चीनी सिक्के, समृद्धि के प्रतीक

चीनी सिक्के (Cheeni Sikke ): चाइनीज वास्तु में लाल धागे से बंधे तीन सिक्के अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ माने गए हैं। ये सिक्के आय की वृद्धि और सुरक्षा में सहायक होते हैं। इसलिए इन सिक्कों को कभी न खत्म होने वाली संपत्ति का प्रतीक भी माना गया है –

चीनी सिक्के, समृद्धि के प्रतीक

चीनी सिक्के
Cheeni Sikke

फेंगशुई में लाल रिबन से बंधे तीन सिक्के अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ माने गए हैं। धन संबंधित भाग्य या आय की सुरक्षा के लिए इन सिक्कों का प्रयोग किया जाता है। फेंगशुई के मुताबिक, ये तीन सिक्के कभी न खत्म होने वाली संपत्ति के प्रतीक हैं। फेंगशुई में तीन अंक को शुभ माना गया है, जो धरती, स्वर्ग व मनुष्य के मिलन का प्रतीक है।

चीनी सिक्कों का लाभ कैसे लें ?

चीनी सिक्कों को घर के दरवाजे की हैंडिल में लटकाना, सभी सदस्यों के लिए सुखद रहता है। लेकिन ध्यान रखें कि इन सिक्कों को दरवाजे के अंदर ही लटकाना है। भूल कर भी इसे बाहर की ओर न लटकाएं। 

आय की सुरक्षा के लिए शुभ मुहूर्त देखकर इन्हें तिजोरी, कैश बॉक्स, लॉकर आदि में रखें। जेब कभी खाली न हो इसके लिए इन सिक्कों को पर्स में रखें। इससे लाभ मिलता है।

बिजनेस में वृद्धि करने के लिए तथा धन के प्रवाह को निरंतर बनाए रखने के लिए चीनी सिक्कों को बहीखाते, बैंक की पास बुक, बिल बुक तथा आय संबंधी दस्तावेजों के मुख्य पृष्ठों पर चिपकाया जाना चाहिए। 

इन सिक्कों को उपहार स्वरूप किसी को भेंट भी दिया जा सकता है। इससे संबंधों में मधुरता आती है।

धन रखने के स्थान पर इन सिक्कों को रखें। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।

लेकिन ध्यान रखें ?

असली सिक्के के एक तरफ चार अक्षर लिखे होते हैं और दूसरी तरफ दो अक्षर लिखे रहते हैं। जिस तरफ दो अक्षर अंकित हों वह सिक्के का यिन साइड होता है।

चीनी सिक्कों को घर में चिपकाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सिक्के का ‘यिन’ वाला हिस्सा नीचे चिपका रहना चाहिए, तभी शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

सिक्कों को दरवाजे के अंदर ही लटकाएं। ऐसा करने से चीनी मान्यता के अनुसार समृद्धि आपके घर-ऑफिस में बिना रोक टोक प्रवेश करती हैं। लेकिन जब भी आप सिक्कों को दरवाजे के बाहर लटकाते हैं तो समृद्धि आपके द्वार पर दस्तक देती है, लेकिन अंदर नहीं आती है।

भारत में अनादिकाल से धन-भाग्य को सुदृढ़ करने के लिए लक्ष्मी गणेश के सोने या चांदी के सिक्कों की पूजा प्रत्येक दीपावली पर की जाती है। मान्यता यह है कि इससे घर में लक्ष्मी आती है।

सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। यही नहीं पूजा के बाद, इन सिक्कों को शुभ के प्रतीक लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ले में रखा जाता है। ताकि ये सिक्के लक्ष्मी एवं कुबेर की कृपा में वृद्धि करें। लाल कपड़े में बंधे होने के कारण इसका प्रभाव और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके प्रभाव से कैश बॉक्स या गल्ला कभी धन से खाली नहीं होता। चीनी सिक्कों की पृष्ठभूमि भी इसी सिद्धांत पर कार्य करती है, जो आर्थिक पहलू को सशक्त करने का एक सरल शक्तिशाली फेंगशुई उपचार है। 

यह भी पढ़े – ग्रहों की शांति के उपाय, ग्रहों के अशुभ प्रभाव भी बनाते हैं बीमार

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई वास्तु और ज्योतिष की जानकारी पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *