आम की लकड़ी का स्वस्तिक, मंगलकारी है लकड़ी का स्वस्तिक

आम की लकड़ी का स्वस्तिक (Aam Ki Lakdi Ka Swastik): प्रत्येक शुभ कार्य में स्वस्तिक का प्रयोग सब प्रकार के कल्याण की कामना के लिए किया जाता है। शास्त्रों में सर्वमंगल कल्याण की दृष्टि से स्वस्तिक का विशेष महत्व है, वहीं वास्तु शास्त्र में भी स्वस्तिक का इस्तेमाल वास्तु दोष के लिए किया जाता है –

आम की लकड़ी का स्वस्तिक (Aam Ki Lakdi Ka Swastik)

आम की लकड़ी का स्वस्तिक
Aam Ki Lakdi Ka Swastik

हर धर्म में स्वस्तिक को किसी न किसी रूप में पूजने का विधान है। सुख-समृद्धि एवं रक्षित जीवन के लिए स्वस्तिक की पूजा सदियों से हो रहा है, लेकिन वास्तु में भी इस पवित्र चिन्ह का विशेष महत्व है। शास्त्रों की मानें तो, वैसे स्वस्तिक कतई परिणाम नहीं देते, जिनका संबंध प्लास्टिक, लोहा, स्टील या लकड़ी से हो, लेकिन वास्तु के अनुसार आम की लकड़ी का बना स्वस्तिक शुभ फल देने वाला होता है। 

आम की लकड़ी का स्वस्तिक

अनंत शक्ति, सौंदर्य, चेतना, सुख-समृद्धि, परम मंगल और संपूर्णता आदि प्रतीकार्थों को संजोए स्वस्तिक समाज के सभी वर्गों द्वारा अत्यधिक आदर सम्मान और श्रद्धा के साथ अपनाया गया है। हर तरह के मांगलिक कार्य में स्वस्तिक को पूजा जाता है। वैसे हर तरह के मांगलिक कार्य में आम की पत्तियों को पतले धागों में बांधकर घर के प्रवेश द्वार पर बांधने की परंपरा है। यही नहीं अपितु दीपावली के अवसर पर भी शहरों में लोग आम की  पत्तियों को अपने-अपने घरों के प्रवेश द्वारों पर लटकाते एवं बांधते हैं।

मंडपाच्छादन में भी आम की पत्तियों का प्रयोग किया जाता है तथा विभिन्न अवसरों पर तोरण, बांस के खंभों, केले के खंभों आदि में भी आम की पत्तियां लगाने की परंपरा है। इस प्रकार आम का वृक्ष हर रूप में पावन और उपयोगी है। चाहे इसकी लकड़ी की बात हो या पत्तियों की। इसलिए वास्तु में भी इसकी लकड़ी को शुभ माना गया है। 

आवश्यक निर्देष

अगर घर में वास्तु दोष हो तो आम की लकड़ी के बने स्वस्तिक को रखना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और सुख-समृद्धि आती है। अगर आप भी अपने घर में स्वस्तिक रखना चाहते हैं तो इसे अपने घर के दरवाजे पर, अपनी पूजा की आलमारी या वैसे जगहों पर रख सकते हैं, जहां वास्तु दोष हो।

आप चाहे तो इसे लाल रंग से रंग भी सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि मात्र ऊपरी परत पर ही ही रंग लगा हो। इस तरह आप अपने घर में इस पवित्र चिन्ह को रख कर शुभ परिणाम पा सकते हैं।

इसके अलावा जिन के घर में क्लेश हो या आपसी संबंध ठीक नहीं रहते हो, वे अपने घर में नौ इंच लंबा, नौ इंच चौड़ा स्वस्तिक अपने घर के दीवार पर लगाएं। इससे घर में अशुभ और अमंगल की छाया कोसों दूर रहता है।

यह भी पढ़े – बिना तोड़फोड़ वास्तु उपाय, क्या है तोड़फोड़ रहित वास्तु समाधान

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *