जानें फेंगशुई यंत्रों का प्रभाव 

फेंगशुई यंत्रों का प्रभाव (Feng Shui Yantron Ka Prabhav): फेंगशुई में विंड चाइम, लॉफिंग बुद्धा, प्लास्टिक के फूल, कछुआ, जहाज, सिक्कों आदि के द्वारा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने की कोशिश की जाती है। ये यंत्र फेंगशुई के प्रयोग तंत्र में छह मूल समाधान से जुड़े हुए हैं। तो आइए जानें इन यंत्रों के विभिन्न प्रभावों के बारे में – 

फेंगशुई यंत्रों का प्रभाव (Feng Shui Yantron Ka Prabhav)

फेंगशुई यंत्रों का प्रभाव
Feng Shui Yantron Ka Prabhav

वास्तु की तरह ही फेंगशुई में भी घर में शांति, सुकून व कलह से मुक्ति के लिए अनेक उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई में सुख-समृद्धि के लिए मूलतः 6 यंत्रों का इस्तेमाल किया जाता है। जो इस प्रकार है

दर्पण

सबसे पहले बात करते हैं हम दर्पण के बारे में। फेंगशुई में दर्पण व्यापार में धन को दोगुना करते हैं। इसलिए जलपान गृहों तथा रेस्टोरेंटों में दर्पण का प्रयोग होता है ताकि वातावरण व्यस्त प्रतीत हो। घर या दफ्तर में भी दर्पण इस कार्य में योगदान करते हैं। अगर दर्पण एल आकार का हो तो यह और भी शुभ होता है। घर या कमरे का संतुलन बनाने के लिए दर्पण को सही दिशा में ठीक से टांग दें। इससे अवश्य ही वृद्धि होती है। साथ ही व्यापार में लाभ होगा।

पौधे

प्रवेश द्वार के दोनों ओर पौधे रखना न केवल मनुष्य की शक्ति को आकर्षित करना है बल्कि वहां रहने वालों के धन वैभव में वृद्धि करता है। घर में सुख-शांति आती है तथा व्यापार कार्य में वृद्धि होती है।

प्रकाश

फेंगशुई में प्रकाश का प्रयोग व्यापार में आ रहे असमनताओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। यह एक अचुक साधन है, विशेषकर जहां व्यापार उद्यम अव्यवस्थित हों। प्रकाश से वातावरण में समरसता तथा संतुलन आता है। इसीलिए फेंगशुई में स्फटिक निर्मित दीपवृक्ष अर्थात् शेंडलियर का इस्तेमाल किया जाता है। घर की सुंदरता में चार चांद लगाते हुए यह वातावरण को शुद्ध बनाता है। 

पानी के फव्वारे

पानी को धन, वैभव तथा समृद्धि का प्रतीक माना गया है। पानी के वेग की ओर फव्वारे लगाने से परिवार में खुशी, धन-समृद्धि तथा आपस में प्रेम बढ़ता है। 

वायु की झंकार यानी घंटियां

वायु की झंकार काम के नए सर्वेक्षण व्यापारिक जानकारी तथा व्यापार में नई उपलब्धियाँ प्रस्तुत करती हैं। शुभ लाभ प्राप्ति व सौभाग्य के लिए ड्राइंग रूम के प्रवेश द्वार के कोने पर दाएं हांथ की ओर 6 छड़ वाली विंड चाइम लटकाना फेंगशुई के अनुसार शुभ फलदायक होता है। क्योंकि इससे निकलने वाली आवाज़ घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। जिससे घर के सदस्य खुद को रिलैक्स महसूस करते हैं। 

रंगों का प्रभाव

वैसे तो वास्तु में भी रंगो का विशेष प्रभाव माना गया है, लेकिन फेंगशुई में भी इसका महत्व है। इनका हमारे जीवन पर अच्छे बुरे प्रभाव देखने को भी मिलता है। आपके मकान के रंग का चुनाव आपके घर में सद्भाव तथा समरसता ला सकता है। अगर आप रंग पद्धति के पांच रंग चक्रों के अनुसार घर को सजाए तो बेशक आप इससे प्रसन्नता पा सकते हैं। 

लाल रंगः यह प्रसन्नता, गर्मी तथा शक्ति का प्रतीक है।

बैंगनी: इस रंग को सम्मान सूचक माना गया है। यह रंग काफी शुभ भी होता है। 

पीला रंग: पीले रंग को शक्ति का परिचायक कहा गया है। 

हरा रंग: ताज़गी और स्वस्थता का प्रतीक यह रंग काफी शुभ होता है। इस्तेमाल से घर का वातावरण शांत होता है। साथ ही यह आंखों को सुकून भी देता है। 

नीला रंग: यह रंग आशा को उजागर करने वाला होता है।

भूरा रंग: कलह को शांत करता है तथा समता लाता है। 

सीमेंट: यह रंग भारीपन प्रदान करता है।

नारंगीः प्रसन्नता व शक्ति का परिचायक है। 

सफेदः शांति, प्रसन्नता तथा विनीत वातावरण का प्रतीक यह रंग घर में खुशहाली लाता है। साथ ही घर के वातावरण को स्वच्छ और शांत बनाता है। फेंगशुई में इस रंग को दर्पण से जोड़ कर देखा गया है।

वास्तु सम्मत फेंगशुई टिप्स 

भोजन करते हुए टीवी देखना हमारे स्वास्थ्य की दृष्टि से भी नुकसानदेह होता है इसलिए टीवी को डाइनिंग रूम में नहीं रखना चाहिए।

वास्तु और फेंगशुई दोनों के अनुसार पुराना कबाड़ और बेकार पड़ी चीजें परिवार में कलह पैदा करती है। इसलिए विशेषकर दंपति अपने पलंग के नीचे से पुराना कबाड़ तत्काल निकालकर बाहर फेंक दें। क्योंकि फेंगशुई के अनुसार इससे दंपति के बीच कलह होती है। साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं होता। 

बेडरूम में लव बर्ड्स या बत्तख के जोड़ों के चित्र रखने से दंपति के संबंध मधुर बनते हैं।

लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति, जो कि फेंगशुई में बहुत शुभ मानी जाती है। उसे अपने ड्राइंग रूम में ठीक सामने की ओर रखें ताकि घर में प्रवेश करते ही आपकी नजर सबसे पहले उस मूर्ति पर पड़े।

गोलाकार डाइनिंग टेबल फेंगशुई में शुभ मानी जाती है। परंतु ध्यान रखें कि टेबल के साथ लगी कुर्सियों की संख्या सम होनी चाहिए। इस तरह आप फेंगशुई के इस्तेमाल से अपने घर में सुख-शांति ला सकते है।

यह भी पढ़े – फेंगशुई के उपाय, टपकने वाला नल शीघ्र ठीक करवाएं

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *