लहसुनिया रत्न के फायदे, खोया हुआ धन दिलाए लहसुनियां

लहसुनिया रत्न के फायदे (Lahsuniya Ratna Ke Fayde in Hindi): लहसुनियां आमतौर पर पीली और काली रंगत लिए होता है। इस रत्न को घुमाने पर इसके किनारे पर चमकीली आभा नजर आती है। इस चमकीली आभा के कारण इसे सूत्र मणि भी कहा जाता है। बर्मा के मोगोक खदान से प्राप्त होने वाला लहसुनियां उच्च कोटि का होता है, जिसका रंग पीली आभा लिए होता है। जिस पर सफेद रंग की पतली धारी चमकती रहती है। इस धारी के बारे में कहा जाता है कि यह धारी जितनी सीधी होती है, रत्न उतना ही उत्तम माना जाता है।

लहसुनिया रत्न के फायदे (Lahsuniya Ratna Ke Fayde in Hindi)

लहसुनिया रत्न के फायदे
Lahsuniya Ratna Ke Fayde in Hindi

दोष रहित लहसुनियां अति प्रभावशाली होता है जो धारण करने पर तुरंत ही अपना असर दिखाना शुरू करता है। यह रत्न संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता और खुशी दिलाने वाला होता है। यही नहीं अगर कोई आर्थिक रूप से परेशान रहता हो, और लहसुनियां धारण करें तो उसकी आर्थिक हालत ठीक हो जाती है। 

लहसुनियां खोए हुए धन की प्राप्ति भी करवाता है और शत्रु पीड़ा से मुक्ति प्रदान करता है। यह मन को अध्यात्म की ओर प्रवृत करता है। यदि जादू टोना, आत्माओं से संबंधित शक्तियां हासिल करना चाहते हैं तो इसमें भी लहसुनियां सहायक रत्न होता है। 

यह साहसिक कामों में सफलता दिलाता है। कुंडली में केतु की कमजोर स्थिति दुर्घटना एवं रोग देता है, जिससे शल्य चिकित्सा की भी संभावना बनती है। इसके लिए लहसुनियां धारण करना बेहतर होता है। क्योंकि केतु का रत्न लहसुनियां है जो केतु की उर्जा एवं शक्ति को आकर्षित करके धारण करने वालों को केतु के विपरीत प्रभाव से बचाता है।

यह भी पढ़े – हीरा रत्न पहनने के फायदे । मान-प्रतिष्ठा पानी हो, तो पहने हीरा

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *