दांतों का इलाज: दांत दर्द में इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, मिलेगा तुरंत आराम

दांतों का इलाज (Danton Ka Ultimate ilaj): दरअसल दांतों में कीड़े लगने, खराब हो चुके दांतों की ठीक से सफाई न करने, मसूड़ों में इंफेक्शन के कारण दांतों में अचानक दर्द होने लगता है। कई बार दांत में कीड़ा लगने की शुरुआत में भी ऐसी ही टीस पैदा हो जाती है। जिस किसी ने भी दांत का दर्द अनुभव किया है, वह अच्छी तरह से जानता है कि दांत दर्द सबसे खतरनाक दर्द में से एक है।

दांतों का इलाज (Danton Ka Ultimate ilaj)

दांतों का इलाज
Danton Ka Ultimate ilaj

यह भी पढ़े – तेजी से हाइट बढ़ाने के लिए रोजाना दबाएं इन एक्यूप्रेशर प्वाइंट को, बढ़ेगा कद

दांत दर्द में इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, मिलेगा तुरंत आराम

1. फिटकरी

फिटकरी का इस्तेमाल दांत दर्द से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। एक गिलास पानी में फिटकरी का पाउडर मिलाएं और इससे कुछ मिनट तक गरारे करें। अगर मुंह से दुर्गंध आ रही है तो इसे दूर करने के लिए भी इस तरीके का इस्तेमाल किया जा सकता है।

2. हींग

मौसंबी के रस में एक चुटकी हींग मिलाकर रुई में लगाएं। इसे दर्द वाले दांत के पास लगाएं। दांत दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए यह सबसे अच्छा उपाय है।

3. लौंग

लौंग में यूजेनॉल एसिड पाया जाता है, जो एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है। दांत में जहां दर्द हो वहां लौंग लगाकर उसका रस चूसें। आप लौंग के तेल की 2 बूंदें दांतों पर भी लगा सकते हैं। इससे कुछ ही देर में दर्द से राहत मिल जाएगी।

4. अदरक

अदरक दांतों के लिए फायदेमंद होता है। दांत दर्द में कच्चा अदरक चबाएं, तुरंत आराम मिलेगा। इसमें बहुत सारे एंटी बैक्टीरियल एंजाइम होते हैं। इसके सेवन से दांत दर्द और सूजन दोनों में आराम मिलता है।

5. नीम के पत्ते

नीम के पत्ते दांतों और मसूड़ों की समस्या के लिए रामबाण हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। नीम के पत्तों को चबाने से दांत दर्द में आराम मिलता है। अगर दांतों में झुनझुनी हो रही हो तो नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उससे गरारे करें।

6. काली मिर्च

काली मिर्च दांत दर्द में तुरंत आराम देती है। इसके लिए काली मिर्च पाउडर और नमक बराबर मात्रा में मिला लें। अब इसमें पानी की कुछ बूंदे डालकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दर्द वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे दांत का दर्द जल्दी ठीक हो जाता है।

7. नींबू

अगर आपके दांत में दर्द है तो नींबू को चार टुकड़ों में काट लें, इस पर नमक डाल कर एक के बाद एक टुकड़ों को गर्म करें। फिर दांत और दाढ़ में एक-एक टुकड़ा डालकर दबा दें, दर्द दूर हो जाएगा। पानी में नींबू निचोड़कर मसूढ़ों को धोने से लाभ होगा।

8. लहसुन

दांत दर्द में लहसुन चबाएं। इसमें प्राकृतिक जीवाणुरोधी तत्व होते हैं। यह दांत दर्द को कम करता है।

9. प्याज

प्याज अपने गुणों के कारण मुंह के बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट कर देता है। अगर दांत में दर्द हो तो प्याज का एक टुकड़ा दांत के पास रखें या उसे चबाएं।

10. आलू

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना सब्जी बनाना मुश्किल है। दांत दर्द में आलू बहुत असरदार माना जाता है। दर्द वाली जगह पर आलू का टुकड़ा रखने से दांत दर्द में आराम मिलता है।

11. बबूल के पत्ते

बबूल के पत्ते, छाल और फलियां सभी दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मसूड़ों से खून आने लगे तो बबूल की छाल को पानी में उबालकर इस काढ़े से कुल्ला कर लें। यह दांतों में कीड़े की समस्या को भी दूर करता है। इतना ही नहीं अगर दांतों में पीलापन आ रहा है तो बबूल की छाल, पत्तियों और फूलों का पेस्ट बनाकर रोजाना ब्रश करें।

12. तुलसी के पत्ते

दांतों से जुड़ी समस्या में तुलसी के पत्ते रोजाना चबाएं। दांतों में दर्द हो तो तुलसी के पत्तों को पीसकर दर्द वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है।

13. अमरूद के पत्ते

दांत के दर्द वाले हिस्से पर अमरूद के पत्ते डालकर दबाएं। इससे दर्द में काफी आराम मिलेगा। आप चाहें तो इन पत्तों को एक कप पानी में उबालकर उस पानी को माउथवॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

14. सरसों का तेल

सरसों के तेल का इस्तेमाल लगभग हर घर में खाना बनाने के लिए किया जाता है। लंबे समय से इसका इस्तेमाल दांत दर्द में आराम पाने के लिए किया जाता रहा है। इसके लिए तेल में एक चुटकी नमक मिलाकर मसूड़ों की मालिश करने से दांत दर्द से राहत मिलती है।

यह भी पढ़े – इमली खाने के फायदे व नुकसान

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *