6 अंक का महत्व, सहयोगी प्रवृत्ति अंक 6 की है पहचान

6 अंक का महत्व (6 ank ka mahatva): अंको में 6 अंक को सबसे अधिक प्रभावशाली अंक माना गया है। जीवन में जो विशेषताएं होनी चाहिए, वे सभी विशेषताएं इस अंक में पाई जाती हैं। जाने अंक 6 के व्यक्तित्व की खास बातें –

6 अंक का महत्व (6 ank ka mahatva)

6 अंक का महत्व
ank 6 ka mahatva

6 अंक ज्योतिष व्यक्तित्व

अंकशास्त्र के मुताबिक संसार के सुंदरतम पुरुष और सुंदरतम नारियां 6 अंक के अंतर्गत आते हैं। इस मूलांक से संबंधित व्यक्ति अपने सौंदर्य के प्रति कुछ ज्यादा ही सजग होते हैं। ज्यादा से ज्यादा सुंदर बने रहते है और अपने आपको कुछ इस प्रकार से प्रदर्शित करते हैं कि सामने वाला व्यक्ति इनके सम्मोहन में खो जाता है। वस्त्रों का चुनाव इनका अत्यंत सुरुचिपूर्ण और सलीकेदार होता है। 

अपने आपको सजाना संवारना इनको सबसे अच्छा लगता है। जब तक ये अपने व्यक्तित्व के प्रति पूर्णतः आश्वस्त नहीं हो जाते, तब तक ये बाहर नहीं जाते। इनको अपने जीवन में अस्त-व्यस्त, गंदगी, फूहड़पन और कुरूपता आदि से घृणा होती है। 

1. कला के प्रेमी 

इस अंक से संबंधित व्यक्तियों का झुकाव नैसर्गिक रूप से स्त्रियों के प्रति होता है। कला, संगीत, काव्य आदि में इनकी रूचि विशेष होती है तथा इस प्रकार की कलाओं में ये सिद्ध हस्त भी होते हैं। इनकी स्वयं की रुचि भी कलाओं के प्रति होती है। यानी ऐसे ज्यादा कलात्मक वस्तुओं से ज्यादा रुचि लेते हैं। 

इनको वही कार्य कलाकृति पसंद आती है, जिसमें सुरुचि हो, जो अपने-आप में विशिष्ट हो और जिसमें कोई अनोखा दुर्लभ गुण हो। 

2. जिंदादिल व्यक्तित्व 

यद्यपि इनके जीवन में द्रव्य की कमी होती है, फिर भी जहां भी व्यय करने की बात आती है, वहां से पीछे नहीं हटते और मुक्त हस्त से व्यय करते हैं। जनता में ऐसे व्यक्ति अत्यंत लोकप्रिय होते हैं। गंभीर से गंभीर रहस्य को भी ये सामने वाले के मन से निकाल लेने में चतुर होते हैं। 

ऐसे लोग पूर्ण संसारिक होते हैं तथा सांसारिक होते हुए भी अपने लक्ष्य की ओर पूरा-पूरा ध्यान देते हैं। और योजनाबद्ध कार्य कर अपने लक्ष्य तक सहज ही पहुंच जाते हैं। इन व्यक्तियों के चेहरे पर खिली मुस्कुराहट हर समय देखने को मिलती है। 

झुंझलाहट, निराशा या परेशानी इनके चेहरे पर बिल्कुल नहीं होती। ये जिससे भी मिलते हैं सामने वाला को खुश कर देते हैं और अपने कहकहों से, अपने लतीफों से पार्टी में जान डाल देते हैं। इन सबके बावजूद इनका दांपत्य जीवन सामान्य-सा होता है। 

ऐसे व्यक्ति चंचल स्वभाव के होते हैं। एक विषय पर ये ज्यादा समय तक चिंतन नहीं कर सकते। इस तरह एक स्थान पर ज्यादा समय तक बैठ नहीं सकते। इनको ऐसे वर्क ज्यादा पसंद है, जिसमें भ्रमण कि ज्यादा से ज्यादा गुंजाइश हो। 

3. अंक 6 की महिलाएं

इस अंक से संबंधित महिलाएं फैशन के क्षेत्र में अग्रणी होती हैं। इनके घर में विलासिता के सभी उपकरण मौजूद होते हैं। भले ही आर्थिक दृष्टि से ये परेशान हों, फिर भी भोग-विलास, शान शौकत प्रदर्शन आदि पर जरूरत से ज्यादा व्यय करते हैं। 

इस तरह आधुनिक रहन-सहन इनके घर में स्पष्टतः देखा जा सकता है। इनके जीवन में मुस्कुराहट अपने आप में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। मुस्कुराहट के माध्यम से ये पत्थर तक को पिघला देने की सामर्थ्य रखते हैं। 

यद्यपि ऐसे व्यक्ति सोसाइटी की जान होते हैं, लोगों से घुलने मिलने में सिद्धहस्त भी होते हैं, परंतु इतना होने पर भी इनके मन का भेद सहज ही कोई प्राप्त नहीं कर सकता। ऐसे व्यक्ति कभी भी अकेले नहीं रह सकते। 

निराशा की भावना इनमें ज़रूरत से ज्यादा होती है। यदि कोई काम इनके मन के विपरीत होता है, तो ये तुरंत निराश हो जाते हैं। 

4. मूलांक 6 का करियर

इनको मॉडलिंग, गायकी, ब्यूटीशियन, पेंटिंग, नाच-गाना, हीरे-जवाहरात का कारोबार और भूमि से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलती है। इस तरह अंक 6 से जुड़े लोगों में मिलनसारिता, प्रेम, सहयोग आदि विशिष्ट गुण होते हैं। जिनकी वजह से यह सहज ही भुलाए नहीं जा सकते। 

5. स्वास्थ्य 

इस नंबर के लोगों का अधिकतर अंजना चक्र से संबंधित रोग होता हैं, जिसमें मुख्य रुप से पेट, मोटापा, मधुमेह, गैस्ट्रिक, बाल गिरना, गुप्तांग से संबंधित बीमारियां होती हैं।

यह भी पढ़े – रुद्राक्ष के फायदे, समृद्धि चाहिए तो शिवलिंग पर चढ़ाएं रुद्राक्ष

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *