हम फोन पर हेलो क्यों बोलते हैं, हेलो का हिंदी मतलब क्या होता है ?

हम फोन पर हेलो क्यों बोलते हैं (Hum Phone Par Hello Kyu Bolte Hain): क्या आप जानते है हैलो कब से और क्यों बोला जाता है ? जब भी फोन पर किसी की कॉल आती है तो हमारा पहला शब्द Hello ही होता है, और जो कॉल करता है उसकी तरफ से भी हैलो शब्द का ही प्रयोग होता है। क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर कॉल आने पर हेलो ही क्यों बोला जाता है? आईये विस्तार से जानते है इस लेख में –

हम फोन पर हेलो क्यों बोलते हैं (Hum Phone Par Hello Kyu Bolte Hain)?

हम फोन पर हेलो क्यों बोलते हैं
Hum Phone Par Hello Kyu Bolte Hain)

हैलो शब्द कहां से आया ?

HELLO, पुराने फ्रांसीसी या जर्मन में बोले जाने वाले शब्द ‘होला’ से बना माना जाता है, जिसका अर्थ हिंदी में ‘कैसे हो’ माना गया है। बोलचाल, देशकाल और समय के अनुसार इस शब्द में परिवर्तन होते गए। लेखको और इतिहासकारों ने समय समय पर इस शब्द को अपनी रचनाओं में व्यक्त किया। 1300 ई तक आते आते ये ‘हालो’ बन चूका था जिसका प्रमाण अंग्रेजी कवि चॉसर की किताबों से मिलता है। और ‘हालू’ बनने तक का प्रमाण शेक्सपियर के जमाने ने दिया।
और आज हम धड़ल्ले से hello शब्द का प्रयोग कर रहे है। 

हम फोन पर हेलो क्यों बोलते हैं?

इसके पीछे भी दो कहानियां है जिसका हम बारी बारी से वर्णन करेंगे तो आईये कहानी के बारे में जाने –

  • ऐलेक्ज़ैन्डर ग्राहम बेल और उनकी माशूका “मारग्रेट हैलो”

ग्राहम बेल ने अपने अविष्कार टेलीफोन की सफ़लता के लिए अनेकों प्रयासों के बाद जब उसकी तकनीकी कमियों को दूर कर लिया तो, उन्होंने परीक्षण के लिए एक सेट अपनी माशूका के पास रखा था, जिस पर उन्होंने पहली बार फ़ोन लगाया और अपनी माशूका के नाम का आखिरी शब्द हैलो बोला था। जिस प्यार से उन्होंने वो शब्द बोला था, तो लोग एक दूसरे को वही प्यार दर्शाने के लिए हैलो शब्द का प्रयोग करने लगे। कहा जाता है तभी से फ़ोन पर हेलो कहने का चलन शुरू हुआ। 

  • थॉमस अल्वा एडिसन

फोन पर हेलो शब्द के प्रयोग के लिए थॉमस एडिसन ने 1877 में प्रस्ताव रखा था और उन्होंने ही इस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग भी किया था। जिसके लिए उन्होंने पिट्सबर्ग की ‘सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट एंड प्रिंटिंग टेलीग्राफ कम्पनी’ के अध्यक्ष टीबीए स्मिथ को पत्र लिखकर ये सलाह दी की टेलीफ़ोन पर पहले शब्द के रूप में ‘Hello’ शब्द का प्रयोग होना चाहिए। और उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया तो उन्होंने उसी ख़ुशी में फ़ोन लगाया और पहले हेलो शब्द बोला।  कहा जाता है तभी से फ़ोन पर हेलो कहा जाने लगा। 

Q 1. हेलो शब्द का लिखित रूप में कब इस्तेमाल हुआ ?

Ans. हैलो शब्द सबसे पहले लिखित रूप में 1833 में इस्तेमाल हुआ।

यह भी पढ़े –