फिश एक्वेरियम घर में रखने के फायदे, अगर रखें हैं Fish Aquarium तो जानें उससे जुड़े तथ्य

फिश एक्वेरियम घर में रखने के फायदे (Fish Aquarium Ghar Me Rakhne Ke Fayde): आज के समय में एक्वेरियम रखने का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से सुख, समृद्धि और धन संपत्ति में वृद्धि होती है। और साथ ही fish ekveriyam परिवार के सदस्यों पर आने वाली परेशानियों से भी बचाता है। 

फिश एक्वेरियम घर में रखने के फायदे

फिश एक्वेरियम घर में रखने के फायदे
Fish Aquarium Ghar Me Rakhne Ke Fayde

Fish Aquarium घर में रखने से पहले अपनी कुंडली किसी कुशल ज्योतिषी को अवश्य दिखाएं तथा फिश एक्वेरियम को वास्तु शास्त्र के ज्ञाता से परामर्श करके ही घर में रखें। क्योंकि अगर फिश एक्वेरियम आपकी कुंडली के अनुकूल नहीं होगा तो फिश एक्वेरियम घर में रखने के फायदे होने के बजाय नुकसान हो सकते है। 

यह भी पढ़े – सूर्य को जल चढ़ाने का मंत्र । सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही समय और नियम

फिश एक्वेरियम रखने के फायदे (Machhliyon Ka Aquarium Rakhne Ke Fayde)

घर या ऑफिस में फिश एक्वेरियम रखते समय इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। और ध्यान रहे मछलियों की संख्या भी नौ होनी चाहिए। इनमें से आठ मछलियां लाल और सुनहरे रंग की हों और एक काले रंग की हो तो और भी अच्छा है। क्योंकि काले रंग की मछली से घर के लोगों को किसी भी प्रकार की बुरी नजर नहीं लगती है।

फिश एक्वेरियम रखने से घर में धन, संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि होती है। मछली धन को आकर्षित करती है। क्योंकि मछली को भोजन कराने से शनि संबंधी दोष दूर होते हैं और आर्थिक संकट दूर होता है। ऐसा माना जाता है कि जब भी कोई मछली मरती है तो वह आपके परिवार पर आने वाली परेशानी को अपने ऊपर ले लेती है, इसलिए आपको दुखी होने की जरूरत नहीं है।

जब भी कोई मछली मरती है तो उसी रंग की मछली लाकर एक्वेरियम टैंक में डाल देनी चाहिए। घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए एक्वेरियम का समय-समय पर पानी बदलते रहना चाहिए। 

यह भी पढ़े – इच्छा पूर्ति के उपाय, राशि के अनुसार मनोकामना पूर्ति के उपाय

फिश एक्वेरियम घर में रखने के नुकसान

कहा जाता है कि मछली को फिश एक्वेरियम में रखना एक तरह की कैद है। अगर फिश एक्वेरियम में मछलियां खुश नहीं हैं तो आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। घर में दो एक्वेरियम एक साथ नहीं रखना चाहिए, नहीं तो दुखद स्थिति उत्पन्न होगी।

अगर फिश एक्वेरियम में मछलियों की संख्या और रंग वास्तु के अनुसार तय नहीं है, तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप नॉनवेज और खासकर मछली खाते हैं, तो आपको उन्हें नहीं पालना चाहिए। क्योंकि आपकी भावनाओं को मछलियां आसानी से भांप कर समझ सकती हैं, जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अगर आपके एक्वेरियम में मछली बार-बार मर जाती है तो आप अपने घर से फिश एक्वेरियम को हटा दें या किसी वास्तु शास्त्री से इसका कारण पूछें।

यह भी पढ़े – पूजा पाठ का नियम, जाने नित्य घर में पूजा पाठ कैसे करें ?

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *