आईये जाने BLW का पूरा नाम क्या हैं ? BLW full form in Hindi
BLW का पूरा नाम क्या हैं (BLW Ka Pura Naam Kya Hai)? बी.एल.डब्ल्यू (BLW) का पूरा नाम ‘बनारस रेल इंजन कारखाना (BANARAS LOCOMOTIVE WORKS)’ है। वाराणसी के प्रसिद्ध ‘डीजल रेल इंजन कारखाना, DLW (DIESEL LOCOMOTIVE WORKS)‘ का ही नाम बदल कर अब ‘बनारस रेल इंजन कारखाना BLW (BANARAS LOCOMOTIVE WORKS)‘ कर दिया गया है।
BLW का पूरा नाम क्या हैं (BLW Ka Pura Naam Kya Hai) ?

सीएलडब्ल्यू की तरह यहां भी केवल इलेक्ट्रिक इंजनों के उत्पादन के बाद कारखाने से डीजल शब्द को हटाने की कवायद शुरू हो गई थी। इसके लिए रेलवे बोर्ड को पत्र भी भेजा गया। और फिर कुछ समय पश्चात् केंद्र सरकार ने इसका नाम बदलकर बनारस रेल इंजन कारखाना कर दिया।
DLW में डीजल इंजनों का निर्माण होता था। यहां से भारत समेत विश्व के कई देशों को डीजल रेल इंजनों की आपूर्ति होती रही थीं।
जब से DLW की स्थापना हुयी तभी से यहां डीजल रेल इंजन का ही उत्पादन होता रहा। और धीरे धीरे यहाँ भारतीय रेलवे के लिए डीजल इंजन का उत्पादन पूर्णतया बंद कर दिया गया। अब यहां केवल विद्युत रेल इंजन का ही उत्पादन होता है।
Ans: 28 अक्तूबर 2020 को ।
यह भी पढ़े – लैपटॉप का फुल फॉर्म क्या है ? Laptop ka full form kya hota hai ?