला होता है। 

जानें मोती का प्रभाव 

मोती को पहनने से बल, बुद्धि, ज्ञान एवं सौंदर्य में वृद्धि होती है तथा धन, यश सम्मान एवं सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती है। मोती धारण करने से हृदय रोग, नेत्र रोग, गठिया, अस्थमा इत्यादि बीमारियों से बचाव होता है।

मोती गर्म स्वभाव वाले व्यक्तियों के लिए अच्छा माना जाता है। इसको धारण करने से गुस्सा शांत रहता है। यहीं नहीं रत्नशास्त्र के मुताबिक मोतियों की माला लड़कियों का आत्मविश्वास तथा सुंदरता को बढ़ाने वाली होती है। मान्यता यह है कि पुत्री की शादी में मोतियों की माला देने से, पुत्री के वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है। मोती में लगभग 90 प्रतिशत चूना होता है। इसलिए कैल्शियम की कमी के कारण उत्पन्न रोग में इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

यह भी पढ़े – लहसुनिया रत्न के फायदे, खोया हुआ धन दिलाए लहसुनियां

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *