सूर्य को जल चढ़ाने का मंत्र । सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही समय और नियम

सूर्य को जल चढ़ाने का मंत्र (Surya Ko Jal Chadhane Ka Mantra): सनातन धर्म में सुबह के समय सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत आम है। लेकिन क्या आप सूर्य देव की पूजा और जल चढ़ाने के नियम जानते हैं? क्या आप जानते हैं सूर्य को जल अर्पण करने का मंत्र? और क्या आप जानते हैं कि सूर्य को जल चढ़ाने का समय क्या है? आइए जानते हैं सूर्य देव की पूजा और जल चढ़ाने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम और मंत्र।

सूर्य को जल चढ़ाने का मंत्र (Surya Ko Jal Chadhane Ka Mantra)

सूर्य को जल चढ़ाने का मंत्र
Surya Ko Jal Chadhane Ka Mantra

सूर्य को जल अर्पण करने का मंत्र

सनातन धर्म में सुबह उठकर स्नान करने के बाद सबसे पहले व्यक्ति सूर्य देव को अर्घ्य देता है। कई लोग इसे पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ करते हैं। लेकिन बहुत से लोग सूर्य को जल अर्पण करने का मंत्र और नियम नहीं जानते हैं। शास्त्रों में सूर्य को जल चढ़ाने के कई नियम बताए गए हैं।

शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए तांबे के पात्र का होना अत्यंत आवश्यक माना गया है। सूर्य देव को जल चढ़ाते समय तांबे के पात्र को दोनों हाथों से पकड़ना चाहिए। सूर्य को जल चढ़ाते समय ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। इसके अलावा आप सूर्य मंत्र को जल चढ़ाते समय सूर्य देव के 12 नामों का भी ध्यान कर सकते हैं। जो निम्नलिखित है –

सूर्य के 12 नाम इस प्रकार हैं

  •     ॐ सूर्याय नम:
  •     ॐ मित्राय नम:
  •     ॐ रवये नम:
  •     ॐ भानवे नम:
  •     ॐ खगाय नम:
  •     ॐ पूष्णे नम:
  •     ॐ हिरण्यगर्भाय नम:
  •     ॐ मारीचाय नम:
  •     ॐ आदित्याय नम:
  •     ॐ सावित्रे नम:
  •     ॐ अर्काय नम:
  •     ॐ भास्कराय नम:

यदि आप जीवन में हर प्रकार से लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो सूर्यदेव को सादा जल अर्पित करें। जल चढ़ाने के बाद थोड़ा पानी बचा लें। इसे अपने माथे, गले और दोनों हाथों पर लगाएं। इससे आपका सूर्य प्रबल होने लगेगा।

सूर्य को जल चढ़ाने का सही समय

शास्त्रों के अनुसार सूर्य भगवान को जल चढ़ाने का समय बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल उगते सूरज को जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, कई लोग किसी भी समय सूर्य को जल चढ़ाते हैं, तो उन्हें इससे किसी प्रकार का फल नहीं मिलता है।

यह भी पढ़े – शिव पुराण : अतिथि को भोजन कराते समय रखें इन 4 बातों का ध्यान

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *