आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाए फायर स्टोन

आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाए फायर स्टोन (Adhyatmik Shakti Badhaye Fire Stone): फायर स्टोन एक प्रकार का नगीना है, जिसका देसी नाम है ‘चकमक’ है। भूरे रंग का यह पत्थर आग के सदृश प्रतीत होता है, इसलिए इसे फायर स्टोन का नाम दिया गया है। फायर स्टोन का इस्तेमाल हीलिंग पावर्स के लिए ज्यादा किया जाता है। 

आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाए फायर स्टोन (Adhyatmik Shakti Badhaye Fire Stone)

आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाए फायर स्टोन
Adhyatmik Shakti Badhaye Fire Stone

मान्यता यह है कि इसको धारण करने से तन-मन में ठंडक और सुकून भरी ऊर्जा का संचार होता है। वहीं फेंगशुई इसको शक्ति के लिए उपयोग करता है। यह केलसीडोनी परिवार का नगीना है जो आमतौर पर ठोस और गोल होता है। एक साथ कई-कई रंगों की छाया इसमें झलकती है। 

इसके दानों में छेद करके माला में पिरोकर पहनने का ज्यादा ट्रेंड है। सख्त होने की वजह से इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में लाया जा सकता है, क्योंकि इसके खराब होने की संभावना नहीं रहती। फायर स्टोन को हथेली में थामेंगे, तो मन में विचारों का सैलाब उमड़ने लगेगा और भीतर ही भीतर तमाम परेशानियों से निकलने का रास्ता या समाधान विचारों के जरिए मिलने लगता है। 

हर प्रकार के नशे की लत से छुटकारा दिलाने में भी यह मदद करता है। आध्यात्मिकता को बढ़ाने में भी फायर स्टोन जादू का काम करता है देखते ही देखते, पहनने वाले में परफेक्शन आने लगती है। फिर खुद-ब-खुद धैर्य और सहनशीलता का भाव भर जाता है। 

यह कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। पेट, नाड़ी तंत्र, खून का दौरा वगैरह की गड़बड़ियो को ठीक करता है। यह शरीर की ऊर्जा को व्यर्थ नहीं बहने देता। सबसे अहम् बात यह है कि इसे हरदम पास रखने से, ईर्द-गिर्द पॉजिटिव वातावरण पनपता है। जिससे सामने वाले की नेगेटिविटी भी पॉजिटिविटी में बदल जाता है। 

यह भी पढ़े – दिमागी शक्ति बढ़ानी हो तो पहनें एजुराइट

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *