इच्छा पूर्ति के उपाय, राशि के अनुसार मनोकामना पूर्ति के उपाय

इच्छा पूर्ति के उपाय (Ichchha Purti Ke Upay): राशि के अनुसार मनोकामना पूर्ति के उपाय, जीवन में हम सभी अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करने की हर पल चेष्टा करते है। कभी बड़ी आसानी से सफलता प्राप्त होती है और कभी बहुत ज्यादा प्रयास करने पर भी सफलता नहीं मिलती।

इच्छा पूर्ति के उपाय (Ichchha Purti Ke Upay)

इच्छा पूर्ति के उपाय
Ichchha Purti Ke Upay

राशि के अनुसार मनोकामना पूर्ति के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में वर्णित उपायों की सहायता से किसी भी समस्या को मालुम कर आध्यात्म और वैदिक उपचार पद्धति से उस समस्या के निराकरण की प्रक्रिया बहुत पुरानी है। इसी के अंतर्गत राशि के अनुसार देव आराधना करने की भी परम्परा है। हममें से बहुत से लोग जानना चाहते है कि उन्हें किस देवता या देवी की आराधना करनी चाहिए।

इसका कारण यह है कि प्रतिदिन सभी देवों की आराधना संभव नहीं हो पाती अत: राशि के अनुसार सार्वभौम उन्नति के लिए प्रतिदिन या सप्ताह में किसी एक दिन एक विशेष पूजन कर लेने से जीवन में सफलता सुनिश्चित हो जाती है। वैसे शास्त्रों में विधान है कि शिवजी की आराधना के साथ ही कोई भी आराधना करने से शाश्वत परिणाम तो मिलते ही है साथ ही कष्ट भी कम हो जाते है।  राशि के अनुसार सार्वभौम प्रगति के साथ समयानुकूल अन्य मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूजा पद्धति का अनुसरण किया जाये तो मनोनुकूल परिणाम मिलते हैं।

मेष राशि हेतु आराधना

1. सार्वभौम उन्नति : सूर्य आराधना रविवार को।
2. विवाह : शुक्र मंत्र का जाप प्रत्येक शुक्रवार को। 
3. स्वास्थ्य : हनुमान चालीसा का पठन और तुलसी अर्पण। 
4. अध्ययन : प्रत्येक शुक्रवार  लक्ष्मी जी की आराधना। 
5. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता : विष्णु सहस्रनाम का पठन। 

वृषभ राशि हेतु आराधना

1. सार्वभौम उन्नति : गणेश जी की आराधना। 
2. विवाह : मंगलवार को देवी आराधना करें। 
3. स्वास्थ्य : कृष्ण भगवान की आराधना। 
4. अध्ययन : गौ सेवा रविवार को करे। 
5. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता : शनिवार को काली जी  के दर्शन। 

मिथुन राशि हेतु आराधना

1. सार्वभौम उन्नति : लक्ष्मी जी की आराधना बुधवार और शुक्रवार को। 
2. विवाह : विष्णु भगवान को हल्दी लेपन। 
3. स्वास्थ्य : शनि देव के दर्शन शनिवार को। 
4. अध्ययन : शिव जी का पूजन / चन्द्र को अर्घ्य। 
5. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता : भैरव जी की आराधना। 

कर्क राशि हेतु आराधना

1. सार्वभौम उन्नति : मंगल के मंत्र का जाप हनुमान चालीसा का पठन। 
2. विवाह : शनिमंत्र का जाप कर तिल के तेल का दीपक जलायें। 
3. स्वास्थ्य : शनिवार को पीपल वृक्ष की आराधना। 
4. अध्ययन : सूर्य को प्रत्येक रविवार को ताम्बे के पात्र से कुमकुम युक्त जल अर्पित करें। 
5. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता : लक्ष्मी नारायण का गुरुवार और शुक्रवार को दर्शन। 

सिंह राशि हेतु आराधना

1. सार्वभौम उन्नति : भगवान कृष्ण को लाल फूल और तुलसी अर्पित करें। 
2. विवाह : शनिदेव के दर्शन करें। 
3. स्वास्थ्य : गुरुवार को पीले फूल अपने ईष्ट को समर्पित करें।
4. अध्ययन : गणेश जी को लाल चन्दन लगायें। 
5. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता : हनुमान जी को 7 लौंग की माला अर्पित करें। 

कन्या राशि हेतु आराधना

1. सार्वभौम उन्नति : शमी का वृक्ष रोपित कर पूजन करें। 
2. विवाह : पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान का पूजन करें। 
3. स्वास्थ्य : माँ आदि शक्ति का पूजन मंगलवार को करें। 
4. अध्ययन : लक्ष्मी चालीसा का पठन शुक्रवार को करें। 
5. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता : शुक्रवार को श्वेत अश्व को चारा दें। 

तुला राशि हेतु आराधना

1. सार्वभौम उन्नति : काली माता के दर्शन शनिवार को करें। 
2. विवाह : मंगलवार को सुन्दर कांड का पाठ करें। 
3. स्वास्थ्य : शुक्रवार को सायंकाल मीठा चावल गाय को खिलायें। 
4. अध्ययन : सस्वर दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
5. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता : गणेश जी को प्रतिदिन दूर्वा अर्पित करें। 

वृश्चिक राशि हेतु आराधना

1. सार्वभौम उन्नति : गुरुवार को गोपाल सहस्रनाम का पाठ करें। 
2. विवाह : दुर्गा सप्तशती में वर्णित अर्गला स्तोत्र का प्रतिदिन पठन। 
3. स्वास्थ्य : बुधवार को गौरी गणेश जी का पूजन और विसर्जन। 
4. अध्ययन : गुरुवार को शिवजी का केसर दूध या शुद्ध जल से अभिषेक। 
5. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता : एक चाँदी का चन्द्रमा कंठ में धारण करें। 

धनु राशि हेतु आराधना

1. सार्वभौम उन्नति : मंगलवार को हनुमान चालीसा का आठ पाठ करें। 
2. विवाह : गणेश जी को हर बुधवार पान अर्पित करें। 
3. स्वास्थ्य : शिव जी को प्रत्येक सोमवार, चंदन का लेप करें। 
4. अध्ययन : शनिवार को पीपल की छाँव में शनि मंत्र का जाप करें। 
5. प्रतियोगी परिक्षा में सफलता : प्रतिदिन सूर्याष्टकम या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ। 

यह भी पढ़े –

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।