दुख का सामना कैसे करें? ऐसे दूर होंगे जीवन के कष्ट 

दुख का सामना कैसे करें (Dukh ka samna kaise kare): अगर आज आप दुखों का सामना कर रहे हैं, तो कल आपके जीवन में सुख की घड़ी भी आएगी। क्योंकि कोई भी दुख स्थाई नहीं होता। यहां हर राशि के लिए अलग-अलग आध्यात्मिक क्रियाएं बताई गई हैं, जिनसे संकटों से निजात पाई जा सकती है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार इन सुझावों का पालन करें, तो अवश्य लाभ होगा –

दुख का सामना कैसे करें (Dukh ka samna kaise kare)

दुख का सामना कैसे करें
Dukh ka samna kaise kare?

हर किसी के जीवन में कुछ ना कुछ समस्याएं होती ही हैं। एक खत्म नहीं हुआ की,  दूसरा सिर उठाए खड़ा रहता है। यानी इन मुसीबतों का कोई स्थाई निदान नहीं है, लेकिन दुख की घड़ी में भी खुद को संबल बनाए रखना चाहते हैं, तो आध्यात्मिकता का सहारा लें। निश्चय ही इससे आप सुकून महसूस करेंगे। 

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को गणेश की पूजा करनी चाहिए। साथ ही हर मंगलवार को हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं और प्रसाद मंदिर में ही बांट दें। पूजा के समय पहले हनुमान जी के पैर देखें, फिर चेहरा। 

इसके अलावा मछलियों और पक्षियों को दाना डालें। घर के सदस्यों में तनाव हो, तो छेद वाली तीन तांबे के सिक्के बहते जल में प्रवाहित कर दें। इसके अलावा लाल रोली युक्त जल से सूर्य को अर्ध्य दें। केसर वाला मीठा चावल कन्याओं को खिलाएं। इससे तनाव दूर होगा। 

वृष राशि

वृष राशि के लोगों को भी गणपति का पूजन करना चाहिए। अगर कोई जमीन जायदाद का विवाद चल रहा हो, तो यह प्रयोग लाभ देगा। शिक्षा के लिए, गाय को हरा चारा खिलाएं। मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में शुद्ध घी का दो मुखी दिया जलाएं और लाल चंदन की माला चढ़ाएं।

इससे दांपत्य जीवन की परेशानी दूर होंगी। काम में कोई बाधा हो, तो 21 गुरुवार को गरीब ब्राह्मण को भोजन कराएं। कार्यस्थल पर कोई परेशानी हो, तो नियमित रूप से पीपल को जल चढ़ाएं। आमदनी में दिक्कत हो, तो केसर का टीका माथे पर लगाएं। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध है और बुध को हरी चीजें पसंद हैं। इसलिए इन्हें हरे रंग का रुमाल हमेशा अपने पास रखना चाहिए। संपत्ति विवाद के हल के लिए बुजुर्गों को रात में दूध पीने के लिए दें। घर में कलह होती हो, तो शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को एक कन्या को भोजन कराएं और नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। 

बीमारी में पैसा खर्चा हो रहा हो या ऑफिस में किसी तरह की कोई परेशानी हो तो भिखारी को मीठा व नमकीन दोनों खिलाएं। या एक हल्दी की गांठ पानी में बहा दें और दूसरा अपने पास रख लें। शोहरत पाने के लिए पानी में फ़िटकरी डालकर स्नान करें। 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को शिव मंदिर में लाल चंदन दान करना चाहिए। बचत न होती हो, तो मां की सेवा करें। सफलता के लिए रोज पूजा के बाद चन्दन का टीका लगाएं। बुजुर्गों का सम्मान करें, स्वास्थ्य की परेशानी कम होगी। नए काम से पितरों को याद करें। धन-समृद्धि के लिए घर में लाल फूल की बेल लगाएं। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक को नियमित सूर्य को अर्ध्य देना चाहिए। सौहार्द के लिए हर बुधवार को गणेश जी को किसमिस का भोग लगा शुक्रवार को ही तो लगाएं। शुक्रवार को इत्र लगाएं, इससे काम आसानी से बनेंगे। उच्च शिक्षा के लिए कुत्ते को रोटी खिलाएं।

बहते पानी में सात बादाम और एक नारियल शुक्रवार के दिन प्रवाहित करें, इससे बीमारी का भय दूर होगा। बड़ों का सम्मान करें। मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। भाग्योदय के लिए लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। 

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को धन की हानि से बचने के लिए गले में दोमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए तथा सुख शांति के लिए हर शनिवार को पीपल के पेड़ को जल चढ़ाना चाहिए। घर में कुत्ते न पाले। पन्ना रत्न छोटी उंगली में धारण करें। आर्थिक लाभ के लिए नियमित रूप से शिवजी की पूजा करें। प्रतिष्ठा के लिए हरे रंग के कपड़े इस्तेमाल करें। साथ में तुलसी की माला भी पहनें। 

तुला राशि

तुला राशि वालों को 200 ग्राम गुड़ की रेवड़ी और 200 ग्राम बताशे 21 मंगलवार तक बहते पानी प्रवाहित करना चाहिए। इससे धन की समस्या दूर होगी। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। काम में रुकावट हो, तो नियमित रूप से किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करें। लाभ होगा। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को शराब, धूम्रपान आदि बुरे व्यसनों से दूर रहना चाहिए। तभी वे जीवन में तरक्की कर पाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए केले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं। 

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को सुखमय दाम्पत्य के लिए तुलसी की पूजा फलदाई होती है। ऑफिस में कोई परेशानी हो, तो महिलाएं बाएं हाथ और पुरुष दाएं हाथ में चांदी का कड़ा पहनें। बहस या विवाद से बचने के लिए चांदी के बर्तन में रात में पानी भरें और सुबह उसे पी लें।

परिवार में प्रेम के लिए नीम और अशोक के पेड़ लगाएं। शांति और समृद्धि के लिए घर में कचरा या गंदगी ना जामने दें। 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आर्थिक उन्नति के लिए शुक्रवार को सफेद गाय को चावल में घी और चीनी डालकर खिलाना चाहिए। परेशानी से बचने के लिए लाल सांड को मीठी रोटी खिलाएं। गुरुवार को विष्णु मंदिर में पीले फूल चढ़ाएं। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को गणेश और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। रविवार का व्रत रखें और बिना नमक का भोजन करें, इससे दांपत्य सुख मिलेगा। अनुकूल शिक्षा पाने के लिए नियमित रूप से तुलसी का पत्ता खाएं। 

मीन राशि 

मीन राशि वालों को उन्नति के लिए माथे पर चंदन लगाना शुभ होता है। साथ ही परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान भी करें। बीमारियों में पैसा खर्च हो, तो गले में तांबे का सूर्य लाकेट धारण करें।

नौकरी में परेशानी आ रही हो, तो पीपल के पेड़ की जड़ में पानी डालें और कभी भी झूठ न बोलें। आर्थिक परेशानी हो, तो तेल में अपना चेहरा देख कर उस तेल को दान कर दें। बेहतर लाभ के लिए दोमुखी या बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

यह भी पढ़े – रुद्राक्ष के फायदे, समृद्धि चाहिए तो शिवलिंग पर चढ़ाएं रुद्राक्ष

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *