बांसुरी घर में रखने के फायदे, हो जाता है घर की अनगिनत समस्याओं का अंत

बांसुरी घर में रखने के फायदे (Bansuri Ghar Mein Rakhne Ke Fayde): बांसुरी का नाम आते ही  बरबस ध्यान भगवान श्री कृष्ण की ओर चला जाता है, ऐसा हो भी क्यों नहीं बांसुरी और प्रभु श्री कृष्ण एक दूसरे के पर्याय जो हैं। भगवान श्री कृष्णा की बांसुरी की धुन ही इतनी मीठी थी कि मथुरा की  गायें और गोपियाँ उसकी धुन पर अपनी सुध बुध खो के स्वतः ही उनकी ओर खिंची चली आती थी। श्री कृष्णा की बांसुरी सदा उनके साथ रहती थी। 

बांसुरी घर में रखने के फायदे

बांसुरी घर में रखने के फायदे
Bansuri Ghar Mein Rakhne Ke Fayde

कृष्णा प्रिया बांसुरी आज़ भी कई रूप और रंगों में देखी जा सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बांसुरी घर में रखना बहुत शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में बांसुरी रख दी जाए तो घर में निरंतर लाभ की स्थिति बनी रहती है। और आपका घर कई अनगिनत समस्याओं से स्वतः ही सुरक्षित हो जाता है। तो आज हम इस लेख में जानेंगे बांसुरी के लाभ और ghar mein bansuri rakhne ke fayde

यह भी पढ़े – जानिए, स्फटिक की माला पहनने के फायदे और नुकसान

बांसुरी के लाभ

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में सुमधुर बांसुरी बजाने से कई तरह के फ़ायदे होते हैं। और घर के वातावरण में सकारात्मकता का बोध होने लगता है। 

1. मन और मस्तिष्क की शांति

जो लोग बहुत अधिक बेचैन और परेशान रहते हैं और उनका मन हमेशा बेचैन और बुरे विचारों से घिरा रहता है, तो उनके लिए बांसुरी की मधुर धुन सुनना बहुत ही लाभदायक होता है। बांसुरी की मधुर धुन को सुनने और बजाने से मन स्वतः ही शांत हो जाता है और फिर मन में किसी भी प्रकार का कोई बुरा विचार नहीं आता है।

2. बीमारियों में लाभ 

यदि आप किसी रोग से परेशान हैं तो एक सुनहरे रंग की बांसुरी खरीद लें और फिर उस बांसुरी की पूजा घर में पूजा करके कुछ देर वहा रखने के बाद अपने सोने के स्थान पर ले जाकर रख दें। ऐसा करने से आपका रोग ठीक हो जाएगा।

3. प्रगति में सहायक 

शास्त्रों के अनुसार घर में बांसुरी होने से घर में रहने वाले लोगों के जीवन में हमेशा प्रगति और उन्नति बनी रहती है तथा घर धन्य धान्य से परिपूर्ण रहता है। 

4. बांसुरी से दूर भागती है बुरी आत्मायें / बांसुरी से दूर होती है नकारात्मक शक्तियां

ऐसी मान्यता है कि बांसुरी की धुन सुनने से और इसके हाथ में होने मात्र से ही किसी भी प्रकार की आत्मा आपके पास आने से डरती है। इसलिए बांसुरी पास होने से नकारात्मक शक्ति आपसे हमेशा दूर रहती हैं। इतना ही नहीं इसके घर में होने से घर में केवल सकारात्मक ऊर्जा ही प्रवेश कर पाती है। 

5. बनी रहती है भगवान कृष्ण की कृपा 

यदि आप अपने घर के मंदिर में भगवान कृष्ण के साथ बांसुरी रखते हैं या अपनी दुकान की छत पर दो बांसुरी लटकाते हैं, तो आपको इसका लाभ मिलता है। कहा जाता है कि घर के मंदिर और दुकान में बांसुरी रखने से सुख-समृद्धि आती है।

6. पूरी करें हर मनोकामना 

अगर आपकी कोई इच्छा है जिसे आप पूरा करना चाहते हैं तो आप बस एक बांसुरी लेकर मन में मन की बात कहें और फिर उस बांसुरी को मोर पंख के साथ अपने मंदिर में रख लें। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती है।

हालाँकि, बांसुरी का प्रयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए और घर में कभी भी टूटी हुई बांसुरी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि टूटी हुई बांसुरी का होना अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़े – शादी या लाइफ में सक्सेस, इन उपायों से होगी हर इच्छा पूरी

बांसुरी घर में कहां रखें (Bansuri Ghar Me Kaha Rakhe)?

1. यदि आप बांसुरी को घर में ऐसे स्थान पर रखे जहां हमेशा नज़र पड़े, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ परिवार में आपसी प्रेम और उल्लास की भावना बनी रहती है तथा आपको हर काम में सफलता मिल सकती है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप बांसुरी को कमरे के दरवाजे के ऊपर या सिरहाने रखते हैं, तो परिवार के सदस्य हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। वास्तु के अनुसार घर में बांसुरी रखने से मानसिक तनाव दूर होता है। इससे पति-पत्नी के बीच की अनबन समाप्त हो जाती है।

3. यदि आप अपने घर के मुख्य द्वार पर बांसुरी टांगते हैं तो घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है। वास्तु के अनुसार इन जगहों पर बांसुरी रखने से घर के सभी सदस्य स्वस्थ्य रह सकते हैं।

4. अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है या आपका कारोबारी महीना चल रहा है तो दुकान या ऑफिस के ऊपर मुख्य दरवाजे के ऊपर बांसुरी लगाएं। ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण आपकी सभी समस्याओं को जल्द ही दूर कर सकते हैं।

5. यदि आप आर्थिक प्रगति को बढ़ाने के लिए पूजा घर के दरवाजे पर बांसुरी लगाते हैं तो आपके सभी कार्य सफलता पूर्वक पूरे हो सकते हैं।

6. अगर दम्पति शयन कक्ष में श्रीकृष्ण के बाल रूप या गाय के बछड़े की तस्वीर लगाते हैं तो उन पर भगवान श्रीकृष्ण की छाया हमेशा बनी रह सकती है।

यह भी पढ़े – धन हानि रोकने के उपाय | घर की सुख-समृद्धि में सहायक

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।