फेंगशुई के उपाय, टपकने वाला नल शीघ्र ठीक करवाएं
फेंगशुई के उपाय (Feng Shui Tips): घर में छोटे-मोटे बदलाव कर अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। बशर्ते कि वास्तु सिद्धांतों का ध्यान रखा जाए। क्योंकि वास्तु और फेंगशुई में सुखी जीवन के कई कारगर उपाय बताए गए हैं-
फेंगशुई के उपाय (Feng Shui Tips)

फेंगशुई में जल तत्व को संपत्ति का कारक माना गया है। यदि आपके घर का कोई भी नल लगातार टपक रहा हो, तो उसकी तुरंत मरम्मत करवाएं, क्योंकि इसका दुष्परिणाम यह होगा कि आपका धन पानी की तरह बह जाएगा। आमदनी होने के बावजूद घर में पैसा नहीं ठहरेगा।
दक्षिण दिशा में घर के मालिक को तस्वीर लगाना अच्छा होता है। चूंकि दक्षिण दिशा का तत्व अग्नि है और उससे जुड़ी है प्रसिद्धि। लाल रंग अग्नि का प्रतीक है। आप लाल रंग के बॉर्डर में अपना कोई अच्छा-मा फोटो मढ़वाये और दक्षिणी क्षेत्र में लगाएं। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सौभाग्य और धन के लिए फेंग शुई (Feng Shui For Good Luck and Wealth)
समुद्री जहाज

ये समुद्री जहाज किसी भी व्यक्ति के कार्य में महान उपलब्धि और व्यवसाय में सफलता का प्रतीक माना जाता है। घर या दफ्तर कहीं पर भी जहाज का मॉडल रखा जा सकता है। धयान रखें कि जहाज, घर या दफ्तर में भीतर की ओर आता हुआ प्रतीत होना चाहिए। बाहर की तरफ न जाता हो, क्योंकि बाहर की ओर जाता होगा तो इसका मतलब आपके सभी अच्छे अवसर बाहर चले जा रहे हैं। इससे आपको काफी घाटा हो सकता है।
जहाज के मॉडल में नकली सोने के सिक्के डाल दें। ये सौभाग्य के सूचक और शगुन माने जाते है। अगर उनकी व्यवस्था न हो सके, तो आप अन्य सिक्के या रुपये भी डाल सकते हैं।
ग्लोब

घर में उत्तर दिशा का क्षेत्र जल तत्व का प्रतीक है। तत्वों के विनाशकारी चक्र द्वारा पृथ्वी जल को नष्ट करती है। इसलिए, घर के इस क्षेत्र में चीनी मिट्टी या मिट्टी से बनी वस्तुएं कदापि न रखें। ऐसा करने से आपके कैरियर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में स्फटिक से बनी वस्तुएं भी न रखें। इसका आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव होता है।
अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में समूची पृथ्वी के प्रतीक स्वरूप ग्लोब रखें। इससे शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होती है घर में पढ़ने वाले बच्चे हों तो उनमें एकाग्रता भी आती है।
चीनी सिक्के

धन के लिए चीनी सिक्कों को घर में रखने का प्रचलन है। क्योंकि धन संबंधी भाग्य को सक्रिय करने के लिए चीनी सिक्कों का प्रयोग बहुत प्रभावशाली है। इसके लिए तीन सिक्कों को लाल रिबन में या लाल धागे में बांधकर अपने पर्स में रख सकते हैं। यह आपकी होने वाली आय का प्रतीक है। लाल धागा इन सिक्को को सक्रिय करने का काम करता है और उसमें से यांग ऊर्जा उत्पन्न होती है।
सफेद फूल
वास्तु में सफेद फूलों का भी महत्व है। आपके घर में उत्तर दिशा का क्षेत्र आपके जीवन की प्रगति और सुअवसरों से संबंधित होता है। इस क्षेत्र में सफेद रंग के कृत्रिम फूलों से भरा हुआ लोहे अथवा स्टील का फूलदान रखना फलदायी होता है। इससे घर में समृद्धि आती है और घर का वातावरण शांत रहता है। इस तरह छोटे-छोटे बदलाव कर आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं।
यह भी पढ़े – वास्तु शास्त्र का मूल क्या है? जाने दिशाएं ही है वास्तु का आधार
अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। ये