पैसा कमाना है तो, हमेशा ध्यान रखें ये बातें

पैसा कमाना है तो (Paisa Kamana Hai To): हमेशा ध्यान रखें ये बातें – नौकरी या पेशे से कमाना हो पैसा तो शास्त्रों की कुछ अनमोल बातों को याद रखना चाहिए जिससे हमें धन की कभी कमी तो नहीं ही होगी और पूरा परिवार ख़ुशहाल जीवन व्यतित करेगा तो आइये जानते है कि राशियों के अनुसार वो अनमोल बातें क्या – क्या है ?

पैसा कमाना है तो, हमेशा ध्यान रखें ये बातें

पैसा कमाना है तो
Paisa Kamana Hai To

राशियों के अनुसार – पैसा कमाना है तो, हमेशा ध्यान रखें ये बातें

मेष राशि के जातक

इन लोगों को सेना, आर्किटेक्ट, अस्त्र, शस्त्र, वास्तुशास्त्र में करियर पर विचार करना चाहिए। इन लोगों को गणित, भौतिक शास्त्र, लेखा आदि विषय में सफलता अधिक प्राप्त होती है। मंगल के साथ सूर्य की युति हो तो सरकारी क्षेत्र में नौकरी मिलती है। आपको अत्यधिक सफलता के लिए लाल वस्त्र पहनना चाहिए। मसूर दाल का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि के जातक

ये लोग अभिनेता, गायक, वाहन विक्रेता, विद्युत उपकरणों के विक्रेता, नाट्य कला, संगीत के विशारद एवं वाणिज्य, कला, पेंटिंग, जीव विज्ञान आदि के विषय सफलता प्राप्त करने वाले हैं। शुक्र का स्वामित्व आपको वस्त्र एवं किराना में भी सफलता दिलाता है। अत्यधिक सफलता के लिए आपको सफेद वस्त्र पहनना चाहिए एवं दिन में दही तथा रात को दूध का सेवन करना चाहिए।

मिथुन राशि के जातक

इस राशि के लोग अध्यापक, प्रध्यापक, कवि, गीतकार, संगीतकार, प्रवचनकर्ता, ज्योतिषी एवं गणित, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, लेखा, होटेल मैनेजमेंट, प्रबंधन, फायनेंस, बैंक के विषय चुन सकते हैं। अत्यधिक सफलता के लिए हरे वस्त्र पहनना, मूंग की दाल का सेवन एवं दान करना चाहिए। सूर्य का पूजन सर्वश्रेष्ठ है।

कर्क राशि के जातक

इन लोगों के लिए जलीय वस्तु, शकर, चावल, चांदी, अध्यापन कार्य, क्लर्कीकल, वस्त्र, स्त्रियों के वस्त्र, रेशम, सौंदर्य सामग्री, रंग, उपकरण मरम्मत करना, वाणिज्य, कला, जीव विज्ञान, प्रबंधन, कम्प्यूटर के विषयों को चयन करना उचित होता है। अत्यधिक सफलता के लिए सफेद वस्त्र पहनें, शिव एवं नारायण को चावल का भोग लगाएं एवं चावल सेवन करें।

सिंह राशि के जातक

इस राशि के लोग प्रतिभा के धनी होते हैं। सभी व्यापारों में सफल, विशेषकर सलाहकार, ज्योतिष, अभिभाषक, इंजीनियर, चिकित्सक, वैज्ञानिक, सेना में सफल होते हैं। बेहतर प्रंबधक होते हैं। इनके लिए सभी विषय अनुकूल हैं। इनके लिए वाणिज्य, लेखा, कानून अति सफलता दिलाने वाले होते हैं। अत्यधिक सफलता के लिए आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करें एवं लाल वस्त्र पहनें।

कन्या राशि के जातक 

ये लोग अध्यापक, प्रध्यापक, अभिभाषक, लेखक, पत्रकार, अभिनय, संगीतकार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। जीव विज्ञान, भौतिक, रसायन, गणित, लेखा के विषय अनुकूल है। अत्यधिक सफलता के लिए हरे वस्त्र पहनें एवं गणेशजी का पूजन करना लाभदायक होता है।

तुला राशि के जातक  

इन लोगों को अभिनय, संगीत, सेना, प्रबंधन, न्याय विभाग, बैंक, बीमा, फायनेंस, पत्रकारिता, मशीनरी, कंप्यूटर के क्षेत्र में किस्मत आजमाना चाहिए। वाणिज्य, अर्थशास्त्र, वनस्पति शास्त्र, भाषाएं, गणित के विषयों का चयन करना शुभ होता हैं। अत्यधिक सफलता के लिए नीले वस्त्र पहनें एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि के जातक

इन लोगों के लिए सेना, शस्त्र संबंधी कार्य, पुलिस, रक्षा विभाग, न्याय विभाग, क्रिमिनल अभिभाषक, समाज सेवा, संवाददाता, राजनीति के क्षेत्र सफलता दिलाने वाले होते हैं। भौतिक शास्त्र, गणित, कानून, लेखा, राजनीति शास्त्र, होटल मैनेजमेंट, हूमैन रिसोर्स के विषय में पढ़ाई करना लाभदायक होता है। बेहतर सफलता के लिए लाल वस्त्र पहनें या साथ में रखें एवं हनुमान जी का पूजन अर्चन करें।

धनु राशि के जातक

इन लोगों को नाट्य, ललित कला, स्वर्ण व्यापारी, चांदी व्यवसाय, किराना, समाज सेवा, आध्यात्मिक गुरु, प्रंबंधक, होटेल, विद्यालय संचालन के क्षेत्र में सफलता मिलती है। विज्ञान, गणित, वाणिज्य, लेखा एवं सभी विषय अनुकूल होते हैं। बेहतर सफलता के लिए पीले वस्त्र पहनें एवं अपने गुरु के सम्मान के साथ, गुरु मंत्र का जाप करें।

मकर राशि के जातक

ये लोग मशीनरी, रिपेयरिंग, कम्प्यूटर, सिविल इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वास्तु विज्ञानी, गुप्त विद्याओं के जानकार, वैज्ञानिक, अच्छे शोधकर्ता होते हैं। इनके लिए गणित, भौतिक, रसायन, संस्कृत भाषा, लेखा, मैनेजमेन्ट संबंधी विषय हितकर होते हैं। अत्यधिक सफलता के लिए काले वस्त्र पहनें एवं हनुमान जी का पूजन करें।

कुंभ राशि के जातक  

इस राशि के कार्य क्षेत्र बहुत कुछ मकर राशि से मिलते-जुलते हैं। क्योंकि दोनों ही राशि का स्वामी शनि है। इसके अलावा सेना, पत्रकार, तकनीकी विशेषज्ञ, औषधियों के क्षेत्र भी सफलता दिलाने वाले होते हैं। वनस्पति शास्त्र, गणित, फार्मा, इलेक्ट्रिक के विषय हितकर होते हैं। बेहतरीन सफलता के लिए काले वस्त्र पहनें एवं दुर्गा एवं हनुमान जी का पूजन करें।

मीन राशि के जातक  

इन लोगों को अध्यात्म, धातु विक्रेता, वाहन, विद्युत उपकरणों के विक्रेता, गुप्तचर विभाग, अग्रिशमन, न्याय विभाग में सफलता मिलती हैं। गणित, विज्ञान एवं वाणिज्य के सभी विषय तथा तकनीकी विषय भी लाभकारी होते हैं। अत्यधिक सफलता के लिए पीले वस्त्र पहनें एवं भगवान शिव का पूजन करें।

यह भी पढ़े –

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।