Chup Box Office Collection: चुप का बॉक्स ऑफिस पर इतना रहा कलेक्शन
Chup Box Office Collection: 23 सितंबर 2022 को दुलकर सलमान और सनी देओल-स्टारर थ्रिलर फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर रिलीज हुई। जिसके बाद टिकट काउंटरों पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। Chup Box Office Collection.
Chup Box Office Collection

यह भी पढ़े – शरीर के इन संकेतों को न करें नज़रअंदाज, ये हो सकते है पानी की कमी के लक्षण
Chup Collection
Day | Date | Amount |
---|---|---|
Day 1 Collection | 23 Sept. 2022 | ₹ 3.06 cr. |
Day 2 Collection | 24 Sept. 2022 | ₹ 2.07 cr. |
Day 3 Collection | 25 Sept. 2022 | ₹ 2.25 cr. |
Day 4 Collection | 26 Sept. 2022 | ₹ 0.85 cr. |
चुप फिल्म पहले दिन का कलेक्शन
सनी देओल की फिल्म चुप को 23 सितम्बर 2022 को रिलीज कर दिया गया है। आर बाल्की के निर्देशन में बनी चुप फिल्म ने पहले दिन 2.60 से 3.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि, अगर शुक्रवार को टिकट की कीमतों में कटौती नहीं की गई होती, तो फिल्म एक करोड़ का आंकड़ा भी पार करने के लिए संघर्ष करती। अब जब फिल्म ने दर्शकों को आकर्षित किया है तो यह सिनेमा उद्योग के लिए एक उदाहरण होगा कि लोग सस्ते टिकट के साथ फिल्म कैसे देखने जा रहे हैं। बुधवार शाम तक, फिल्म ने पूरे भारत में 63,000 टिकट बेचे थे।
चुप फिल्म रिव्यू
आर बाल्की द्वारा निर्देशित ‘चुप’ एक साइको किलर डैनी (दुलकर सलमान) की कहानी है। जो चुनिंदा रूप से फिल्म समीक्षकों को मार रहा है। जो अपने फायदे के लिए एक अच्छी फिल्म को बुरा और बुरे को अच्छा बताते हैं। क्राइम ब्रांच के मुखिया माथुर (सनी देओल) को इस कातिल को पकड़ने की जिम्मेदारी मिलती है। इस कहानी के साथ एक प्रेम कहानी भी चलती है। क्या माथुर साइको किलर को खत्म कर पाएगा? उसकी प्रेम कहानी का क्या होगा? यह अगली फिल्म में है। यह फिल्म, फिल्म समीक्षकों की भूमिका के साथ-साथ सिनेमा की दुनिया में उनकी जिम्मेदारी के बारे में बात करती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट बताई जा रही है।