कमर में काला धागा बांधने के फायदे, जाने ये काला धागा बांधना क्यों है ज़रूरी

कमर में काला धागा बांधने के फायदे (Kamar mein kala dhaga bandhne ke fayde): आखिर कमर पर काला धागा क्यों बांधा जाता है? शरीर के अंग पर काला धागा बांधने के पीछे कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। जिसमें पहला यह है कि बुरी नज़र (नकारात्मक ऊर्जा) से बचने के लिए और दूसरा चिकित्सकीय और तीसरा ज्योतिषी उपाय के लिए, तो कमर में काला धागा बांधने से क्या होता है? आइये इस लेख में विस्तार से जाने –

कमर में काला धागा बांधने के फायदे (Kamar mein kala dhaga bandhne ke fayde)

कमर में काला धागा बांधने के फायदे
Kamar mein kala dhaga bandhne ke fayde

जैसा कि हम जानते है कि हमारा शरीर पंच तत्वों जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी और आकाश से मिलकर बना है। और इनसे प्राप्त ऊर्जा हमारे शरीर को संचालित करती है।

जब किसी व्यक्ति की बुरी नजर हमें लगती है तो, इन पंच तत्वों से मिलने वाली मिश्रित सकारात्मक ऊर्जा हम पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाती, जिससे हमें स्वास्थ्य सम्बन्धी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। इसलिए बुरी शक्तियों से बचने के लिए शरीर के किसी भी हिस्से में काला धागा बांधा जाता है।

यह भी पढ़े – दीपक के टोटके, दीपक जलाने के नियम और जाने घर में दीपक जलाने से होने वाले सकारात्मक प्रभाव

कमर पर काला धागा बांधने के फायदे

1. चिकित्सकीय लाभ 

करधन (कमर पर काला धागा) रीढ़ की हड्डी के मज्जा (तरल पदार्थ) को बनाए रखते हुए रीढ़ की समस्याओं तथा कमर के निचले हिस्से में दर्द आदि को नियंत्रित करता है।

करधन पहनने से धरण जाना (नाभि खिसकने) का डर नहीं रहता। 

पुरुषों के नाड़ियों और अंडकोष को छटकने से भी बचाता है।

2. बुरी नज़र (नकारात्मक ऊर्जा) से बचाव 

ऐसा माना जाता है कि यह बुरी नजर से बचाने के साथ-साथ शरीर को सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार काला धागा नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करता है और पहनने वाले को इससे बचाता है।

3. ज्योतिषी लाभ 

काला धागा बांधने से भविष्य में कई बड़े लाभ होते हैं, इससे धन लाभ होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, आज भी कई लोग इसे कमर पर बांधते हैं।

कहा जाता है कि भगवान शनि देव की पूजा के दौरान शनि देव महाराज के मंत्रों का जाप करते हुए काला धागा पहननें से व्यक्ति पर शनि देव महाराज की असीम कृपा बनी रहती है, और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़े – फिश एक्वेरियम घर में रखने के फायदे | अगर घर में रख रहे हैं Fish Aquarium, तो जानें उससे जुड़े तथ्य

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *