जानिए नवंबर से अप्रैल 2022 तक शादी विवाह के शुभ मुहूर्त

शादी विवाह के शुभ मुहूर्त (Shadi Vivah Ke Shubh Muhurat), विवाह और मुंडन जैसे शुभ कार्य जो चातुर्मास के दौरान बंद थे, अब देवउठनी एकादशी (14 नवंबर 2021) से शुरू होंगे। इस दिन भगवान विष्णु के नींद से जागने के बाद तुलसी और शालिग्राम का विवाह होता है। इसके साथ ही 4 महीने से शादियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

Shadi Vivah Ke Shubh Muhuratशादी विवाह के शुभ मुहूर्त

शादी विवाह के शुभ मुहूर्त

वैसे तो शादियां देवउठनी एकादशी के दिन से ही शुरू हो जाती हैं, लेकिन हिंदू धर्म में विवाह के शुभ मुहूर्त को काफी महत्व दिया जाता है। आइए जानते हैं ज्योतिष पंचांगों के अनुसार  नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 में शादी के शुभ मुहूर्त कौन कौन से हैं।

विवाह मुहूर्त 14 नवंबर 2021 से शुरू होगा लेकिन 14 दिसंबर से 14 जनवरी तक मलमास के कारण विवाह पर विराम लगेगा। सनातन धर्म और ज्योतिष में मलमास के दौरान विवाह सहित सभी शुभ कार्यों को वर्जित बताया गया है। हालांकि मलमास खत्म होते ही साल 2022 में एक बार फिर शादियों का दौर शुरू हो जाएंगा।

यह भी पढ़े – करें कुंडली में अशुभ ग्रह की पहचान, और जानिए अशुभ ग्रह के उपाय

शादी का शुभ मुहूर्त 2021

महीना / माह शुभ तिथिदिनांक / तारीख
नवंबर 202114, 15, 16, 20, 21, 22, 28, 29 और 30
दिसंबर 20211, 2, 6, 7, 8, 9, 11 और 13

2022 में शादी के शुभ मुहूर्त, अप्रैल 2022 तक

महीना / माह शुभ तिथि दिनांक / तारीख
जनवरी 202222, 23, 24 और 25
फरवरी 20225, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22
मार्च 20224 और 9
अप्रैल 202214, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27

विवाह के लिए शुभ माने जाने वाले इन दिनों में भी शुभ मुहूर्त निकालने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर विवाह की शुभ तिथि जानने के साथ-साथ उस तिथि का शुभ मुहूर्त भी निकाल लिया जाता है।

यह भी पढ़े – शादी या लाइफ में सक्सेस, इन उपायों से होगी हर इच्छा पूरी