दुनिया का सबसे महंगा आम | जापानी आम मियाज़ाकी

दुनिया का सबसे महंगा आम (Duniya Ka Sabse Mahanga Aam), मध्यप्रदेश के जबलपुर में बागवानी करने वाले दंपत्ति संकल्प परिहार और उनकी पत्नी कुछ साल पहले अपने बगीचे में 2 पौधे रोपे थे। लेकिन उन्हें इस पौधे के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं थी, कि वो जो पौधे लगा रहे हैं। वह दुनिया के सबसे महंगे जापानी आम मियाज़ाकी को लगा रहे हैं। आइये Japanese Mango Miyazaki के बारे में विस्तार से जाने – 

Japanese Mango Miyazaki | Duniya Ka Sabse Mahanga Aam

Japanese Mango Miyazaki | दुनिया का सबसे महंगा आम

जापानी आम मियाज़ाकी इन हिंदी 

जापानी आम मियाज़ाकी (Japanese Mango Miyazaki) गहरे लाल रंग का होता है, यह दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। यह आम मुख्य रूप से जापान के क्यूशू प्रान्त में Miyazaki City में उगाया जाता है। मियाज़ाकी शहर में होने की वजह से इसका नाम मियाज़ाकी आम पड़ा। इसका वजन 350 ग्राम तक हो सकता है। इसमें चीनी की मात्रा 15 % तक होती है। इसे Egg of the Sun (Taiyo-no-Tamago in Japanese) के रूप में भी जाना जाता है। Japanese Mango Miyazaki Price – 2.70 लाख रुपये प्रति किलो की दर पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचा गया था।

यह भी पढ़े – बिजली कैसे चमकती है? बिजली गिरने के कारण क्या है ?

Duniya Ka Sabse Mahanga Aam अब भारत में 

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बागवानी करने वाले दंपत्ति संकल्प परिहार और उनकी पत्नी कुछ साल पहले से अपने बगीचे में एक दुर्लभ किस्म के आम की खेती शुरू की है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वो एक बार चेन्नई जा रहे थे, उसी समय ट्रेन में एक व्यक्ति ने उन्हें ये पौधे भेंट किये थे। उस समय इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे मियाज़ाकी आम हैं। भेट करते हुए उस व्यक्ति ने कहा था – इन पौधों का बच्चों की भांति देखभाल करना। 

पौधे को लगाने के बाद इसके बढ़ने और कलर को लेकर दंपत्ति हैरान थी। बाद में इस किस्म के बारे में रिसर्च करने पर असली नाम का पता चला। 

Q 1. दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है ?

Ans. मियाज़ाकी आम

Q 2. दुनिया का सबसे महंगा आम कहां मिलता है ?

Ans. मियाज़ाकी आम मुख्य रूप से जापान के क्यूशू प्रान्त में Miyazaki City में उगाया जाता है।

यह भी पढ़े – क्यों होते है अखबार पर ये चार रंगीन गोले, तो आइये जानते है विस्तार से