वास्तु टिप्स खिड़कियों के लिए, क्योंकि खिड़कियां भी हो वास्तु सम्मत 

वास्तु टिप्स खिड़कियों के लिए (Vastu Tips Khidkiyon Ke Liye): घर बनवाते समय अक्सर हम खिड़कियों के स्थान, दिशा और संख्या को लेकर पशोपेश की स्थिति में रहते हैं। लेकिन इन सबकी जानकारी हमें वास्तु से मिलती है। आइए जानते हैं कि मकान में खिड़कियां कहां और कैसी होनी चाहिए?

वास्तु टिप्स खिड़कियों के लिए (Vastu Tips Khidkiyon Ke Liye)

वास्तु टिप्स खिड़कियों के लिए
Vastu Tips Khidkiyon Ke Liye

खिड़कियां किसी भी मकान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। इन्हीं खिड़कियों से प्राकृतिक हवा हमारे घर में प्रवेश करती है तथा हमें खुलेपन का एहसास होता है। खिड़कियों से ही सकारात्मक ऊर्जा हमारे कक्ष में प्रवेश करती है, लेकिन यह तभी संभव है जब खिड़कियां सही दिशा में हो। वास्तु के मुताबिक यदि घर में खिड़कियां सही दिशा में लगी हो तो उसका प्रभाव घर के लोगों पर अच्छा होता है। 

घर में नेचुरल लाइट के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रभाव होता है। क्योंकि वास्तु के अनुसार मकान में खिड़कियों की संख्या बराबर होनी चाहिए। पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी दीवारों पर खिड़कियों का निर्माण करवाना चाहिए। यह स्थिति घर के लिए शुभ होती है। 

यह भी ध्यान रखें कि मकान में खिड़कियां द्वार के सामने अधिकाधिक होनी चाहिए, ताकि चुंबकीय चक्र पूर्ण होता रहे। खिड़कियां कभी भी संधि भाग में न लगवाएं। इसका विपरीत प्रभाव होता है। 

इन्हें भी जानें

अगर घर का ईशान क्षेत्र बंद हो और उसे खोल पाना संभव ना हो तो वहां देवस्थान पर पवित्र नदियों का जल रखें। साथ ही एक पात्र में हल्दी की कुछ गांठे, कमलगट्टा, नमक की डली, थोड़ा-सा धनिया और देशी कपूर रखें। 

घर की पूर्व या उत्तरी दीवार पर कुल देवता का चित्र लगाना शुभ होता है। 

पूर्व दिशा को विजय द्वार कहा गया है। यहां पर रसोई घर न बनाएं। इसके प्रभाव ईशान कोण के ही तरह होते हैं। अग्निकोण, पूर्वी अग्नि कोण, दक्षिणी अग्नि कोण ये स्थान भोजनशाला के लिए सर्वश्रेष्ठ है। यहां पर किचन का होना पारिवारिक सदस्यों की उन्नति में भी सहायक होता है। इस तरह आप भी वास्तु का ध्यान रख सुखी जीवन जी सकते हैं। 

यह भी पढ़े – वास्तु शास्त्र के अनुसार घर, क्योंकि चारों दिशाओं में बसते हैं भगवान

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *