घर में शंख रखने के फायदे, जाने शंख बजाने से क्या लाभ होता है?

घर में शंख रखने के फायदे (Ghar Mein Shankh Rakhne Ke Fayde): वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में शंख का बहुत महत्व है। शास्त्रों में यह उल्लेख मिलता है कि समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में से एक शंख भी था। इसलिए शंख को लक्ष्मी का भाई कहा गया है। हमारे वैदिक अनुष्ठानों में कोई भी धार्मिक उद्देश्य शंख के बिना अधूरा माना जाता है और पूजा पाठ में शंख को विशेष महत्व दिया जाता है। इसे कुबेर का प्रतीक माना जाता है। 

घर में शंख रखने के फायदे (Ghar Mein Shankh Rakhne Ke Fayde)

घर में शंख रखने के फायदे
Ghar Mein Shankh Rakhne Ke Fayde

सनातन धर्म की कई ऐसी बातें हैं, जो न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से बल्कि और भी कई मायनों में फायदेमंद होती है, जैसे शंख रखने, बजाने और इसके जल का उचित उपयोग करने के अनेक लाभ हैं। कई फायदे तो सीधे तौर पर सेहत से जुड़े होते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि पूजा में शंख बजाने, इसके उपयोग और घर में शंख रखने के फायदे क्या है –

यह भी पढ़े – लोहबान क्या है? जाने लोहबान के फायदे और नुकसान

घर में शंख रखने के फायदे

  • शंख चाहे छोटा हो या बड़ा, उसकी पवित्रता और महत्व बेजोड़ है। हम शंख के माध्यम से अपने खराब ग्रहों के प्रभाव अनुकूल बना सकते हैं, तथा कई ग्रहों के बुरे प्रभाव को शांत भी कर सकते हैं।
  • ब्रह्मवैवर्त पुराण में उल्लेख मिलता है कि शंख में जल रखने और फिर उसका गृह में छिड़काव करने से वातावरण में शुद्धता आती है।
  • मान्यता है कि शंख की पूजा करने से व्यक्ति विशेष की कामनाएं पूरी होती हैं। 
  • ऐसा माना जाता है कि जिस घर में शंख होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है। शंख को इसलिए भी शुभ माना जाता है क्योंकि देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों इसे अपने हाथों में धारण करते हैं।
  • पूजा पाठ में शंख बजाने से वातावरण में शुद्धता आती है व जहां तक ​​यह पवित्र ध्वनि जाती है वहां तक इसे सुनने वाले लोगों के मन में सकारात्मक विचारो का उदय होता हैं। तथा  दुष्ट आत्माएं पास नहीं फटकती हैं और अच्छे विचारों के उदय होने से कार्यों की सफलता का प्रतिशत स्वाभाविक रूप से बेहतर होता है।
  • वैज्ञानिक परीक्षण प्रमाणित करते ​​है कि शंख की ध्वनि से वातावरण में मौजूद कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस नष्ट हो जाते हैं।
  • शिव, लक्ष्मी आदि का अभिषेक शंख के जल से करने से वो शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख में कई ऐसे गुण होते हैं, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। शंख की ध्वनि से ‘सोई हुई भूमि’ जाग्रत होकर शुभ फल प्रदान करने लगती है।

शंख के चिकित्सकीय लाभ

  • आयुर्वेद के अनुसार शंखोदक के भस्म से पेट के रोग, पथरी, पीलिया आदि कई प्रकार के रोग ठीक हो जाते हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल किसी वरिष्ठ वैध की सलाह से ही करना चाहिए।
  • पुराणों में उल्लेख मिलता है कि शंख बजाने से फेफड़ों का व्यायाम होता है, और यदि श्वास का रोगी शंख नियमित रूप से बजाएं तो वह रोग से मुक्त हो सकता है।
  • शंख में कैल्शियम, फास्फोरस और सल्फर के गुण होने के कारण इसमें रखे पानी के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। तथा यह दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है। 

यह भी पढ़े – घर में दरिद्रता आने के कारण, खास उपाय – घर में कभी गरीबी नहीं आएगी

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *