यूपी विधानसभा चुनाव 2022, जनता किसको चुनेगी अपना नेता ?

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (up vidhansabha chunav 2022), यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार ज़बरदस्त दंगल होने वाले हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (up vidhansabha chunav 2022)

up vidhan sabha chunav 2022 date

तमाम पार्टियां कोशिश में लगी हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और मायावती की बसपा के अलावा छोटे दल भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इसी क्रम में बसपा, सपा, कांग्रेस समेत अन्य छोटे दल भी सत्ता हासिल करने की रणनीति बना रहे हैं। वहीं कुछ नेता अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर पार्टी बदल रहे हैं  तथा किन्नर महासभा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और जन परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है।

इसी बीच सी वोटर ने एक सर्वे किया है। सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

सर्वे में साफ दिख रहा है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी सत्ता में लौट सकती है। हालांकि 2017 के मुकाबले बीजेपी को सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। सर्वे की माने तो बीजेपी की सीटें जरूर कम हो रही हैं। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है। 

जनता किसे सीएम के रूप में देखना चाहती है?

सी वोटर के सर्वे के मुताबिक यूपी की 41 फीसदी जनता योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 31 फीसदी से ज्यादा लोग सीएम के चेहरे के तौर पर देख रहे हैं। 17 फीसदी लोग बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ खड़े नजर आ रहे हैं वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और रालोद नेता जयंत चौधरी इस दौड़ में काफी पीछे हैं।

यह भी पढ़े –