ये जानवर होते है बहुत शुभ, इनको घर में रखने से होती है धन की वर्षा

ये जानवर होते है बहुत शुभ (Ye Janwar Hote Hai Bahut Shubh): वास्तु और ज्योतिष के अनुसार घर में कुछ पशु-पक्षी रखना शुभ माना जाता है। ये पशु-पक्षी घर में सुख-समृद्धि लाते हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि कुछ बुरी शक्तियों से भी निज़ात मिलती हैं। शहरों में लोग पशु-पक्षियों को उनकी जरूरत और शौक के हिसाब से रखते हैं। कुछ ऐसे पशु-पक्षी होते हैं जिन्हें घर में पालने से घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। तो आइए जानते हैं ऐसे शुभ पक्षी और जानवरों के बारे में –

ये जानवर होते है बहुत शुभ इनको घर में रखने से आती है सुख-शांति और समृद्धि

मछली

मछली पालने से घर की दरिद्रता दूर होती है।

फेंगशुई और वास्तु के अनुसार घर में मछली रखना बहुत शुभ माना जाता है। मछली पालने से घर की दरिद्रता दूर होती है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। एक्वेरियम में सोने के रंग की मछली रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ एक काली मछली भी रखनी चाहिए। मछलियाँ परिवार की परेशानियों को अपने ऊपर ले लेती हैं।

कछुआ

कछुआ पालना - घर में वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुआ पालना सौभाग्य माना जाता है। अगर घर में कछुआ है तो समझ लें कि आपके सारे काम आसानी से चल जाएंगे। इसे घर में रखने से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना आसान हो जाता है। कछुआ को पालने से भी घर में वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

खरगोश

खरगोश पालने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

वास्तु शास्त्र में खरगोश को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। खरगोश पालने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। इसके पालने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

घोड़ा

घर में घोड़ा होना बहुत सौभाग्य की बात है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घोड़ा होना बहुत सौभाग्य की बात है। घोड़ा बहुत मेहनती और बुद्धिमान जानवर है। यदि घोड़ा रखना संभव न हो तो कम से कम घोड़े की तस्वीर या मूर्ति तो लगाई जा सकती है।

कुत्ता

कुत्ता पालने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

कुत्ते को भगवान भैरव का सेवक माना जाता है। मान्यता है कि कुत्ता पालने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही धन के आगमन का मार्ग भी खुल जाता है। इसके अलावा कुत्ता परिवार के सदस्यों पर आने वाले संकट को अपने ऊपर ले लेता है।

यह भी पढ़े – फिश एक्वेरियम घर में रखने के फायदे | अगर घर में रख रहे हैं Fish Aquarium, तो जानें उससे जुड़े तथ्य

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *